Bankersadda Hindi   »   IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 7th August – Practice Set

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 7th August – Practice Set | Bankersadda Hindi_1.1

Topic – Practice Set

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

छह व्यक्ति एक पंक्ति में बैठे हैं। उनमें से कुछ का मुख उत्तर की ओर है जबकि शेष का मुख दक्षिण की ओर है। P, B के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है और दोनों अंतिम छोर पर नहीं बैठे हैं। अंतिम छोर पर बैठने वाले व्यक्ति विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं। X और T के बीच दो व्यक्ति बैठे हैं। X, B के निकट नहीं बैठा है। R, Y के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो B का निकटतम पड़ोसी है। R का मुख उत्तर की ओर है। Y, R के संदर्भ में विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है। P और T दोनों का मुख R के समान दिशा में है।


Q1. कितने व्यक्तियों का मुख उत्तर की ओर है?

(a) दो

(b) तीन

(c) एक

(d) चार

(e) पांच


Q2. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं और इसलिए वे एक समूह बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) P

(b) T

(c) Y

(d) B

(e) R


Q3. R के सन्दर्भ में X का स्थान क्या है?

(a) बायें से तीसरा

(b) दायें से दूसरा

(c) ठीक बायें  

(d) बायें से दूसरा

(e) इनमें से कोई नहीं


Q4. T के दायें ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) दो

(b) एक

(c) तीन

(d) चार

(e) इनमें से कोई नहीं


Q5. निम्नलिखित में से कौन अंतिम छोर पर बैठा है?

(a) P-X

(b) X-Y

(c) P-T

(d) B-X

(e) R-Y


Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और सामान्यतः ज्ञात तथ्यों की उपेक्षा करते हुए निर्णय करें कि दिए गए कथनों में से कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता है।


(a) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(b) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

(c) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(d) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।

(e) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।


Q6. कथन: सभी चीनी नमक हैं।

कुछ कप स्टिक है।

कोई स्टिक चीनी नहीं है।

निष्कर्ष: I. सभी कप के नमक होने की संभावना है।

II. कुछ स्टिक नमक हैं।


Q7. कथन: कुछ कौवे चमगादड़ है।

कुछ चमगादड़ बिल्ली हैं।

सभी चमगादड़ मक्खी है।

निष्कर्ष: I. कोई मक्खी बिल्ली नहीं है।

II. कुछ कौवे बिल्ली हो सकते हैं।


Q8. कथन: सभी बोतल जग हैं।

कोई जग मग नहीं है।

कोई मग कैप नहीं है।

निष्कर्ष: I. कुछ बोतल कैप हैं।

II. कोई कैप बोतल नहीं है।


Q9. कथन: सभी राज्य शहर हैं।

कुछ देश विश्व हैं।

कोई विश्व राज्य नहीं है।

निष्कर्ष: I. कुछ शहर राज्य हैं।

II. सभी राज्यों के देश होने की संभावना है।


Q10. कथन: कुछ बैट बॉल है।

कुछ पेन माउस हैं।

कुछ बॉल पेन है।

निष्कर्ष: I. कुछ बैट पेन हैं।

II. कुछ बॉल माउस हैं।


Directions (11-13): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

छह व्यक्ति M, N, O, P, Q और S अलग-अलग वजन के हैं। P, N से भारी है। M, S से हल्का है। Q, N से भारी है। M, P और Q से हल्का नहीं है। S सबसे भारी नहीं है, और Q दूसरा सबसे हल्का नहीं है। सबसे भारी व्यक्ति का वजन 70 किलो है।


Q11. निम्नलिखित में से तीसरा सबसे भारी व्यक्ति कौन है?

(a) M

(b) S

(c) P

(d) Q

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता


Q12. निम्नलिखित में से सबसे हल्का व्यक्ति कौन है?

(a) M

(b) N

(c) Q

(d) P

(e) इनमें से कोई नहीं


Q13. यदि M का वजन 67 किग्रा है, तो S का वजन कितना हो सकता है?

(a) 60 किग्रा

(b) 63 किग्रा

(c) 61 किग्रा

(d) 69 किग्रा

(e) इनमें से कोई नहीं


Q14. यदि संख्या 39475132 में, 4 से कम प्रत्येक अंक में 2 गुणा किया जाता है और 4 से अधिक और 4 के बराबर प्रत्येक अंक में से 3 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी संख्या में कितने अंकों की पुनरावृत्ति हो रही है?

(a) कोई नहीं

(b) चार

(c) एक

(d) तीन

(e) दो


Q15. यदि शब्द CONSTITUTION के सभी अक्षरों को बायें से दायें वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो पुनर्व्यवस्था के बाद कितने अक्षरों के स्थान अपरिवर्तित रहेंगे ?

(a) तीन

(b) एक

(c) कोई नहीं

(d) दो

(e) चार


Solutions:

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 7th August – Practice Set | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 7th August – Practice Set | Bankersadda Hindi_3.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me