Bankersadda Hindi   »   IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 24th August – Seating Arrangement, Inequality

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 24th August – Seating Arrangement, Inequality | Bankersadda Hindi_1.1

Topic –  Seating Arrangement, Inequality

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 

सात व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। उनमें से कुछ केंद्र की ओर उन्मुख हैं और उनमें से केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख हैं। J और K एक दूसरे से ठीक बायें बैठे हैं। M, K के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। S और M के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। P, L के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, L जो K का निकटतम पड़ोसी नहीं है। L का निकटतम पड़ोसी, L से विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है। Y, P से विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है। Y का निकटतम पड़ोसी, एक दूसरे से विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है। तीन से अधिक व्यक्ति केंद्र की ओर उन्मुख नहीं है। 

Q1. निम्नलिखित व्यक्ति में से कौन Y के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है?

(a) J

(b) P

(c) S

(d) K

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q2. कितने व्यक्ति केंद्र से विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है? 

(a) तीन

(b) एक

(c) पांच

(d) चार

(e) कोई नहीं  

Q3. P के बायें से गिने जाने पर, S और P के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं? 

(a) चार

(b) दो

(c) तीन

(d) चार से अधिक 

(e) कोई नहीं

Q4. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित प्रकार से एक समूह से संबंधित हैं, ज्ञात कीजिए कौन सा एक उस समूह से संबंधित नहीं है?  

(a) Y-K

(b) K-P

(c) M-P

(d) L-S

(e) J-L

Q5. K के संदर्भ में Y का स्थान क्या है?

(a) दायें से चौथा 

(b) ठीक बायें 

(c) बायें से दूसरा 

(d) दायें से तीसरा 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Directions (6-10): इन प्रश्नों में, कथनों में विभिन्न तत्वों के मध्य सम्बन्ध दर्शाया गया है। कथनों के साथ कुछ निष्कर्ष भी दिए गए हैं। दिए गए कथनों पर आधारित निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उचित उत्तर चुनिए:  

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है। 

(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 

(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Q6. कथन: A≥Q, U>V=R, A >B≤V, U<S

निष्कर्ष: I. B<S                II. R<S 

Q7. कथन: D≥Q, P>J, O>Q>J, T>D

निष्कर्ष: I. O>T                 II. T>J

Q8. कथन: A≥Q, U>V=R, A >B≤V, U<S 

निष्कर्ष: I. Q≥U                II. U>Q 

Q9. कथन: R≥Z, C=B<Z, D≥R>O

निष्कर्ष: I. D>B             II. O<C

Q10. कथन: Q=B, K<E<B, J≥E, R≤Q

निष्कर्ष: I. J>K                II. R≤B 

Directions (11-15): निम्न जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

छह व्यक्ति एक त्रिभुजाकार मेज़ के चारों ओर इस प्रकार बैठे है कि उनमें से तीन कोनों पर बैठे हैं और शेष भुजा के मध्य में बैठे हैं। कोनें पर बैठे व्यक्ति केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख हैं और मेज़ की मध्य भुजा पर बैठें व्यक्ति केंद्र की ओर उन्मुख हैं। साथ ही वे अलग अलग फल पसंद करते हैं। A, केला पसंद करने वाले व्यक्ति के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। C और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F, अंगूर पसंद करने वाले व्यक्ति के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। C, B के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। न तो F और न ही Cकेला पसंद करता है। आम पसंद करने वाला व्यक्ति, सेब पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। D भुजा के मध्य में बैठा है और संतरा पसंद करता है। A अमरूद पसंद नहीं करता है।

Q11. निम्न में से कौन अमरुद पसंद करता है? 

(a) B

(b) C

(c) D

(d) E

(e) F

Q12. निम्न में से कौन केला पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक दायें बैठा है?

(a) A

(b) C

(c) अंगूर पसंद करने वाला व्यक्ति 

(d) संतरा पसंद करने वाला व्यक्ति 

(e) F

Q13. A के दायें से गिने जाने पर, A और C के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) कोई नहीं 

(b) दो

(c) तीन

(d) एक

(e) तीन से अधिक 

Q14. F के सन्दर्भ में D का स्थान क्या है?

(a) ठीक बायें 

(b) दायें से तीसरा 

(c) ठीक दायें 

(d) बायें से तीसरा 

(e) बायें से दूसरा 

Q15. निम्न पांच में से चार एक समूह से संबंधित है, ज्ञात कीजिए निम्न में से कौन सा इस समूह से संबंधित नहीं है? 

(a) F-आम

(b) A-अंगूर

(c) E-सेब

(d) B-संतरा

(e) D-केला

SOLUTIONS:

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 24th August – Seating Arrangement, Inequality | Bankersadda Hindi_2.1


IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 24th August – Seating Arrangement, Inequality | Bankersadda Hindi_3.1



Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me