Bankersadda Hindi   »   IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th August – Seating arrangements, Syllogism and Inequalities

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th August – Seating arrangements, Syllogism and Inequalities | Bankersadda Hindi_1.1

Topic –  Seating arrangements, Syllogism and Inequalities

Directions (1-5): नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

किसी निश्चित संख्या में व्यक्ति दक्षिण दिशा की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। G, W के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है, W जो P के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। P और W के बीच बैठे व्यक्तियों की संख्या, G के दायें बैठे व्यक्तियों की संख्या के समान है। E, A के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। E और F के बीच में छह व्यक्ति बैठे हैं। H, F के दायें से पांचवें स्थान पर बैठा है। P और A के बीच पांच व्यक्ति बैठे हैं। A के बायें चार व्यक्ति बैठे हैं।

नोट: अंतिम दायें और बायें छोर को उत्तर दिशा के संदर्भ में माना जाता है।

Q1. P के दायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) F

(b) W

(c) G

(d) H

(e) A

Q2. पंक्ति के अंतिम दायें छोर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) P

(b) A

(c) H

(d) E

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q3. H और W के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) एक

(b) दो

(c) तीन

(d) चार

(e) चार से अधिक

Q4. A के सन्दर्भ में P का क्या स्थान है?

(a) दायें से सातवां

(b) ठीक दायें

(c) दायें से छठा 

(d) बायें से पाँचवां

(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. पंक्ति में कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) 18

(b) 16

(c) 15

(d) 14

(e) इनमें से कोई नहीं 

Directions (6-8): नीचे दिए गए प्रश्न में तीन कथन और उसके बाद निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढिए और फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की अवहेलना किए बिना दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

Q6. कथन: सभी लार्ज, स्मॉल हैं।

सभी स्मॉल, मिनी हैं।

कोई मिनी, मैक्रो नहीं है।

निष्कर्ष: I. सभी स्मॉल, मैक्रो हो सकते हैं।

II. कोई मैक्रो, लार्ज नहीं है।

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है

(d) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(e) न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

Q7. कथन: कुछ पॉलिसी, बीमा हैं।

सभी कवर, बीमा हैं।

केवल कुछ बीमा, प्रीमियम हैं।

निष्कर्ष: I. सभी बीमा के प्रीमियम होने की संभावना है।

II. कुछ कवर, पॉलिसी हैं।

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है

(d) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(e) न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

Q8.  कथन: केवल क्रिकेट लूडो हैं।

सभी टेनिस क्रिकेट हैं।

कोई क्रिकेट बास्केटबॉल नहीं है।

निष्कर्ष: I. कुछ टेनिस के लूडो होने की संभावना नहीं है

II. कोई टेनिस बास्केटबॉल नहीं है।

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है

(d) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(e) न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

Directions (9-11): नीचे दिए गए प्रश्न में तीन कथनों के बाद निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढिए और फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की अवहेलना किए बिना दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

Q9. कथन: सभी प्रश्न, कठिन हैं।

केवल कुछ कठिन, आसान हैं।

कोई आसान, उत्तर नहीं हैं।

निष्कर्ष: I. कुछ कठिन, उत्तर नहीं हैं

II. कुछ प्रश्न, उत्तर नहीं हैं

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है

(d) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(e) न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

Q10. कथन: सभी माउस, लैपटॉप हैं।

केवल कुछ लैपटॉप, मॉनिटर हैं।

सभी मॉनिटर, सीपीयू हैं।

निष्कर्ष: I. कुछ माउस, मॉनिटर हैं

II. कोई माउस, मॉनिटर नहीं है

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है

(d) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(e) न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

Q11. कथन: सभी लेफ्ट, राइट हैं।

केवल कुछ राइट, एबव हैं।

कोई एबव, डाउन नहीं है।

निष्कर्ष: I. कुछ राइट, डाउन नहीं हैं।

II. कुछ लेफ्ट, एबव हैं।

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है

(d) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(e) न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

Directions (12-15): निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए कथन को सत्य मानते हुए, ज्ञात कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष निश्चित रूप से सत्य है/हैं, तदनुसार अपने उत्तर दीजिए।

Q12. कथन: Q > K= F ≥ S = T, J = K > L ≥ G, Y = R ≥ K 

निष्कर्ष: I. Y < Q

II. Y > G

(a) केवल I सत्य है

(b) केवल II सत्य है

(c) या तो I या II सत्य है

(d) न तो I और न ही II सत्य है

(e) I और II दोनों सत्य हैं

Q13. कथन: T<Q = C ≤ N = X, S > N = E > D, Y= J = S > O

निष्कर्ष: I. Y > T

II. O > C

(a) केवल I सत्य है

(b) केवल II सत्य है

(c) या तो I या II सत्य है

(d) न तो I और न ही II सत्य है

(e) I और II दोनों सत्य हैं

Q14. कथन: O ≤ T = H < Q, O = U ≥ K > R, P ≤ Q = D 

निष्कर्ष: I. H > R

II. U < Q

(a) केवल I सत्य है

(b) केवल II सत्य है

(c) या तो I या II सत्य है

(d) न तो I और न ही II सत्य है

(e) I और II दोनों सत्य हैं

Q15. कथन: H < I < J, J = K ≥ L

निष्कर्ष: I. L > I

II. H > K

(a) केवल I सत्य है

(b) केवल II सत्य है

(c) या तो I या II सत्य है

(d) न तो I और न ही II सत्य है

(e) I और II दोनों सत्य हैं

SOLUTIONS:


IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th August – Seating arrangements, Syllogism and Inequalities | Bankersadda Hindi_2.1


IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th August – Seating arrangements, Syllogism and Inequalities | Bankersadda Hindi_3.1


IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 12th August – Seating arrangements, Syllogism and Inequalities | Bankersadda Hindi_4.1





Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

 

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me