Bankersadda Hindi   »   IBPS 2020 मेंस परीक्षाओं के लिए...

IBPS 2020 मेंस परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़- 12 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous

IBPS 2020 मेंस परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़- 12 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_1.1

Reasoning Ability section बैंकिंग परीक्षा का एक स्कोरिंग सेक्शन है.  यदि आपके बेसिक्स क्लियर करने के लिए अधिक से अधिक क्विज की प्रैक्टिस करते हैं और स्टडी प्लान को पूरी तरह से फॉलो करते हैं, तो आप इस परीक्षा को आसानी से क्रैक कर सकते हैं. Hindi Bankersadda, IBPS 2020 मेंस परीक्षाओं के लिए Reasoning Ability क्विज़ में सभी important और  expected प्रश्न उपलब्ध कराता है, जिसे रेगुलर बेसिस पर attempt कर आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं. 

आज 12 दिसम्बर, 2020 की क्विज़ Puzzle,
Inequality, Short Puzzle
 पर आधारित है…

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
एक निश्चित संख्या में व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज़ के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर सामान दूरी पर बैठे हैं. P और R के बीच चार व्यक्ति बैठे हैं. R और S के बीच एक व्यक्ति बैठा है. T, Q के ठीक बाएं बैठा है और उनमें से कोई भी S के निकट नहीं बैठा है. P के दाएं से गिनने पर P और V के मध्य दस व्यक्ति बैठे हैं. Q, R के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है. U जो T के निकटतम पड़ोसियों में से एक है, V के दाएं से पाँचवें स्थान पर बैठा है.
Q1. वृत्त में कितने व्यक्ति बैठे हैं?
(a) 25
(b) 29
(c) 27
(d) 26
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 
Q2. P के बाएं से गिनने पर P और R के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?
(a) 3
(b) 5
(c) 4
(d) 6
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q3. S के बाएं से पांचवें स्थान पर बैठे व्यक्ति के दाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
(a) Q
(b) P
(c) V
(d) R
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q4. यदि Q और U अपना स्थान आपस में बदल लेते हैं, तो U के बाएं से सातवें स्थान पर कौन बैठा है?
(a) P
(b) R
(c) V
(d) या तो (a) या (b)
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q5. यदि P और V के मध्य बैठे व्यक्तियों की संख्या दस से कम हो जाए, तो S के दाएं से गिनने पर S और V के मध्य बैठे व्यक्तियों की न्यूनतम संख्या कितनी है?
(a) 6
(b) 5
(c) 3
(d) 9
(e) 13
Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं जिनके बाद निष्कर्ष/ निष्कर्षों का समूह दिया गया है. सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न होने पर भी आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है और फिर निर्धारित कीजिये कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण नहीं करता है. 
Q6. कथन: सभी टेबल फैन हैं. कुछ फैन चेयर हैं. कोई टेबल डेस्क नहीं है. 
निष्कर्ष: (a) सभी चेयर फैन हो सकते हैं. 
                       (b) सभी फैन डेस्क हो सकते हैं.
                       (c) कुछ फेन डेस्क नहीं हो सकते हैं. 
                       (d) कुछ चिर डेस्क हो सकते हैं. 
                       (e) कुछ चेयर टेबल हो सकते हैं.
Q7. कथन: कुछ इंग्लिश हिंदी हैं. सभी इंग्लिश संस्कृत हैं. कोई हिंदी लैंग्वेज नहीं है. 
निष्कर्ष: (a) सभी इंग्लिश हिंदी हो सकते हैं. 
                          (b) सभी हिंदी सास्कृत हो सकते हैं. 
                          (c) कुछ संस्कृत इंग्लिश है.
                          (d) कुछ इंग्लिश लैंग्वेज हो सकते हैं.
                          (e) सभी संस्कृत लैंग्वेज हो सकते हैं 
Q8. कथन: कुछ टॉफ़ी कैंडी हैं. कुछ कैंडी कुकी हैं.कुछ कुकी चॉकलेट हैं. कोई चॉकलेट टॉफ़ी नहीं है.
निष्कर्ष: (a) कुछ कुकी कैंडी हैं.
                       (b) कुछ कैंडी चॉकलेट हो सकते हैं 
                       (c) कुछ कैंडी के चॉकलेट न होने की सम्भावना है. 
                       (d) कुछ टॉफ़ी चॉकलेट नहीं हैं.
                       (e) कुछ टॉफ़ी कुकी हो सकते हैं. 
Q9. कथन: कुछ क्रिकेट फुटबॉल हैं. सभी टेनिस फुटबॉल हैं. सभी वॉलीबॉल क्रिकेट हैं.
निष्कर्ष: (a) कुछ वॉलीबॉल टेनिस हो सकते हैं. 
                         (b) कुछ टेनिस क्रिकेट हो सकते हैं 
                         (c) सभी क्रिकेट फुटबॉल हो सकते हैं 
                         (d) कुछ फुटबॉल क्रिकेट हो सकते हैं 
                         (e) कुछ क्रिकेट वॉलीबॉल है 
Q10. कथन: कोई रेड ग्रीन नहीं है. सभी ग्रीन येलो हैं. सभी ब्लू रेड हैं.
निष्कर्ष: (a) कुछ रेड येलो हो सकते हैं 
                       (b) कुछ येलो ब्लू हो सकते हैं 
                       (c) सभी रेड ब्लू हो सकते हैं 
                       (d) कुछ ग्रीन ब्लू हो सकते हैं 
                       (e) सभी येलो ग्रीन हो सकते हैं 
Directions (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
दस व्यक्ति A, X, L, M, Q, T, N, K, Z और G एक पांच मंजिला इमारत में रहते हैं, इस प्रकार कि सबसे नीचे की मंजिल की संख्या 1 है और इसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है और आगे इसी प्रकार सबसे ऊपर की मंजिल की संख्या 5 है. प्रत्येक मंजिल में 2 फ्लैट हैं: फ्लैट -1 और फ्लैट -2. मंजिल -2 का फ्लैट -1, मंजिल -1 के फ्लैट -1 के ठीक ऊपर और मंजिल -3 के फ्लैट -1 के ठीक नीचे है और इसी तरह मंजिल -2 का फ्लैट -2, मंजिल -1 के फ्लैट -2 के ठीक ऊपर है और मंजिल -3 के फ्लैट -2 के ठीक नीचे है और आगे इसी प्रकार. प्रत्येक मंजिल का फ्लैट -2, फ्लैट -1 के पूर्व में है. T, N के पश्चिम में रहता है और उस मंजिल के ठीक ऊपर रहता है जिस पर L रहता है तथा T और L दोनों एक ही नंबर वाले फ्लैट में रहते हैं. K एक विषम संख्या वाले फ़्लैट में रहता है, लेकिन G के साथ नहीं. Q और G के बीच दो मंजिल हैं जो N की मंजिल के ठीक नीचे या ऊपर नहीं रहता हैं. L और Z के बीच दो मंजिल हैं. Q एक सम संख्या वाले फ्लैट में रहता है. A, जो सबसे ऊपर की मंजिल पर नहीं रहता है, वह M के उत्तर-पश्चिम में है, जो सबसे नीचे की मंजिल पर नहीं रहता है. K, T से नीचे किसी मंजिल पर रहता है. G फ्लैट 2 में रहता है.
Q11. निम्नलिखित में से कौन पांचवीं मंजिल के फ्लैट 1 में रहता है?
(a) Z
(b) A
(c) N
(d) L
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q12. T और A के बीच कितनी मंजिल हैं?
(a) एक 
(b) कोई नहीं 
(c) दो 
(d) तीन 
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 
Q13. G कौन-सी मंजिल पर रहता है?
(a) मंजिल -1
(b) मंजिल -2
(c) मंजिल -3
(d) मंजिल -4
(e) मंजिल -5
Q14. निम्नलिखित में से कौन M के पश्चिम में रहता है?
(a) T
(b) L
(c) K
(d) Z
(e) A
Q15. निम्नलिखित पांच में से चार एक समूह से सम्बंधित है, निम्नलिखित में से कौन-सा उस समूह से सम्बन्धित नहीं है?
(a) N
(b) Q
(c) L
(d) M
(e) X


Solutions:


IBPS 2020 मेंस परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़- 12 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_2.1
IBPS 2020 मेंस परीक्षाओं के लिए रीज़निंग क्विज़- 12 दिसम्बर, 2020 | Miscellaneous | Bankersadda Hindi_3.1

FOR MORE QUIZZES : CLICK HERE 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me