Bankersadda Hindi   »   ICAR full Form: जानिए क्या है...

ICAR full Form: जानिए क्या है ICAR की फुल फॉर्म (What is the full form of ICAR?), देखें ICAR से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी

ICAR full Form: जानिए क्या है ICAR की फुल फॉर्म (What is the full form of ICAR?), देखें ICAR से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी | Bankersadda Hindi_1.1

ICAR full Form: ICAR का पूरा नाम Indian Council of Agricultural Research यानि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद है. यह भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी (Autonomous) संस्था है जिसकी स्थापना रॉयल कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर हुई थी। सोसाइटा रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत इसकी स्थापना 16 जुलाई, 1929 को इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के नाम के साथ की गई थी। ICAR का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। ICAR के चार क्षेत्रीय कार्यालय क्रमशः नई दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई तथा बैंगलोर में स्थित हैं।

क्या करता हैं ICAR

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कार्य- राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड (National Agricultural Education Accreditation Board) के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद शिक्षण संस्थाओं का मूल्यांकन करने वाली इकाई है। इससे मान्यता प्राप्त किये बिना देश में कोई भी कॉलेज/ विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक (Graduation) तथा परास्नातक (Post Graduation) किए हुए विद्यार्थी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के किसा भी सरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय से परास्नातक (Post Graduation) या पीएचडी (PHD) नहीं कर सकता। शिक्षण संबंधी नियमों में ये बदलाव 2019-20 से लागू किए गए हैं।

 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद देश भर में स्थापित लगभग 75 कृषि विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर योजना तैयार करने, विकास करने, समन्वय तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च कृषि शिक्षा सुनिश्चित करने का कार्य करती है। ICAR ने भारत में हरित क्रांति लाने और उसके बाद कृषि में निरन्तर विकास करने संबंधी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Also Check,

FAQ’s: ICAR full Form

Q. ICAR की फुल फॉर्म क्या है?

Ans:- ICAR की फुल फॉर्म  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research है।

 


Q. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वर्तमान अध्यक्ष कौन थे?

Ans:- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. त्रिलोचन मोहपात्रा हैं। उन्होंने 2016 में अध्यक्ष का पद ग्रहण किया था।

Q. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की वेबसाइट क्या है?

Ans:- https://www.icar.org.in

 

Q. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का मुख्यालय कहाँ है?

Ans:- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का मुख्यालय नई दिल्ली में है।


Q. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की स्थापना कब हुई थी?

Ans:- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की स्थापना 16 जुलाई, 1929 में हुई थी।

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me