IBPS PO 2020- IBPS PO भर्ती देश की सबसे बड़ी बैंकिंग सेक्टर की भर्ती है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स IBPS PO Recruitment के माध्यम से बैंक में भर्ती का प्रयास करते हैं. इस वर्ष IBPS PO के माध्यम से 1417 रिक्तियां जारी की गई हैं. IBPS PO प्रीलिम्स 2020 परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया जाना है, जी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, उन्हें अपनी प्रिपरेशन में पूरा फोकस करना चाहिए. IBPS PO प्रीलिम्स 2020 परीक्षा में तीन सेक्शन हैं Reasoning ability, Quantitative Aptitude और English Language. जिनमें से रीजनिंग और क्वांट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कैलकुलेशन स्पीड बहुत मायने रखती है. रीजनिंग और क्वांट के प्रश्न कैलकुलेशन पर आधारित होते हैं, इसी लिए हम यहाँ आपकी मदद के लिए कैलकुलेशन स्पीड बढ़ाने की ट्रिक्स एंड टिप्स लेकर आये हैं. जिससे आप आगामी IBPS PO 2020 में अच्छा प्रदर्शन कर सकें. यह ट्रिक्स आपकी IBPS PO prelims 2020 के साथ ही IBPS PO mains 2020 के लिए भी मददगार होंगी.
IBPS PO 2020 के लिए कैलकुलेशन स्पीड कैसे बढ़ाएं?
अपना बेस मजबूत करें :
बेसिक्स क्लियर करना सबसे ज्यादा जरुरी है. अपने बेस को मजबूत करें . अगर आप कुछ भी बहुत अच्छे से सीखना चाहते है तो सबसे पहले उसके बेसिक को मजबूत करना बहुत आवश्यक हो जाता है. इसीलिए कैलकुलेशन में भी आप बेसिक चीजें जैसे योग (एडीशन), घटाना , गुणा, भाग को मजबूत करें. क्योंकि ये कैलकुलेशन की बुनियाद है इसी पर कैलकुलेशन की ईमारत टिकी हुई हैं.
गुणन सारणी या पहाड़ा(TABLE) को याद कर लें
अगर आप कैलकुलेशन स्पीड बढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिए पहाड़ा याद होना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता हैं, बैंक की परीक्षा को देखते हुए आपको कम से कम 20 तक की टेबल आपकी जुबान पर होनी चाहिए. तभी आप परीक्षा में तेजी से कैलकुलेशन कर सकते हैं. इसके साथ ही 1 से 25 तक के वर्ग मूल्यों (स्क्वायर वैल्यूज) को भी याद कर लें.
इसके लिए आप एक पेपर में टेबल और स्क्वायर वैल्यूज लिख कर अपनी स्टडी टेबल के ऊपर लगा सकते है, आते जाते जब आप उसे बार बार देखेंगे वो आपको याद रहेंगे. जिनकी कैलकुलेशन बहुत कमजोर है, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद हैं.
यह भी पढ़ें –
बिना पेन-कॉपी के कैलकुलेशन करने का अभ्यास करें :
गणना (कैलकुलेशन) की गति में अगर आप सुधार करना चाहते हैं तो कोशिश करें कि पेन-कॉपी की जगह विजुअलाइजेशन स्किल या मानसिक कैलकुलेशन स्किल का विकास हो, जिससे आप दिमाग में ही अधिक से अधिक कैलकुलेशन कर सकें और आपको सभी चीजें पेपर में न लिखनी पड़े और आपका समय बच सके. कई रिसर्च रिपोर्ट में यह साबित हो चुका है कि विज़ुअलाइज़ेशन की तकनीक छात्रों को किसी भी जानकारी को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती है. इसक लिए अधिक से अधिक विजुअलाइजेशन स्किल को इम्प्रूव करें। इसका अभ्यास आप कभी भी कर सकते हैं.
बेहतर तकनीकी अपनायें (वैदिक गणित) :
संख्यात्मक अभियोग्य के प्रश्नों को नियमित समय में हल करना चाहते हैं, तो आवश्यक हो जाता है कि एक बेहतर तकनीकी का अनुसरण करें. आप वैदिक गणित (vedic mathematics) को अपना कर कैलकुलेशन को बेहतर कर सकते हैं वैदिक गणित के माध्यम से आप बड़ी-बड़ी कैलकुलेशन पलक झपकते ही कर सकते हैं और आपको कॉपी पेन उठाने की आवश्यकता भी नहीं पडेगी.
समयसीमा के अनुसार प्रश्न हल करें :
प्रतिदिन पिछले दिन के मुकाबले अपनी स्पीड बढ़ाये और कम समय में प्रश्न को हल करने का प्रयास करें. इसके लिए आप अपने स्टडी टेबल पर घड़ी रखें या फिर स्टॉप वाच लगा कर अभ्यास करें और आप देखेंगे की प्रतिदिन धीरे-धीरे आपकी रफ़्तार बेहतर होती जाएगी.
इन सभी बिन्दुओं को अपना कर आप अपनी कैलकुलेशन स्पीड में जबरदस्त परिवर्तन ला सकते हैं. आपकी सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करती है।.कोई भी मुकाम कभी आसानी से नहीं मिलता है, बल्कि उसके लिए जी-तोड़ मेहनत और संघर्ष करना होता है.
Multiplication Tricks
single-digit numbers के लिए टेबल शीट:
टेबल को सीखने के लिए यह सबसे पुरानी और बेहतर ट्रिक है. हो सकता है कि बहुत से स्टूडेंट्स को यह ट्रिक उबाऊ लगे, फिर भी यह बेस्ट तकनीकी हो सकती है, क्योंकि यह bigger calculations और problems को आसानी से हल करने में मदद मिलती है. इस टेबल की मदद से multiplication आप सेकंड के भीतर कर सकते हैं और मुश्किल से मुश्किल प्रश्नों को चंद सेकंड के भीतर solve कर सकते हैं. single-digit multiplication के लिए नीचे दिए गए 9 * 9 वर्ग के बॉक्स पर एक नज़र डालें
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 |
| 2 | 4 | 6 | 8 | 10 | 12 | 14 | 16 | 18 |
| 3 | 6 | 9 | 12 | 15 | 18 | 21 | 24 | 27 |
| 4 | 8 | 12 | 16 | 20 | 24 | 28 | 32 | 36 |
| 5 | 10 | 15 | 20 | 25 | 30 | 35 | 40 | 45 |
| 6 | 12 | 18 | 24 | 30 | 36 | 42 | 48 | 54 |
| 7 | 14 | 21 | 28 | 35 | 42 | 49 | 56 | 63 |
| 8 | 16 | 24 | 32 | 40 | 48 | 54 | 64 | 72 |
| 9 | 18 | 27 | 36 | 45 | 54 | 63 | 72 | 81 |
दो-अंकीय संख्याओं और एक-अंकीय संख्याओं का गुणा (Multiplication of two-digit numbers and one-digit numbers):
double-digit और single-digit numbers का गुणा करने में अगर आपको problem हो रही है तो आप नीचे दिए गए उदहारण की मदद से इसे याद रखने का बेहतर तरीका सीख सकते हैं –
Let us try 15 X 8
-
Multiply one-digit number with 10, i.e. 8 X 10 which equals 80
-
Now multiple unit digit of the double-digit number by the one-digit number, i.e. 5 X 8 which equals 40.
-
Now add the results of point A and B, i.e. 80+40= 120
-
The answer to 15X8=120
-
Multiply one-digit number with 10, i.e. 8 X 10 which equals 80
-
Now multiple unit digit of the double-digit number by the one-digit number, i.e. 5 X 8 which equals 40.
-
Now add the results of point A and B, i.e. 80+40= 120
-
The answer to 15X8=120
दो अंकों की संख्या के साथ दो अंकों का गुणा (Multiplication of two-digit with two-digit numbers) :
दो-अंकीय संख्याओं को गुणा करना कई स्टूडेंट्स को परेशान कर सकता है, इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए:
Let’s try it with 19 X 15
-
Choose any one number from the two given above, and multiply it by 10, i.e. 19X10=190
-
Now multiple unit digit of the other number with 10, i.e. 5X10=50
-
Multiple unit digits of both numbers, i.e. 9X5=45
-
Sum values of all three points A, B, and C= 190+50+45=285
-
The answer to 19X15=285
Base Method Near 100
a) When both number Greater than 100
Eg1. 110*115
Step 1- multiplication of 15*10=150
Step 2- cross addition – 110+15 or 115+10= 125
Step 3- base is 100 multiplying the step 2 by 100= 12500
step 4- add step 1 and step 3= 12500+150= 12650
b) When both number less than 100
Eg2. 93*98
Step1-Multiplication of (-2*-7)= +14
Step2 -Now add (-2) to 93 or (-7) to 98= 91
Step3- step 2*100= 9100{as Base is 100}
Step4- 9100+14= 9114
c) When one number greater than 100 and other is less than 100
Eg3. 95*105
Step1-Multiplication of (-5*5)= -025
Step2 -Now add (5) to 95 or (-5) to 105= 100
Step3- step 2*100= { Base is 100}
Step4- 10000-25=9975
आप इन ट्रिक्स का अभ्यास करके खुद को बेहतर बना सकते है और आप अन्य examples की मदद से स्वयं प्रयास करें. Quarantine का यह समय आपके लिए golden chance है. multiplication के more accurate उत्तर प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक अभ्यास करना बहुत आवश्यक है.
-
Choose any one number from the two given above, and multiply it by 10, i.e. 19X10=190
-
Now multiple unit digit of the other number with 10, i.e. 5X10=50
-
Multiple unit digits of both numbers, i.e. 9X5=45
-
Sum values of all three points A, B, and C= 190+50+45=285
-
The answer to 19X15=285
अगर हौसले बुलंद हों तो मंजिल में कहाँ दम कि वो न मिले!
Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material
Achieversadda.com पर जाएं और अन्य एस्पिरेंट्स और अचीवर्स के साथ चर्चा में भाग लें. अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें और Achieversadda.com पर दूसरों से जुड़ें.
नोटिफिकेशन, रिक्तियों, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और आगामी बैंक और बीमा परीक्षाओं से संबंधित सभी अपडेट देखें:
Achieversadda.com पर जाएं और अन्य एस्पिरेंट्स और अचीवर्स के साथ चर्चा में भाग लें. अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें और Achieversadda.com पर दूसरों से जुड़ें.
नोटिफिकेशन, रिक्तियों, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और आगामी बैंक और बीमा परीक्षाओं से संबंधित सभी अपडेट देखें:
Practice With,




