IBPS RRB 2017 के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी
प्रिय पाठकों !!
IBPS RRB की अधिसूचना जारी की जा चुकी है. ऐसे में आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हम आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लाये है. आपनी तैयारी को तेज करते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये…
निर्देश (1-10) : नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों की वर्तनी के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं. इनमें से एक विकल्प में शब्द की वर्तनी शुद्ध है. उस विकल्प को चुनिए.
1. चारों ओर उजज्वल चाँदनी फैली थी।
(a) उज्वल
(b) उज्ज्वल
(c) उज्जवल
(d) उजज्वल
(e)इनमे से कोई नहीं
2. हमें नियमों का उलंल्घन नहीं करना चाहिए।
(a) उल्लंघन
(b) उलंल्घन
(c) उलंघन
(d) ऊल्लंघन
(e)इनमे से कोई नहीं
3. हम जान्तंत्रिक पद्धति में विश्वास करते हैं।
(a) जानतांत्रिक
(b) जनतांत्रिक
(c) जनतांत्रीक
(d) जनतंत्रिक
(e)इनमे से कोई नहीं
4. इस पुस्तक के अन्त में दो परिशिष्ठ दिए गए हैं।
(a) परिशिष्ठ
(b) परिशिषट
(c) परिशिष्ट
(d) प्रशिष्ट
(e)इनमे से कोई नहीं
5. आपके दर्शन कर मैं स्वयं को कृत्यकृत्य अनुभव करता हूँ।
(a) कृत्यकृत्य
(b) कृत्यक्रत्य
(c) कृत्कृत्य
(d) कृतकृत्य
(e)इनमे से कोई नहीं
6. यदि आप विद्वेशपूर्ण अफवाहें फैलाते हैं तो आपके साथी भी यही करने लगेंगे।
(a) विद्धेषपूर्ण
(b) विद्वेशपूर्ण
(c) वीद्वेशपूर्ण
(d) विद्वेषपूर्ण
(e)इनमे से कोई नहीं
7. अपने तात्कालीक कर्तव्य के अतिरिक्त अन्य किसी भी बात पर विचार न कीजिए।
(a) तत्कालिक
(b) तात्कालिक
(c) तातकालिक
(d) तात्कालीक
(e)इनमे से कोई नहीं
8. आइए पढ़-लिखकर स्वयं को लाभान्वीत करें।
(a) लाभान्वित
(b) लाभानिवित
(c) लाभान्वीत
(d) लाभन्वित
(e)इनमे से कोई नहीं
9. कानपुर एक महत्वपूर्ण व्यवसाइक केन्द्र है।
(a) व्यवसायक
(b) व्यवसाइक
(c) व्यावसाइक
(d) व्यावसायिक
(e)इनमे से कोई नहीं
10. प्रगति मैदान प्रदर्शिनी के लिए उपयुक्त स्थान है।
(a) पृदर्शनी
(b) प्रदर्शनी
(c) प्रदर्शिनी
(d) प्रियदर्शिनी
(e)इनमे से कोई नहीं
निर्देश (11-20) : नीचे दिए गए मुहावरों और लोकोक्तियों के अर्थ बताने के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक के लिए उपयुक्त अर्थ वाला विकल्प चुनिए।
11. डंके की चोट कहना
(a) शोर-शराबा करना
(b) अस्वाभाविक बातें करना
(c) सबके सामने घोषित करना
(d) ऊँचे स्वर में चिल्लाना
(e)इनमे से कोई नहीं
12. तीन तेरह होना
(a) उन्नति करना
(b) वैमनस्य रखना
(c) भाग जाना
(d) गिनती करना
(e)इनमे से कोई नहीं
13. एड़ी चोटी का पसीना एक करना
(a) पसीना आना
(b) अत्यधिक परिश्रम करना
(c) व्यर्थ परिश्रम करना
(d) कठिन कार्य करना
(e)इनमे से कोई नहीं
14. ईंट से ईंट बजाना
(a) दोष लगाना
(b) कठोर वार करना
(c) विपत्ति की आशंका होना
(d) तबाह कर देना
(e)इनमे से कोई नहीं
15. टेढ़ी खीर
(a) दुष्कर कार्य
(b) दुर्लभ कार्य
(c) सुलभ कार्य
(d) असम्भव कार्य
(e)इनमे से कोई नहीं
16. ऊँची दुकान फीका पकवान
(a) ऊँचे पर बनी दुकान के पकवान मीठे नहीं होते
(b) ऊँची दुकान महँगी होती है
(c) दिखावटी वस्तु में गुणवत्ता कम होती है
(d) दिखावट में आकर्षण अधिक रहता है
(e)इनमे से कोई नहीं
17. नौ दिन चले अढ़ाई कोस
(a) यात्री को समय की परवाह नहीं होती
(b) नौ दिन का काम एक ही दिन में करना
(c) समय की गति बड़ी कुटिल होती है
(d) समय का भारी अपव्यय करना
(e)इनमे से कोई नहीं
18. खोदा पहाड़ निकली चुहिया
(a) अत्यधिक परिश्रम करने से फल की प्राप्ति होना
(b) परिश्रम अत्यधिक और प्राप्य अत्यल्प
(c) असम्भव कार्य का सम्भव कर दिखाना
(d) श्रम का परिणाम अवश्य मिलता है
(e)इनमे से कोई नहीं
19. पैर पटकना
(a) दुःख प्रकट करना
(b) अस्थिर होना
(c) गुस्सा प्रकट करना
(d) पीछे हटना
(e)इनमे से कोई नहीं
20. लोहे के चने चबाना
(a) भूखा रहना
(b) घोर कठिनाई का सामना करना
(c) परिश्रम से घबराना
(d) पराजित होना
(e)इनमे से कोई नहीं





