Bankersadda Hindi   »   “Every Year I cried on 1st...

“Every Year I cried on 1st April but this time it was my day”, says Amrita Mukherjee | IBPS Clerk 2018 – 03

"Every Year I cried on 1st April but this time it was my day", says Amrita Mukherjee | IBPS Clerk 2018 – 03 | Bankersadda Hindi_0.1
2016, 2018 हर वर्ष मैं 1 अप्रैल को रोती थी. लेकिन इस बार यह मेरा दिन था, मैं मुस्कराई. लगभग 2 वर्षों के बाद आखिरकार, मुझे इसका परिणाम मिला. 2016 के 1 अप्रैल को, मैं रोई क्योंकि मैं आईबीपीएस क्लर्क के मुख्य में असफल रही थी. फिर मैंने अपनी आशा खो दी और आईसीआईसीआई बैंक में काम करना शुरू कर दिया. 1 वर्ष काम करने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि यह मेरा स्थान नहीं है. मई 2018 को, मैंने इस्तीफा दे दिया और फिर से संघर्ष करना शुरू कर दिया. मैंने एसबीआई क्लर्क, एसबीआई पीओ, आरआरबी पीओ, आरआरबी क्लर्क के लिए प्रयास किया, लेकिन मैं हर बार असफल रही, प्रीलिम्स भी क्वालीफाई नहीं कर पायी. लेकिन इस बार मुझे उम्मीद नहीं हारी. मैंने अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया. अध्ययन का कोई निश्चित समय नहीं था. मैंने तब तक पढ़ाई की जब तक कि मैं अभ्यास करके थक नहीं गयी. मैं राधे सर, सुमित सर, आंचल मैम की ऑनलाइन लाइव कक्षाओं में शामिल हुई, उनके द्वारा बोले गये एक एक शब्द का अनुसरण किया गया.
एक बंगाली मीडियम की छात्रा होने के कारण, अंग्रेजी में कट ऑफ पास करना मेरे लिए वास्तव में कठिन था. फिर मैंने IBPS PO प्रीलिम्स पास किया और 2018 में यह पहली परीक्षा थी जिसे मैंने पास किया. लेकिन फिर से मैं 4 अंकों से मैन्स पास नहीं कर पायी. लेकिन आखिरकार, मैंने आईबीपीएस क्लर्क मैन्स को पास कर लिया और इलाहाबाद बैंक में चयनित हुई. इसलिए सकारात्मक रहें, कड़ी मेहनत हमेशा अच्छा फल प्रदान करती है.

आप एक आकांक्षी से एक विजेता बन गए हैं, यह समय अपने ज्ञान को आगे बढ़ाने और अन्य उम्मीदवारों के मार्गदर्शन में उनकी मदद करते हुए बताने का है कि  आपकी यात्रा कैसी थी? किससे आपको मदद मिली? आप किस पर विश्वास करते हैं? Adda247 और बैंकरसडा ने आपकी कैसे मदद की ?? 


हम आपकी यात्रा का वीडियो और आपकी सफलता की कहानी bankersadda.com और हमारे फेसबुक पेजों पर पोस्ट करेंगे। इस तरह, आप दूसरों को उनके भविष्य की आकांक्षा के लिए प्रेरित कर सकते हैं !!


Register to Attend the Felicitation Function: http://bit.ly/Felicitation_Function_Registration
        "Every Year I cried on 1st April but this time it was my day", says Amrita Mukherjee | IBPS Clerk 2018 – 03 | Bankersadda Hindi_1.1      "Every Year I cried on 1st April but this time it was my day", says Amrita Mukherjee | IBPS Clerk 2018 – 03 | Bankersadda Hindi_2.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me