Bankersadda Hindi   »   ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज...

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 22nd February – Direction Sense

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 22nd February – Direction Sense | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Direction Sense

Direction (1-3): निम्नलिखित आँकड़ों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और तदनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

महेश बिंदु C से पूर्व दिशा में चलना शुरू करता है। 30 मीटर चलने के बाद, वह बिंदु D पर पहुँचता है। वहाँ से वह बाएं मुड़ता है और बिंदु E पर पहुँचने के लिए 20 मीटर चलता है। E से, वह बाएं मुड़ता है और 14 मीटर चलता है, और बिंदु F पर पहुंचता है। फिर, वह बाएं मुड़ता है और बिंदु G पर पहुंचने के लिए 68 मीटर चलता है। बिंदु G से, वह दाएं मुड़ता है और 56 मीटर चलता है। अब वह बिंदु H पर पहुँचता है और वहाँ से वह दाएँ मुड़ता है और बिंदु I पर पहुँचने के लिए 80 मीटर चलता है। बिंदु I से, वह दाएँ मुड़ता है और बिंदु J पर पहुँचने के लिए 64 मीटर चलता है।


Q1. C के सन्दर्भ में I किस दिशा में है?

(a) पश्चिम

(b) दक्षिण

(c) दक्षिण पूर्व

(d) उत्तर पश्चिम

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 


Q2. बिंदु C से बिंदु G तक महेश द्वारा तय की गई कुल दूरी कितनी है?

(a) 176 मी 

(b) 190 मी

(c) 132 मी 

(d) 164 मी  

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q3. बिंदु I के सन्दर्भ में बिंदु E किस दिशा में है?

(a) पूर्व

(b) उत्तर पश्चिम

(c) दक्षिण पूर्व

(d) दक्षिण पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं 


Direction (4-5): नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन करें और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें।

एक व्यक्ति बिंदु M से दक्षिण दिशा की ओर 20 मीटर चलता है और बाएं मुड़ता है एवं और 20 मीटर चलता है। फिर, वह बाएं मुड़ता है और 40 मीटर चलता है। उसके बाद, वह दायें मुड़ता है और 20 मीटर चलता है। फिर, वह दायें मुड़ता है और 10 मीटर चलता है। वह एक और बाएं मुड़ता है और 50मी चलता है और बिंदु N पर पहुंचता है।


Q4. अंत में उसका मुख किस दिशा में है?

(a) उत्तर

(b) दक्षिण

(c) पश्चिम

(d) पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं


Q5. अपनी प्रारंभिक स्थिति के सन्दर्भ में N किस दिशा में है?

(a) दक्षिण

(b) उत्तर-पश्चिम

(c) उत्तर-पूर्व

(d) पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं


Direction (6-7): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

A, B के उत्तर में 6मी की दूरी पर खड़ा है। C, A के पूर्व की ओर 6मी की दूरी पर खड़ा है। C, D के उत्तर में है और उनके बीच की दूरी 6मी है। A का मुख उत्तर दिशा की ओर, C का मुख पूर्व की ओर, D का मुख उत्तर की ओर तथा B का मुख पश्चिम दिशा की ओर है। वे सभी सीधे 3 मी चलते हैं।


Q6. A की अंतिम स्थिति और B की प्रारंभिक स्थिति के बीच की दूरी क्या है?

(a) 10√3 मी 

(b) 9 मी 

(c) 6 मी  

(d) 3√10 मी 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं


Q7. C की अंतिम स्थिति और D की अंतिम स्थिति के बीच न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 6√3 मी

(b) 3√2 मी 

(c) 6 मी 

(d) 6√2 मी 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं


Direction (8-10): नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन करें और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें।

एक व्यक्ति बिंदु M पर खड़ा है। वह चलना शुरू करता है और पश्चिम दिशा में 5 मीटर चलता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 8 मीटर चलता है और बिंदु N पर पहुंचता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 4 मीटर चलता है और बिंदु O पर पहुंचता है। बिंदु R, S के 6 मीटर उत्तर में है। बिंदु S, बिंदु P के 8 मीटर पश्चिम में है। बिंदु P, बिंदु O के 6 मीटर दक्षिण में है। 


Q8. बिंदु O के सन्दर्भ में बिंदु R के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) 8 मी 

(b) 12 मी 

(c) 10 मी  

(d) 6 मी 

(e) 14 मी 


Q9. बिंदु O के सन्दर्भ में, बिंदु M निम्न में से किस दिशा में है?

(a) उत्तर 

(b) उत्तर-पूर्व

(c) उत्तर-पश्चिम

(d) दक्षिण-पूर्व

(e) दक्षिण-पश्चिम


Q10. यदि बिंदु K, बिंदु P के पश्चिम में 4मी की दूरी पर है, तो बिंदु N के सन्दर्भ में निम्न में से किस दिशा में बिंदु K है?

(a) उत्तर

(b) दक्षिण

(c) उत्तर-पश्चिम

(d) दक्षिण-पूर्व

(e) दक्षिण-पश्चिम 


Direction (11-12): निम्नलिखित आँकड़ों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और तदनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

बिंदु P, बिंदु J के 10 मीटर उत्तर में है। बिंदु K, बिंदु N के 15 मीटर उत्तर में है। बिंदु J, बिंदु N के 15 मीटर पूर्व में है। बिंदु M, बिंदु L के 6 मीटर उत्तर में है,बिंदु L जो बिंदु K के 10 मीटर पूर्व में है।


Q11. बिंदु L, बिंदु P की किस दिशा में है?

(a) उत्तर

(b) पश्चिम

(c) दक्षिण-पूर्व

(d) उत्तर-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q12. J और K के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) 13√5m 

(b) 30m 

(c) 15√2m 

(d) 45m 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Direction (13-15): नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन करें और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें।

एक व्यक्ति बिंदु P पर खड़ा है। वह पश्चिम दिशा की ओर चलना शुरू करता है और 6 मीटर चलता है और बिंदु Q पर पहुंचता है और फिर वह बाएं मुड़ता है और 4 मीटर चलता है और बिंदु R पर पहुंचता है, फिर वह दाएं मुड़ता है और 3 मीटर चलता है फिर वह बाएं मुड़ता है और 4मी चलता है और बिंदु T पर पहुंचता है और फिर वह एक और बाएं मुड़ता है और 3मी चलता है और बिंदु M पर पहुंचता है.


Q13. बिंदु O, बिंदु P के दक्षिण दिशा में इस प्रकार है कि बिंदु T, M और O एक क्षैतिज रेखा में हैं, तो बिंदु M के सन्दर्भ में बिंदु O कितनी दूर है?

(a) 4 मी 

(b) 6 मी 

(c) 5 मी 

(d) 7 मी 

(e) 11 मी 


Q14. बिंदु P के सन्दर्भ में बिंदु M निम्नलिखित में से किस दिशा में है?

(a) दक्षिण-पश्चिम

(b) दक्षिण-पूर्व

(c) उत्तर

(d) पूर्व

(e) उत्तर-पश्चिम 


Q15. बिंदु T के सन्दर्भ में निम्न में से किस दिशा में बिंदु Q है?

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) उत्तर-पूर्व

(c) दक्षिण-पूर्व

(d) उत्तर

(e) दक्षिण-पश्चिम 

Solutions:

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 22nd February – Direction Sense | Bankersadda Hindi_2.1

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 22nd February – Direction Sense | Bankersadda Hindi_3.1

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 22nd February – Direction Sense | Bankersadda Hindi_4.1

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 22nd February – Direction Sense | Bankersadda Hindi_5.1

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 22nd February – Direction Sense | Bankersadda Hindi_6.1


Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 21st January_100.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 21st January_110.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me