Bankersadda Hindi   »   ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज...

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 1st January – Practice Set

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 1st January – Practice Set | Bankersadda Hindi_1.1

 

TOPIC: Practice Set


Directions (1-5): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

नौ बॉक्स एक के ऊपर एक ढेर में रखे गये हैं। बॉक्स C के नीचे तीन से अधिक बॉक्स नहीं रखे गए हैं। बॉक्स C और बॉक्स D के बीच तीन बॉक्स रखे गए हैं। बॉक्स O को बॉक्स D के ठीक ऊपर रखा गया है। बॉक्स P को बॉक्स B के ऊपर और बॉक्स E के नीचे रखा गया है। बॉक्स N को सबसे नीचे रखा गया है। बॉक्स A को बॉक्स C के ऊपर और बॉक्स E के नीचे रखा गया है। बॉक्स N और बॉक्स M के मध्य चार से अधिक बॉक्स रखे गए हैं। न तो बॉक्स A और न ही बॉक्स M ढेर के शीर्ष पर रखा गया है। बॉक्स M और बॉक्स A के मध्य एक से अधिक बॉक्स नहीं रखे गए हैं। 

Q1. निम्नलिखित में से कौन सा बॉक्स, बॉक्स C के ठीक ऊपर रखा गया है?

(a) बॉक्स B

(b) बॉक्स P

(c) बॉक्स A

(d) बॉक्स N

(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. निम्नलिखित में से कौन सा बॉक्स, बॉक्स P के ठीक नीचे रखा गया है?

(a) बॉक्स N

(b) बॉक्स C

(c) बॉक्स M

(d) बॉक्स B

(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. बॉक्स D और बॉक्स B के मध्य में कितने बॉक्स रखे गए हैं?

(a) एक

(b) चार

(c) दो

(d) तीन

(e) चार से अधिक

Q4. निम्नलिखित पांच में से चार निश्चित रूप से एक समूह के आधार पर समान हैं,  वह ज्ञात कीजिये जो जो उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) E-C

(b) P-N

(c) M-A

(d) O-M 

(e) D-P

Q5. निम्नलिखित में से कौन सा बॉक्स ढेर  के शीर्ष पर रखा गया है?

(a) बॉक्स O

(b) बॉक्स D

(c) बॉक्स M

(d) बॉक्स P

(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन और उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़ें और फिर तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की परवाह किए बिना दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।

(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Q6. कथन:

कुछ एप्पल मैंगो हैं

सभी मैंगो साउंड हैं

कोई साउंड ट्रेवल नहीं है

निष्कर्ष:

I:  कुछ एप्पल ट्रेवल नहीं हैं

II: कोई मैंगो एप्पल नहीं है 

Q7. कथन:

सभी रूम वुड हैं

कुछ कोर रूम हैं

कुछ टेस्ट रूम हैं

निष्कर्ष:

I: सभी टेस्ट वुड हो सकते हैं

II: कुछ कोर वुड हैं

Q8. कथन:

 कुछ लेफ्ट राइट हैं

सब राइट ट्रू हैं

सभी ट्रू रॉंग हैं

निष्कर्ष: 

 I. सभी लेफ्ट रॉंग हैं

 II. कुछ लेफ्ट रॉंग नहीं हैं

Q9. कथन:

कुछ वर्ड्स मैजिक हैं।

कुछ मैजिक हार्ट है.

सभी हार्ट म्यूजिक हैं.

निष्कर्ष:

I. कुछ वर्ड्स म्यूजिक हैं

II. कोई वर्ड म्यूजिक नहीं है

Q10. कथन:

कुछ डैम रिवर हैं

कुछ रिवर गोल्ड हैं

कोई रिवर सिल्वर नहीं है

निष्कर्ष:

I: सभी डैम गोल्ड हो सकते हैं

II: कुछ गोल्ड सिल्वर नहीं हैं

Direction (11-15) जानकारी को ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F एक इमारत के सात अलग-अलग तलों पर रहते हैं (जैसे भूतल की संख्या 1 और शीर्ष तल की संख्या 7 है और 1 तल खाली है)। E विषम संख्या वाले तल पर रहता है। D, E के तल के नीचे एक विषम संख्या वाले तल पर रहता है। F, A के ठीक ऊपर रहता है, जो विषम संख्या वाले तल पर नहीं रहता है। F 5वें तल पर नहीं रहता है। C, E के तल के ऊपर सम संख्या वाले तल पर रहता है। B और C के बीच तलों की संख्या E और D के मध्य तलों की संख्या के बराबर है।

Q11. निम्नलिखित में से कौन सा तल खाली है?

(a) दूसरा

(b) तीसरा

(c) चौथा

(d) पांचवां

(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. निम्नलिखित में से कौन तीसरे तल पर रहता है?

(a) C

(b) D

(c) E

(d) F

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q13. B निम्नलिखित में से किस तल पर रहता है?

(a) पहले

(b) दुसरे

(c) चोथे

(d) तीसरे

(e) इनमें से कोई नहीं

Q14. B और A के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?

(a) एक

(b) दो

(c) चार

(d) तीन

(e) कोई नहीं 

Q15. निम्नलिखित में से कौन सा कथन C के बारे में सत्य नहीं है?

(a) F, C के तल के ऊपर किसी एक तल पर रहता है

(b) C एक सम संख्या वाले तल पर रहता है

(c) C खाली तल के ठीक ऊपर रहता है

(d) C और A के मध्य केवल एक तल है  

(e) दोनों (b) और (d)

Solutions

  ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 1st January – Practice Set | Bankersadda Hindi_2.1

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 1st January – Practice Set | Bankersadda Hindi_3.1

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 1st January – Practice Set | Bankersadda Hindi_4.1

Reasoning Ability Quiz For SBI/IBPS PO Mains 2021- 27th December_170.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Reasoning Ability Quiz For SBI/IBPS PO Mains 2021- 27th December_180.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me