Bankersadda Hindi   »   ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज...

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 15th January – Practice Set

ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 15th January – Practice Set | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Practice Set


Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में एक दूसरे की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। A, B, C और D ,पंक्ति 1 में दक्षिण की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं तथा W, X, Y और Z , पंक्ति  2 में बैठे हैं और उत्तर की ओर उन्मुख हैं। उनमें से चार व्यक्ति फल जैसे पपीता, सेब, अंगूर तथा अमरुद पसंद करते हैं। फल पसंद करने वाले कोई दो व्यक्ति एक दूसरे के आसन्न तथा विपरीत नहीं बैठे हैं।

B, A के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। B, पंक्ति के एक अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति Z के निकटतम पड़ोसी की ओर उन्मुख है। C, Y की ओर उन्मुख है। W, X के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। B को पपीता पसंद है। Z को सेब पसंद है। अमरुद पसंद करने वाला व्यक्ति, दक्षिण दिशा में उन्मुख नहीं है।


Q1. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति, अंगूर पसंद करता है? 

(a)A

(b)X

(c)D

(d)C

(e)W


Q2. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति, Z के ठीक बायें बैठे व्यक्ति की ओर उन्मुख है?

(a)A

(b)C

(c)D

(d)पपीता पसंद करने वाला व्यक्ति

(e) अंगूर पसंद करने वाला व्यक्ति


Q3. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित प्रकार से एक समान हैं और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं, निम्नलिखित में से कौन सा एक उस समूह से संबंधित नहीं है? 

(a)A

(b)D

(c)X

(d)Z

(e)W


Q4. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

(a)Y को अंगूर पसंद हैं

(b) X की ओर उन्मुख व्यक्ति को पपीता पसंद है

(c) कोई सत्य नहीं है

(d)A, C के ठीक बायें बैठा है

(e)X, W के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है


Q5. D के बायें बैठे व्यक्तियों की संख्या, _____ के दायें बैठे व्यक्तियों की संख्या के समान है। 

(a)C

(b)Z

(c)W

(d)B

(e)Y


Direction (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और सर्वज्ञात तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष, दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है  

(d) यदि न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है

(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं 


Q6. कथन : केवल कुछ स्टेट, कंट्री हैं।

                  कुछ कंट्री,सिटी हैं।

                  सभी सिटी, विलेज हैं।

निष्कर्ष : I. सभी कंट्री, सीटी हो सकती हैं।

              II. सभी स्टेट, कंट्री हो सकती हैं।


Q7. कथन : कुछ सानिया, सिंधू हैं।

                  कोई सिंधू, प्लेयर नहीं है

                  सभी प्लेयर, इंडिया हैं।

 निष्कर्ष : I. कुछ सिंधू, इंडिया हो सकती हैं।

               II. कुछ सानिया, प्लेयर नहीं हैं।

 

Q8. कथन : केवल कुछ स्टेट, कंट्री हैं।

                  कुछ कंट्री, सिटी हैं।

                  सभी सिटी, विलेज हैं।

निष्कर्ष : I. सभी कंट्री, स्टेट हो सकती हैं।

              II. कुछ विलेज, कंट्री हो सकते हैं।


Q9. कथन : केवल फ्लावर, फ्रूट है।

                  कुछ फ्लावर, चॉकलेट हैं।

                  कुछ चॉकलेट, ड्रिंक हैं।

निष्कर्ष : I. कुछ फ्रूट, ड्रिंक हो सकते हैं।

              II. कुछ फ्लावर, ड्रिंक हो सकते हैं।


Q10. कथन : सभी फ्लावर, फ्रूट हैं।

                    सभी फ्रूट, चॉकलेट हैं।

                     कोई चॉकलेट, ड्रिंक नहीं है।

निष्कर्ष: I. कुछ फ्लावर, चॉकलेट हो सकते हैं।

             II.कुछ फ्रूट, ड्रिंक हो सकते हैं। 


Directions (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

छह व्यक्ति एक त्रिभुजाकार मेज़ के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से तीन व्यक्ति, मेज़ के कोनों पर बैठे हैं तथा शेष तीन व्यक्ति मेज़ की भुजाओं के मध्य में बैठे हैं। कोनों पर बैठे व्यक्ति केंद्र की ओर उन्मुख हैं तथा भुजाओं के मध्य में बैठे व्यक्ति, मेज़ के केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख हैं।

A और B के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। B, C के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। E, F के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है, जो A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D, मेज़ के केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख है।


Q11. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति, D के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है? 

(a)A

(b)B

(c)C

(d)E

(e)F


Q12. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित प्रकार से एक समान हैं और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं, निम्नलिखित में से कौन सा एक उस समूह से संबंधित नहीं है? 

(a)D-C

(b)C-F

(c)B-F

(d)F-B

(e)A-E


Q13. यदि A और B अपने स्थानों को परस्पर बदल लेते हैं, B के बायें से दूसरे स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति बैठा है? 

(a)C

(b)D

(c)E

(d)F

(e)इनमें से कोई नहीं 


Q14. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

(a)F, मेज़ के केंद्र की ओर उन्मुख है।

(b)C, F के ठीक दायें बैठा है।

(c)A केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख है

(d)कोई सत्य नहीं है

(e)E, D के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है


Q15. यदि व्यक्ति दक्षिणावर्त दिशा में, अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार, A से शुरू करते हुए, बैठते हैं, तो A को छोड़कर कितने व्यक्तियों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?

(a)कोई नहीं

(b)दो

(c)एक

(d)तीन

(e)चार

Solutions :


ESIC-UDC Steno & MTS रीजनिंग क्विज 2022 : 15th January – Practice Set | Bankersadda Hindi_2.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 8th January_80.1

Click Here to Register for Bank Exams 2022 Preparation Material

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 8th January_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me