Bankersadda Hindi   »   Election Result 2021 Highlights: 4 राज्यों...

Election Result 2021 Highlights: 4 राज्यों तथा 1 केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव का परिणाम घोषित

Election Result 2021 Highlights: 4 राज्यों तथा 1 केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव का परिणाम घोषित | Bankersadda Hindi_1.1



हाल ही में, केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु तथा केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी (West Bengal, Assam, Tamil Nadu, Kerala and the union territory of Puducherry) में हुए विधानसभा चुनावों के रिजल्ट की घोषणा हो अब चुकी है। इन चुनावों में हुए मतों की गिनती 2 मई, 2021 को की गई। यहाँ हम आपको परिणाम बताने जा रहे हैं क्योंकि परीक्षाओं में इन पर भी प्रश्न आते हैं।

आपको बता दें कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव 06 अप्रैल को एकल चरण में हुए थे। असम में 3 चरणों में चुनाव हुए थे, पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हुए थे।



असम- असम राज्य में भाजपा के नेतृत्व में NDA ने दुबारा चुनाव जीता है। NDA ने कुल 126 सीटों में से 75 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी ने इसमें से 60 सीटों पर जीत हासिल की है।

 


NDA- राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक गठबंधन


भाजपा- भारतीय जनता पार्टी

पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल में पिछले 10 साल से सत्ता संभाल रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी ने इस बार के चुनावों में भी जीत हासिल की है। इस पार्टी का नेतृत्व ममता बनर्जी के हाथों में है। TMC ने कुल 292 सीटों में से 213 सीटों पर जीत हासिल की है।

तमिलनाडु- 0 पार्टी AIADMK को हराकर द्रमुक पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। उसने कुल 234 सीटों में से 133 सीटें हासिल की और 10 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में वापसी की।

 

द्रमुक: द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (Dravida Munnetra Kazhagam)


AIADMK: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam)


पुदुचेरी- केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी की 30 सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है।


केरल-
केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए जीत हासिल की है। इसी के साथ पिनाराई विजयन के नेतृत्व में LDF केरल में लगातार दूसरा कार्यकाल जीतने वाली पहली सरकार बनी।

 


Also Read,

 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me