Bankersadda Hindi   »   ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज-...

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2021

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_1.1

Direction (1-5): दी गयी जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये  –

आठ व्यक्ति A, B, C, D, P, Q, R और S एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं, जिनमें से कुछ का मुख केंद्र की ओर है जबकि कुछ का मुख केंद्र से बाहर की ओर है.  जिन व्यक्तियों का मुख अंदर की ओर है वे पेय पदार्थ पसंद करते हैं और जिन व्यक्तियों का मुख बाहर की ओर है, वे खाद्य पदार्थ पसंद करते हैं. Q, P के दायें से तीसरे स्थान पर बैठता है और सैंडविच पसंद करता है. A, B के दायें से दूसरे स्थान पर बैठता है. केवल दो व्यक्ति पिज़्ज़ा पसंद करने वाले और जूस पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य बैठते हैं. B, C के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठता हैं, C जो Q का एक निकटतम पडोसी है. C को कॉफ़ी पसंद है. A, C का एक निकटतम पडोसी है और वह कोई खाद्य पदार्थ पसंद नहीं करता है. जो व्यक्ति चाय पसंद करता है, वह P के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठता है. जिस व्यक्ति को शेक पसंद है वह बर्गर पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें से दूसरे स्थान पर बैठता है. R, P का निकटतम पडोसी नहीं है और खाद्य पदार्थ पसंद करता है. S को न तो शेक और न ही लस्सी पसंद है.  

Q1. निम्न में से किसे जूस पसंद है ?  

(a) B

(b) S

(c) P 

(d) A

(e) D

Q2. C के बाएं से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है? 

(a) D

(b) जिसे जूस पसंद है

(c) S

(d) जिसे पिज़्ज़ा पसंद है

(e) Q

Q3. कितने व्यक्तियों का मुख अंदर की ओर है? 

(a)  पांच से अधिक

(b) तीन 

(c) दो

(d) पांच

(e) चार  

Q4. निम्न में से कौन कॉफ़ी पसंद करने वाले व्यक्ति के विपरीत बैठा है? 

(a) Q

(b) R

(c) जिसे बर्गर पसंद है

(d) S

(e) जिसे शेक पसंद है

Q5. निम्न पांच में से चार एक समान हैं और एक समूह का निर्माण करते हैं, इनमें से कौन उस समूह से सम्बन्धित नहीं है?  

(a) R

(b) A

(c) D

(d) S

(e) C

Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और I और II दो कथन दिए गए हैं. आपको निर्धारित करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं. सभी कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उत्तर दीजिये. 

(a) यदि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है 

(b) यदि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है 

(c) यदि या तो कथन I या कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है.

(d) यदि कथन I और कथन II में दिया गया डाटा एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है.

(e) यदि सभी दोनों कथनों I और II में दिया गया डाटा एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है.

Q6. यदि सभी व्यक्तियों को दक्षिण की ओर मुख करके बैठाया जाए, तो निम्न में से कौन P के बाएं से तीसरे स्थान पर होगा? 

I. सात व्यक्ति एक पंक्ति में बैठे हैं. N पंक्ति के ठीक मध्य में बैठा है. N और S के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं.

II. R, N के ठीक बाएं बैठा है. केवल एक व्यक्ति R और O के मध्य बैठा है. Q, O के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है. M , O के बाएं से चौथे स्थान पर बैठा है.

Q7. किस कथन के प्रयोग से हम निष्कर्ष निकाल सकते हैं,  ‘कुछ सफ़ेद टाइगर नहीं हैं ’.

I. सभी सफ़ेद कुत्ते हैं. कुछ सफ़ेद खरगोश हैं. कुछ बिल्ली कुत्ता हैं. कोई बिल्ली टाइगर नहीं है.

II. कुछ कुत्ते सफ़ेद हैं. कुछ सफ़ेद खरगोश हैं. सभी खरगोश बिल्ली हैं. कोई बिल्ली टाइगर नहीं हैं.

Q8. लम्बाई के अनुसार एक क्रम में बैठाया जाए, तो R, S, K, P और M में से कौन ठीक मध्य में बैठा है? 

I. P, S से लम्बा है लेकिन M से छोटा है. 

II. K, S और M से लम्बा है, लेकिन R से छोटा है.

Q9. कूटभाषा में ‘Life’ को किस प्रकार लिखा जाएगा? 

I. उस कूटभाषा में,  ‘Over your life’ को ‘mn lo kc’ लिखा जाता है और ‘your life gift’ को ‘mn lo bd’ के रूप में लिखा जाता है. 

II. उस कूटभाषा में, ‘market claim lead’ को  ‘st jk cd’ लिखा जाता है और ‘digital life key’ को  ‘lo pq jk’ के रूप में लिखा जाता है.  

Q10. R, N से किस प्रकार सम्बन्धित है?

I. P,जिसकी केवल दो सन्तान R और N हैं, Q  की सास है, Q जो N की सिस्टर-इन-लॉ है.

II. S, R की सिस्टर-इन-लॉ है और T की पुत्रवधू है, T जिसकी केवल दो सन्तान R और N हैं. 

Direction (11-13): दी गयी जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये  –

एक परिवार में सात सदस्य A, B, C, D, E, F और G हैं. उनमें से केवल दो विवाहित युगल हैं और उनमें केवल तीन पुरुष हैं. A जो अविवाहित है, और F सहोदर हैं. B के पति की दो संतान है. D, F का पिता है. G, A की नीस है, A जो एक पुरुष सदस्य नहीं है. B, C की माता है, C जो अविवाहित है. E, F या G से विवाहित नहीं है. 

Q11. C की आंट कौन हैं?

(a) D

(b) E

(c) G

(d) A

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q12. G की ग्रैंडमदर कौन हैं?

(a) E

(b) F

(c) B

(d) C

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q13. B, A से किस प्रकार सम्बन्धित है ?

(a) बहन

(b) आंट

(c) माता 

(d) सिस्टर-इन-लॉ

(e) भाई

Directions (14-15): दी गयी जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये  –

A # B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’ 

A $ B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’

A * B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है ’ 

A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ 

A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’

Q14. यदि A # B $ C @ D & E है, तो कौन सा सत्य है?  

(a) E , C की बहन है 

(b) C , A की आंट है

(c) D , B का ब्रदर इन लॉ है

(d) A, D का पुत्र है

(e) कोई सत्य नहीं है

Q15. निम्न में से कौन दर्शाता है कि R, S की पुत्रवधू है? 

(a) Q & R * T @ P # U * S

(b)  Q $ R & T @ P * S & U

(c) R & Q * T @ P $ U & S

(d) Q & R $ T @ P # S & U

(e) इनमें से कोई नहीं 

SOLUTIONS:

 

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_2.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_3.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_4.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_5.1


Practice with Online Test Series for Bank Mains 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_6.1

prime_image
[related_posts_view]