Bankersadda Hindi   »   ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज-...

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 17 जनवरी, 2021

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 17 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_1.1

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आठ डिब्बे एक स्टैक में एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं. प्रत्येक डिब्बा विभिन्न रंग का अर्थात् सफ़ेद, गुलाबी, लाल, नीला, हरा, संतरी, पीला और ग्रे है, लेकिन आवश्यक नहीं कि सभी समान क्रम में हो. डिब्बा E और डिब्बा B के मध्य दो डिब्बे रखे गए हैं, डिब्बा B जो संतरी रंग का है. डिब्बा E और गुलाबी रंग के डिब्बे के मध्य एक डिब्बा रखा गया है. डिब्बा A हरे रंग के डिब्बे के ठीक ऊपर रखा गया है. नीले रंग का डिब्बा, सफ़ेद रंग के डिब्बे के ठीक ऊपर रखा गया है. डिब्बा B और डिब्बा H के मध्य तीन से अधिक डिब्बे रखे गए हैं. डिब्बा B, गुलाबी रंग के डिब्बे के ऊपर रखा गया है. लाल रंग का डिब्बा, संतरी रंग के डिब्बे के ऊपर रखा गया है. नीले रंग के डिब्बे और हरे रंग के डिब्बे के मध्य एक डिब्बा रखा गया है. नीले रंग का डिब्बा, डिब्बा E के ठीक नीचे या ठीक ऊपर नहीं रखा गया है. D और पीले रंग के डिब्बे के मध्य चार डिब्बे रखे गए हैं. डिब्बा D लाल रंग का नहीं है. डिब्बा C, डिब्बा F के ऊपर और डिब्बा G के नीचे रखा गया है. न तो डिब्बा F और न ही डिब्बा H गुलाबी रंग का है. F हरे रंग का नहीं है.

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा डिब्बा नीले रंग के डिब्बे के ठीक ऊपर रखा गया है?

(a) संतरी रंग का डिब्बा 

(b) D

(c) गुलाबी रंग का डिब्बा

(d) G

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सा डिब्बा नीले रंग का है? 

(a) C

(b) D

(c) E

(d) H

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q3. निम्नलिखित में से कौन-सा सयोंजन सत्य है? 

(a) E-ग्रे 

(b) A-नीला 

(c) F-ग्रे 

(d) G-लाल 

(e) कोई सत्य नहीं है 

Q4. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित रूप से एक समूह पर आधारित हैं, ज्ञात कीजिए कि कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है? 

(a) G-D

(b) E-H

(c) B-A

(d) C-A

(e) A-F

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा डिब्बा पीले रंग का है?

(a) H

(b) F

(c) E

(d) C

(e) इनमें से कोई नहीं

Direction (6-7): इन प्रश्नों में, कथनों में दर्शाए गए तत्वों के मध्य सम्बन्ध दर्शाया गया है और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों पर आधारित निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक  अध्ययन करें और उचित उत्तर चुनिए-

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।

(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Q6. कथन:  G>H≥E≤T>Y, U=W>L>T, 

निष्कर्ष I: T<H II: U>E

Q7. कथन:  C>Y>L, W<I, B<I≤F<L, F≤A , G=B,  

निष्कर्ष I:  B>W II: A>I

Directions (8-10): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

सात व्यक्ति एक इमारत की सात विभिन्न मंजिलों में इस प्रकार रहते हैं कि भूतल की संख्या 1 और शीर्ष मंजिल की संख्या 7 है.  

J सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है. J और K के मध्य तीन से अधिक व्यक्ति रहते हैं. M और N के मध्य एक व्यक्ति रहता है. M, N के ऊपर रहता है और दोनों विषम संख्या वाली मंजिल पर रहते हैं. B, X के ऊपर नहीं रहता है. B विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है. R, N के नीचे नहीं रहता है. X और B के मध्य एक से अधिक मंजिल नहीं हैं.

Q8. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति R के ठीक ऊपर रहता है?

(a) M

(b) K

(c) J

(d) N

(e) इनमें से कोई नहीं

Q9. X और J के मध्य कितने व्यक्ति रहते हैं? 

(a) एक 

(b) दो 

(c) चार 

(d) पाँच 

(e) तीन 

Q10. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति छठी मंजिल पर रहता है?

(a) X

(b) B

(c) R

(d) M

(e) J

Directions (11-15): निम्नलिखित प्रश्नों में, प्रतीक @, #, %, $ और © का प्रयोग नीचे दिए गए अर्थों के आधार पर किया गया है-

‘P#Q’ अर्थात् ‘P न तो Q से बड़ा है और न ही Q के बराबर है’

‘P*Q’ अर्थात् ‘P न तो Q के बराबर है और न ही Q से छोटा है’

‘P%Q’ अर्थात् ‘P न तो Q से छोटा है और न ही Q से बड़ा है’

‘P$Q’ अर्थात् ‘P, Q से छोटा नहीं है’

‘P@Q’ अर्थात् ‘P, Q से बड़ा नहीं है’

अब दिए गए प्रत्येक कथन को सत्य मानते हुए, ज्ञात कीजिए कि नीचे दिए गए तीन निष्कर्ष I, II और III में से कौन-सा/से निश्चित रूप से सत्य है/हैं और तदनुसार अपना उत्तर दीजिए:

 

Q11. कथन: A@T#Y$U%O*P@L$M

निष्कर्ष:

I. O*A       

II. A@O            

III. Y$P

(a) कोई सत्य नहीं है                        

(b) केवल I सत्य है 

(c) केवल III सत्य है 

(d) या तो I या II सत्य है 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q12. कथन:   Q%W$Y%U@Z*N#M

निष्कर्ष: 

I. Z*Y  

II. N#W             

III. Y%Z 

(a) केवल I और III सत्य हैं                     

(b) केवल II और III सत्य हैं 

(c) केवल I और II सत्य हैं 

(d) सभी सत्य हैं 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q13. कथन:  R*E#A@C%T$K@R%O

निष्कर्ष: 

I. T*E    

II. K@C              

III. R%A

(a) कोई सत्य नहीं है                        

(b) केवल II सत्य है

(c) केवल I और II सत्य हैं      

(d) केवल II और III सत्य हैं

(e) सभी सत्य हैं 

Q14. कथन:  V@B%R*E#I%M$X

निष्कर्ष: 

I. R*I

II. B*E            

III. E#M

(a) कोई सत्य नहीं है                       

(b) केवल II सत्य है

(c) केवल I और II सत्य हैं      

(d) केवल II और III सत्य हैं

(e) सभी सत्य हैं 

Q15. कथन:  X#Y@U*Z$H%R*E$T

निष्कर्ष: 

I. T@U    

II. U*T               

III. Y*H

(a) कोई सत्य नहीं है                       

(b) केवल II और III सत्य हैं

(c) या तो I या II सत्य है       

(d) केवल II सत्य है

(e) सभी सत्य हैं

SOLUTIONS:


ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 17 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_2.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 17 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_3.1

Practice with Online Test Series for Bank Mains 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 17 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_4.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me