Bankersadda Hindi   »   ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज-...

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 15 जनवरी, 2021

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 15 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_1.1

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

सात व्यक्ति सप्ताह के (सोमवार से आरम्भ होते हुए रविवार तक) सात विभिन्न दिनों और सात विभिन्न जगहों पर अर्थात् हम्पी, लद्दाख, आगरा, नैनीताल, जैसलमेर, वाराणसी और केरल में एक इवेंट में भाग लेने के लिए जाते हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों.  

B और आगरा जाने वाले व्यक्ति के मध्य दो व्यक्ति जाते हैं. F के बाद एक से अधिक व्यक्ति नहीं जाते हैं, F जो जैसलमेर जाता हैं. F और B के मध्य तीन व्यक्ति जाते हैं. हम्पी जाने वाला व्यक्ति, वाराणसी जाने वाले व्यक्ति के बाद जाता है. लद्दाख जाने वाला व्यक्ति सोमवार और शुक्रवार को नहीं जाता है. लद्दाख जाने वाले व्यक्ति और E के मध्य दो से अधिक व्यक्ति जाते हैं. C नैनीताल जाने वाले व्यक्ति के ठीक बाद जाता है. नैनीताल जाने वाला व्यक्ति वीरवार को नहीं जाता है. D सोमवार को जाता है तथा वाराणसी और नैनीताल नहीं जाता है. G, A से पहले जाता है. B नैनीताल नहीं जाता है. A लद्दाख नहीं जाता है.

Q1. निम्नलिखित में से कौन बुधवार को जाता है? 

(a) B

(b) G

(c) C

(d) A

(e) F

Q2. निम्नलिखित में से कौन आगरा जाता है? 

(a) C

(b) A

(c) B

(d) D

(e) G

Q3. G और E के मध्य कितने व्यक्ति जाते हैं? 

(a) एक 

(b) तीन 

(c) कोई नहीं 

(d) चार 

(e) दो 

Q4. निम्नलिखित में से कौन-सा सयोजन सत्य है? 

(a) B-केरल 

(b) C-आगरा 

(c) F-हम्पी

(d) G-नैनीताल 

(e) कोई सत्य नहीं है 

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति शनिवार को जाता है? 

(a) A

(b) E

(c) F

(d) B

(e) इनमें से कोई नहीं 

Directions (6-8): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

बिंदु X, बिंदु K के 4 मीटर पश्चिम में है. बिंदु K, बिंदु H के 10 मीटर उत्तर में है. बिंदु H, बिंदु B के 2 मीटर उत्तर  में है. बिंदु B, बिंदु G के 4 मीटर दक्षिण में है. बिंदु G, बिंदु M के 6 मीटर पूर्व में है. बिंदु M, बिंदु T के 9 मीटर पश्चिम में है.  

Q6. बिंदु T और B के मध्य  न्यूनतम दूरी कितनी है? 

(a) 5 मीटर 

(b) 6 मीटर

(c) 3 मीटर

(d) 7 मीटर

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q7. बिंदु B के सन्दर्भ में, बिंदु X किस स्थान पर है? 

(a) दक्षिण-पश्चिम 

(b) उत्तर-पूर्व 

(c) उत्तर-पश्चिम 

(d) उत्तर 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q8. यदि बिंदु O, बिंदु M के 7 मीटर उत्तर में है, तो बिंदु K के सन्दर्भ में बिंदु O किस दिशा में है? 

(a) उत्तर-पश्चिम 

(b) उत्तर-पूर्व

(c) दक्षिण-पश्चिम 

(d) दक्षिण-पूर्व 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Directions (9-10): इन प्रश्नों में, कथनों में दर्शाए गए तत्वों के मध्य सम्बन्ध दर्शाया गया है और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों पर आधारित निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक  अध्ययन करें और उचित उत्तर चुनिए-

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है. 

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है.

(c) यदि निष्कर्ष I या II दोनों अनुसरण करते हैं.

(d) यदि या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II अनुसरण करता है.

(e) यदि न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है.

Q9. कथन:  A ≥ P, B ≤ P, B > C < D

निष्कर्ष: I. D < B              II. D < P

Q10. कथन:  M ≤ N < D, S = C > D

निष्कर्ष: I. N > S              II. M < S

Directions (11-13): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

एक परिवार में छह व्यक्ति छह विभिन्न आयु के हैं. P, Q से आयु में बड़ा है. T, P से आयु में बड़ा है. S, R से आयु में छोटा है. P परिवार में तीसरा सबसे छोटा व्यक्ति है. R, V से आयु में छोटा है और S से आयु में बड़ा है. T, R से आयु में बड़ा नहीं है. S आयु में सबसे छोटा व्यक्ति नहीं है. आयु में दूसरे सबसे बड़े व्यक्ति की आयु 55 वर्ष है. 

Q11. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति T से आयु में बड़ा है? 

(a) P

(b) S

(c) V

(d) R

(e) दोनों (c) और (d)

Q12. निम्नलिखित में से कितने व्यक्ति S से आयु में बड़े हैं? 

(a) तीन 

(b) चार 

(c) पाँच

(d) एक 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q13. यदि P की आयु 50 वर्ष हैं, तो T की आयु कितनी हो सकती है? 

(a) 51 वर्ष 

(b) 45 वर्ष

(c) 57 वर्ष

(d) 62 वर्ष

(e) 47 वर्ष

Q14. शब्द “Basketball” में (अगली और पिछली दोनों दिशाओं में) वर्णों के कितने ऐसे युग्म हैं, जिनमें प्रत्येक के मध्य शब्द में उतने ही वर्ण हैं जितने उनके मध्य अंग्रेजी वर्णमाला में आते हैं?

(a) कोई नहीं 

(b) एक 

(c) दो 

(d) तीन 

(e) तीन से अधिक 

Q15. एक कक्षा में, मोहित की रैंक दाएं से 21 वीं और अमन की रैंक बाएं से 21 वीं है तथा अंकुर, मोहित के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है, मोहित जो अमन के ठीक दाएं स्थान पर बैठा है, तो कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं? 

(a) 45

(b) 39

(c) 42

(d) 44

(e) 46

Solutions:

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 15 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_2.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 15 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_3.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 15 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_4.1

S11.Ans.(b)
Sol. In a country where welfare is accorded high priority, stricter rules cannot be applied. Further, there is no need to make graduation the minimum educational qualification for entry level jobs in any public sector organization. Hence, Argument I is not strong Argument II is logically convincing.

S12.Ans.(a)
Sol. Only argument I seems to be strong. Any electronic device like computer can be used effectively if the concepts are clear.

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 15 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_5.1

Practice with Online Test Series for Bank Mains 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 15 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_6.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me