Bankersadda Hindi   »   ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज-...

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज- 13 जनवरी, 2021

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज- 13 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_1.1

Q1. कपिल को उसका वेतन 15% वृद्धि के साथ मिला जबकि दिनेश के वेतन में केवल 10% की वृद्धि हुई। अरचु के वेतन में भी 20% की वृद्धि हुई। यदि कपिल, दिनेश और अरचु के पूर्व वेतनों का अनुपात क्रमशः 3:4:5 है तो ज्ञात कीजिये कि कपिल का बढ़ा हुआ वेतन, अरचु के बढ़े हुए वेतन का कितने प्रतिशत होगा? 

(a) 78%

(b) 57.5%

(c) 55.5%

(d) 58.5%

(e) 73.33%


Q2. एक गांव-X में, कुल 6000 पंजीकृत मतदाताओं (पुरुष + महिला) ने अपने वोट डाले थे, जिसमें कुल पंजीकृत पुरुष मतदाताओं के 70% मतदाताओं और कुल पंजीकृत महिला मतदाताओं के 45% मतदाताओं ने मतदान किया। यदि कुल पंजीकृत पुरुष मतदाता, कुल पंजीकृत महिला मतदाताओं से 2000 अधिक हैं, तो गांव-X में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिए। 

(a) 20000

(b) 15000

(c) 10000

(d) 5000

(e) 25000

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज- 13 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_2.1

Q4. यदि एक वृत्त का क्षेत्रफल 64% घटाया जाए, तो उस वृत्त की त्रिज्या में कितने प्रतिशत कमी हो जाएगी? 

(a) 16%

(b) 32%

(c) 8%

(d) 40%

(e) 64%


Q5. जब संख्या y का 30%, x में से घटाया जाता है, तो वह 310 बन जाता है और y का 50%, x में जोड़ा जाता है तो वह 550 बन जाता है। x का y से अनुपात ज्ञात कीजिए। 

(a) 5 : 3

(b) 4 : 3

(c) 2 : 1

(d) 7 : 6

(e) 6 : 5


Q6.  पांच विषयों की वार्षिक परीक्षा में एक छात्र के अंक 7 : 8 : 9 : 10 : 11 के अनुपात में हैं। यदि प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक 200 हैं और उसने कुल 60% अंक प्राप्त किये हैं तो कितने विषयों में उसने 55% से अधिक अंक प्राप्त किये हैं? 

(a) 1

(b) 3

(c) 4

(d) 5

(e) इनमें से कोई नहीं


Q7. पहली संख्या का 45%, दूसरी संख्या के 60% के बराबर है। यदि दोनों संख्याओं का औसत पहली संख्या से 10 कम है, तो दूसरी संख्या का 80% ज्ञात कीजिये।  

(a) 64 

(b) 40 

(c) 48 

(d) 56

(e) 80


Q8. तीन संख्याओं का औसत 44 है। यदि सबसे छोटी संख्या का सबसे बड़ी संख्या से अनुपात 8 : 15 है, जबकि सबसे छोटी और दूसरी छोटी संख्या का योग 72 है, तो दूसरी छोटी और सबसे छोटी संख्या के मध्य अंतर कितना है?  

(a) 2

(b) 4

(c) 6

(d) 8

(e) 10


Q9. चार संख्याओं का औसत 26 है। सबसे छोटी और सबसे बड़ी संख्या का योग 55 है। यदि अन्य दो संख्याओं के बीच का अंतर एक है, तो दूसरी सबसे छोटी संख्या का वर्ग ज्ञात कीजिये। 

(a) 576

(b) 625

(c) 529

(d) 484

(e) 676


Q10. संजीव और रावत का औसत वेतन 3000 रु. है। यदि संजीव और रावत का वेतन क्रमशः 40% और 20% बढ़ाया जाए, तो उनका कुल वेतन 32% बढ़ जाता है। संजीव का वेतन, वेतन बढ़ने से पहले रावत के वेतन से कितने प्रतिशत अधिक है? 

(a) 50%

(b) 33 1/3%

(c) 66 2/3%

(d) 25%

(e) 75%


Q11. यदि एक कक्षा में 30 लड़कों के औसत अंक 45 है एवं सभी विद्यार्थियों द्वारा कुल मिलाकर प्राप्त किए गए अंक 2800 हैं, यदि कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या 50 है, तो लड़कियों द्वारा प्राप्त किए गए औसत अंक ज्ञात कीजिए?

(a) 70

(b) 72.5

(c) 75

(d) 82

(e) 84.5


Q12. तीन संख्यायें हैं। पहली और तीसरी संख्या का औसत 810 है तथा पहली और दूसरी संख्या का औसत, दूसरी और तीसरी संख्या के औसत से 380 अधिक है। तो तीनों संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए, यदि दूसरी संख्या, तीसरी संख्या से 220 कम है। 

(a) 640

(b) 650

(c) 630

(d) 610

(e) 660


Q13. दो संख्याओं A और B का औसत 60 है। यदि A का 60%, B के 25% से चार अधिक है तो A और B के बीच अंतर ज्ञात कीजिए। 

(a) 10

(b) 20 

(c) 30 

(d) 40 


Q14. एक कंपनी में, महिला तकनीकी कर्मचारियों का महिला गैर तकनीकी कर्मचारियों से अनुपात 5:4 है। कम्पनी में 64% पुरुष हैं। तकनीकी विभाग में महिलाओं की संख्या, पुरुषों की संख्या से आधी है। पुरुष तकनीकी कर्मचारियों का, पुरुष गैर तकनीकी कर्मचारियों से अनुपात कितना है?

(a) 2:1

(b) 3:5

(c) 5:3

(d) 5:4

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता


Q15. प्रथम श्रेणी के किराए का द्वितीय श्रेणी के किराए से अनुपात 3: 1 है। प्रथम श्रेणी के लिए

बुक किए गए टिकटों की संख्या का द्वितीय श्रेणी के लिए बुक किए गए टिकटों की संख्या से

अनुपात 2: 3 है। संगृहीत कुल किराया 1800 रुपये था। दूसरी श्रेणी के यात्रियों से संगृहीत

किराया ज्ञात कीजिए। 

(a) Rs. 1200

(b) Rs. 600

(c) Rs. 900

(d) Rs. 750

(e) Rs. 450


Solutions

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज- 13 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_3.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज- 13 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_4.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज- 13 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_5.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज- 13 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_6.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज- 13 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_7.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज- 13 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_8.1

Practice with Crash Course and Online Test Series for ECGC PO 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज- 13 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_9.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me