Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 08th April 2020:...

Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 08 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. “स्वस्थ के सिपाही” PMBJP के तहत लोगो तक पहुंचा रहे जरुरी दवाएं 


Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के ‘स्वास्थ्य के सिपाही‘ नाम से लोकप्रिय फार्मासिस्टCOVID-19 के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान मरीजों एवं बुजुर्गों के दरवाजों तक अनिवार्य सेवाएं और दवाएं पहुंचाने में लगे हुए हैं।  स्वास्थ्य के सिपाही, भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना (PMBJP) के तहत रोगियों के दरवाजे तक जरुरी दवाएं उपलब्ध करा रहे है।


2. MHRD ने COVID-19 से निपटने के लिए चैलेंज “समाधान” का किया शुभारंभ
Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के इनोवेशन सेल एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् ने COVID-19 से निपटने के लिए एक मेगा ऑनलाइन चैलेंज “समाधान” की शुरुआत की। इस चैलेंज में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं ऐसे उपायों की खोज और विकसित करेंगे ताकि सरकारी एजेंसियों, स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों एवं अन्य सेवाओं को कोरोनोवायरस महामारी और ऐसी अन्य आपदाओं के त्वरित समाधान उपलब्ध करवाया जा सके। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • AICTE के अध्यक्ष: अनिल सहस्रबुद्धे.
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

3. MHRD ने डिजीलॉकर को राष्ट्रीय शैक्षणिक डिपॉजिटरी किया घोषित 
Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने डिजिलॉकर को एकमात्र राष्ट्रीय शैक्षणिक डिपॉजिटरी (एनएडी) घोषित करने की घोषणा की है। साथ ही मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को डिजीलॉकर के तहत स्थायी योजना के रूप में एनएडी को लागू करने का निर्देश दिया है। डिजीलॉकर क्लाउड-आधारित एक प्रमुख सुरक्षित प्लेटफार्म है, जो उपयोगकर्ताओं को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, संपत्ति दस्तावेजों जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के इलेक्ट्रॉनिक संस्करणों को संग्रहीत करने की अनुमति देता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल निशंक ’.

अंतरराष्ट्रीय समाचार



4. USAID ने भारत को कोविड-19 से लड़ने के लिए 2.9 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता देने की कि घोषणा 


Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

अमेरिका ने यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) के माध्यम से भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। भारत को यह राशि COVID-19 से निपटने में मदद करने और देश में फैल रही महामारी को रोकने के लिए कोरोना संक्रमितों की देखभाल करने वाले स्थानीय समुदायों को उपकरणों की मदद के लिए दी जाएगी। अमेरिका की रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और अन्य संबंधित एजेंसियां, भारत के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि देश में फैली महामारी को नियंत्रित किया जा सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूएसएआईडी का मुख्यालय: वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • यूएसएआईडी की स्थापना: 3 नवंबर 1961.
  • यूएसएआईडी प्रशासक: मार्क ग्रीन.

राज्य समाचार

5. दिल्ली सरकार ने COVID-19 संकट से निपटने के लिए 5T प्लान की कि घोषणा
Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी में COVID-19 महामारी को रोकने के लिए 5T योजना का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार के अनुसार, 5T योजना में 5 बिंदुटेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, टीमवर्क और ट्रैकिंग शामिल हैं।



6. छत्तीसगढ़ पुलिस ने होम क्वारंटाइन्ड लोगों के लिए ‘रक्षा सर्व’ ऐप की विकसित 


Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

छत्तीसगढ़ पुलिस ने गूगल मैप के माध्यम से क्वारंटाइन्ड लोगों को ट्रैक करने के लिए नोएडा स्थित स्टार्टअप मोबकोडर की सहायता से ‘रक्षा सर्व’ (Rakhsa Sarv) ऐप विकसित की है। कोरोना की संख्या में लगातार होती बढ़ोतरी के कारण घर पर क्वारंटाइन्ड किए गए हर व्यक्ति पर नियमित निगरानी रख पाना बेहद मुश्किल है, इसी उद्देश्य के साथ ऐप को लॉन्च किया गया है ताकि पुलिस निगरानी में सक्षम हो सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • छत्तीसगढ़ के सीएम: भूपेश बघेल.
  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

7. तेलंगाना सरकार ने “COVID-19 मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप” विकसित करने की योजना की तैयार

Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
तेलंगाना सरकार ने वेरा स्मार्ट हेल्थकेयर द्वारा भारत की पहली ऑटोमेटेड “COVID-19 मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप” को विकसित करने के लिए निवेश किया। इस ऐप का उद्देश्य मुख्यमंत्री और राज्य के स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की पहचान, लाइव निगरानी, ट्रैक और मॉनिटर करके वास्तविक समय की विश्लेषण जानकारी प्रदान करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव; राज्यपाल: तमिलिसाई सौंदराराजन
  • वेरा हेल्थकेयर के संस्थापक और सीईओ: धर्म तेजा नुकार्पु

समझौता


8. एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने COVID-19 बीमा पॉलिसी की लॉन्च


Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1


एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर COVID-19 बीमा पॉलिसी लॉन्च की है। भारती एक्सा ग्रुप हेल्थ एश्योर पॉलिसी को एक निश्चित कवर के साथ लॉन्च किया गया है, जिसके अंतर्गत सरकारी अस्पताल या सैन्य सुविधा / सेन्टरों में कोरोना उपचार के लिए क्वारंटाइन किए गए पॉलिसी धारक को  कवर किया जाएगा। इस बीमा पॉलिसी सीधे एयरटेल थैंक्स ऐप ’के बैंकिंग सेक्शन से खरीदा जा सकता है या एयरटेल पेमेंट्स बैंक के निकटतम एक्टिव बैंकिंग प्वाइंट-ऑफ-सेल्स (पीओएस) पर जाकर 499 रुपये की निश्चित बीमा राशि पर खरीदा जा सकता है, इस पॉलिसी में 25000 रुपये का सम अस्सुरेड दिया जाएगा।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ: अनुब्रत विश्वास.
  • भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ: संजीव श्रीनिवासन.

बैंकिंग समाचार


9. SIDBI to provide emergency working capital to MSMEs

Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1


भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India-SIDBI) ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी आदेश पर एक करोड़ रूपए तक की आपात कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने का फैसला किया है । SIDBI के नए ऋण उत्पाद यानी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ सिडबी की आपात सहायता-सेफ प्लस की सुविधा रेहनमुक्त होगी जिसे 5% की ब्याज दर पर 48 घंटे के अंदर जारी कर दिया जाएगा। उपरोक्त उपायों के अलावा, SIDBI ने सेफ प्लस पहल के तहत MSMEs के लिए ऋण सीमा को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: मोहम्मद मुस्तफा.

निधन


10. प्रसिद्ध कन्नड़ हास्य अभिनेता ‘बुलेट’ प्रकाश का निधन

Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1


कन्नड़ के लोकप्रिय हास्य अभिनेता “बुलेट” प्रकाश का निधन। उन्हें Aithalakkadi और Aryan जैसी फिल्मों में निभाई अपनी कॉमिक भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल के प्रति उनके लगाव के कारण उन्हें ‘बुलेट’ नाम दिया गया था। उन्होंने करीब 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और हाल ही में कन्नड़ की कुछ फिल्म भी साईन की थी। 


11. लोकप्रिय मलयालम नाटक कलाकार कलिंग सासी का निधन

Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
लोकप्रिय मलयालम फिल्म और थिएटर अभिनेता कलिंग सासी का निधन। उनका मूल नाम वी चंद्रकुमार था। उन्होंने फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत 1988 में की थी। उन्होंने 500 से अधिक नाटकों और 100 फिल्मों में काम किया था। उनकी कुछ जानी-मानी फिल्मों में पलेरी मणिक्यम सहित ओरु पत्थिरकोलापथकथिन्टे कथा, प्रंचियतेन एंड द सेंट, इंडियन रुपी, एडमीन्टे माकन अबू, आमीन आदि शामिल हैं।


विविध समाचार


12. ट्विटर के सीईओ COVID-19 महामारी से निपटने के लिए देंगे 1 बिलियन डॉलर

Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1


ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी ने विश्व में फैली COVID-19 महामारी से निपटने के लिए काम करने वाली संस्थाओं को 1 बिलियन डॉलर (लगभग 6 हजार पांच सौ करोड़ रुपए) की राशि देने का ऐलान किया है। ट्विटर के सीईओ द्वारा दिए जाने वाले 1 बिलियन डॉलर COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए अब तक किसी भी निजी व्यक्ति दी जाने वाली सबसे बड़ी राशि है।

13. अमेरिका में टाइगर “नाडिया” के कोरोनो पॉजिटिव आने के बाद जानवरों का पहला मामला आया सामने

Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में 4 वर्षीय मादा मलायन टाइगर “नाडिया” को कोरोनावायरस रोग (COVID-19) टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमण की पुष्टि अमेरिका के आयोवा में स्थित राष्ट्रीय पशु चिकित्सा सेवा प्रयोगशाला द्वारा की गई थी। पिछले महीने इस चिड़ियाघर का एक कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद 3 बाघों में सूखी खांसी होने के लक्षण दिखाना शुरू गए थे। यह पहला मौका है जब दुनिया भर में कहीं भी किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद कोई जानवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


Current Affairs मार्च 2020: The Hindu Review | Download PDF Now

Weekly Current-Affairs One-Liners : 30 मार्च से 05 अप्रैल 2020, Download PDF

Daily GK Update 08th April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

Watch Video on Current Affairs of 08th April 2020
 

Register here to get study materials and regular updates!!

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me