Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 04 February 2020:...

Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

Current Affairs: सामान्य जागरूकता सेक्शन किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में बहुत अहम भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस सेक्शन में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से Current Affairs अर्थात हाल ही की घटनाओं पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक लाने के लिए इस सेक्शन को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. आज हमने डेली जीके अपडेट में विश्व कैंसर दिवस2020 EE British Academy Film Awards, मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार, विशाल रक्षा प्रदर्शनी डेफएक्‍सपो 2020 जैसी महत्वपूर्ण ख़बरों को कवर किया है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. शक्तिकांत दास इस वर्ष एशिया प्रशांत रीजन के सर्वश्रेष्ठ बैंकर: द बैंकर मैगज़ीन 
Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को फाइनेंसियल इंटेलिजेंस मैगज़ीन द बैंकर (The Banker) ने “ग्रोथ को प्रोत्साहित करने और अर्थव्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए एशिया-प्रशांत रीजन के ‘सेंट्रल बैंकर ऑफ द ईयर 2020′ पुरस्कार के लिए नामित किया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता


अंतर्राष्ट्रीय समाचार

2. मुहम्मद तौफीक अलावी बने इराक के नए प्रधानमंत्री 
Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
इराकी राष्ट्रपति बरहम सालेह द्वारा मुहम्मद तौफीक अलावी को इराक का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति आदिल अब्दुल-महदी के स्थान पर की गई है जिन्होंने नवंबर 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते अपना इस्तीफा दे दिया था। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इराक की राजधानी: बगदाद; मुद्रा: इराकी दीनार


3. पाकिस्तान ने टिड्डियों के संकट से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल किया घोषित 
Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने देश में चल रहें टिड्डियों के संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की घोषणा की है। कृषि उत्पादन में देश के मुख्य क्षेत्र पंजाब प्रांत में बड़े पैमाने पर फसलों को नष्ट करने वाले टिड्डों की समस्या के कारण यह फैसला किया गया हैं। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद;  राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी


4. मालदीव राष्ट्रमंडल में शामिल होने वाला बना 54 वां सदस्य  
Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
मालदीव 2016 में अंतरराष्ट्रीय संस्था राष्ट्रमंडल से बाहर होने के बाद इसमें शामिल होने वाला 54 वां सदस्य बन गया है। राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रिका स्कॉटलैंड ने मालदीव के फिर से राष्ट्रमंडल में शामिल होने की घोषणा मालदीव द्वारा राष्ट्रमंडल के मूल्यों और सिद्धांतों को सुनिश्चित करने और अन्य राष्ट्रमंडल सदस्यों से परामर्श के बाद की। मालदीव अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड और लोकतांत्रिक सुधार पर प्रगति के अभाव को लेकर निलंबित किये जाने की चेतावनी के बाद वर्ष 2016 में राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था।

पुरस्कार 

5. वहीदा रहमान को MP के किशोर कुमार सम्मान-2018 से किया जाएगा सम्मानित
Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान को मध्य प्रदेश सरकार के वर्ष 2018 केराष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार में 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन

6. विनोद शुक्ल की पुस्तक ने जीता पहला मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार 

Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
प्रख्यात हिंदी कवि एवं उपन्यासकार और साहित्य अकादमी से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल को उनकी अनुदित पुस्तक Blue Is Like Blue” के लिए पहला मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया है। अरविंद कृष्ण मेहरोत्रा और सारा राय द्वारा अंग्रेजी में अनुवाद की गई पुस्तक “ब्लू इज़ लाइक ब्लू” कहानियाँ पर आधारित पुस्तक है। 

    7. BAFTA Awards 2020: जाने किसने जीता कौन-सा अवार्ड, देखें विजेताओं की पूरी सूची 

    Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
    2020 EE British Academy Film Awards (BAFTA): लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित पुरस्कार समारोह में वर्ष 2020 के EE ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) प्रदान किए गए। यह पुरस्कारों का 73 वां संस्करण था जिसमे वर्ष 2019 की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय और विदेशी फिल्मों को अवार्ड दिया गया।

    यहाँ वर्ष 2020 के EE ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी सूची दी जा रही है:


    S.No.
    श्रेणी
    विजेता
    1
    बेस्ट फिल्म
    1917
    2
    आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म
    1917
    3
    आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाय ए ब्रिटिश राइटरडायरेक्टर ओर प्रोडूसर
    मार्क जेनकिन (राइटर / डायरेक्टर)केट बायर्सलिन वाइट (प्रोडूसर) (मूवी: बैट) 
    4
    फिल्म नोट इन द इंग्लिश लैंग्वेज
    Parasite
    5
    डाक्यूमेंट्री
    For Sama
    6
    एनिमेटेड फिल्म
    Klaus
    7
    डायरेक्टर
    सैम मेंडेस (1917)
    8
    ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
    हान जिन वोनबोंग जून हो (Parasite)
    9
    अडेपटेड स्क्रीनप्ले
    जोजो रेबिट
    10
    लीडिंग एक्ट्रेस
    रेनी ज़ेल्वेगर (Judy)
    11
    लीडिंग एक्टर
    जॉकिन फोनिक्स (Joker)
    12
    सपोर्टिंग एक्ट्रेस
    लौरा डर्न (Marriage Story)
    13
    सपोर्टिंग एक्टर
    ब्रैड पिट (Once Upon a Time… in Hollywood)
    14
    ओरिजिनल स्कोर
    Joker
    15
    कास्टिंग
    Joker
    16
    सिनेमेटोग्राफी
    1917
    17
    एडिटिंग
    LE MANS ’66
    18
    प्रोडक्शन डिज़ाइन
    1917
    19
    कोस्टुम डिज़ाइन
    जैकलीन दुर्रान (Little Women)
    20
    मेक अप & हेयर
    विवियन बेकरकाजु हिरोऐनी मॉर्गन (Bombshell)
    21
    साउंड
    1917
    22
    स्पेशल विसुअल्स इफेक्ट्स
    1917
    23
    ब्रिटिश शोर्ट एनिमेशन
    Grandad Was A Romantic
    24
    ब्रिटिश शोर्ट फिल्म
    Learning To Skateboard In A Warzone (IF YOU’RE A GIRL)
    25
    EE राइजिंग स्टार अवार्ड
    माइकल वार्ड



      रक्षा समाचार

      8. लखनऊ में कल से शुरू होगी विशाल रक्षा प्रदर्शनी डेफएक्‍सपो 2020
      Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
      द्विवार्षिक आयोजित की जाने वाली विशाल रक्षा प्रदर्शनी डेफएक्सपो (DefExpo 2020) का 11 वां संस्करण उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 5 फरवरी से आरंभ होगी। DefExpo India-2020 का मुख्य विषय “India: the emerging defence manufacturing hub” (भारत: उभरता हुआ रक्षा निर्माण केन्‍द्र) हैं।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • भारत के रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह
      9. भारतीय नौसेना माल्टा नदी में तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘माल्टा अभियान’ का कर रही है आयोजन
      Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
      पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारतीय नौसेना द्वारा तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘माल्टा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य तटीय समुदायों के साथ बातचीत करके तटीय सुरक्षा पर जागरूकता फैलाना और सुंदरबन डेल्टा जल में नौवहन जटिलताओं को समझना है।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • भारत में नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है।
      • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह

      10. एम अजीत कुमार होंगे CBIC के नए अध्यक्ष, एसीसी ने दी मंजूरी
      Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
      सरकार ने एम अजीत कुमार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड की स्थापना: 1 जनवरी 1964
      • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत

      11. अजय बिसारिया होंगे कनाडा में भारत के अगले उच्चायुक्त
      Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
      वर्तमान में पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वह विकास स्वरूप का स्थान लेंगे। विकास स्वरूप अभी विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) पद पर नियुक्त हैं।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर

      12. BCCI ने क्रिकेट सलाहकार समिति में 3 सदस्यों को किया शामिल
      Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
      भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन पूर्व क्रिकेटर मदन लाल, रुद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नाइक को क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में शामिल करने की घोषणा की है।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      •  BCCI अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई



      13. पेटीएम ने छोटे कारोबारियों और मर्चेंट पार्टनर्स के लिए लॉन्च किया एंड्रॉइड पीओएस डिवाइस 

      Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

      पेटीएम ने छोटे एवं मध्यम कारोबारियों (SMEs) और अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए एंड्रॉइड पीओएस डिवाइस लॉन्च किया है। ये एंड्रॉइड आधारित डिवाइस कारोबारियों को ग्राहकों से विभिन्न तरीकों जैसे डेबिट और क्रेडिट कार्ड, पेटीएम वॉलेट, यूपीआई-आधारित ऐप और नकदी से भुगतान लेने में सक्षम बनाएगा। यह उपकरण व्यापारियों को ‘पेटीएम फॉर बिजनेस’ ऐप के माध्यम से जीएसटी के अनुस्सर बिल देने, लेनदेन और सेटलमेंट का प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान करेगा। 




      14. आज विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है विश्व कैंसर दिवस

      Daily GK Update 04 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
      विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना, रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करना है।
      विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘I Am and I Will’ हैं, जिसे तीन वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए निर्धारित किया गया हैं।

      Check More Gk Updates Here

      Watch Current Affairs Headlines-

      All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!
      prime_image
      [related_posts_view]
      QR Code
      Scan Me