Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 31st March 2020:...

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 31 मार्च की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. DRDO ने आपातकालीन निकासी बैग विकसित करना किया शुरू

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने COVID -19 से संक्रमित व्यक्तियों को आपदा की स्थति में  ले जाने या आईसोलेट करने के लिए आपातकालीन निकासी बैग डिजाइन किए है। ये बैग वाटर और एयर-प्रूफ है और जिसका इस्तेमाल जैविक एजेंटों का इलाज करने के लिए किया जाता है। ये बैग डीआरडीओ की डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लेबोरेटरी (डीईबीईएल), जो एयरो-मेडिकल इंजीनियरिंग और लाइफ सपोर्ट इक्विपमेंट और न्यूक्लियर केमिकल एंड बायोलॉजिकल (एनबीसी) प्रोटेक्शन सिस्टम पर शोध करने वाली इकाई द्वारा विकसित किए गए है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी; स्थापित: 1958.
  • मुख्यालय: नई दिल्ली.

2. कौशल विकास मंत्रालय ने NSTI को COVID-19 क्वारंटाइन केंद्रों में तब्दील करना किया शुरू

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा सभी राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTI) को नोवेल कोरोनावायरस (COVID-19) से लड़ने के लिए आइसोलेशन केंद्रों के रूप में तैयार किया जा रहा है। MSDE ने यह कदम केंद्र सरकार द्वारा महामारी के खिलाफ सोशल डिसटेंसिंग को ख़त्म करने के लिए लगाए गए 3 सप्ताह के देशव्यापी लॉकडाउन प्रयासों का सहयोग करने के लिए उठाया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री: महेंद्र नाथ पांडे.

अंतरराष्ट्रीय समाचार

3. एडीबी ने भारत में 100 मिलियन अमरीकी डालर निवेश करने की कि घोषणा

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने भारत सरकार द्वारा स्थापित नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) के माध्यम से भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। NIIF भारत का पहला सॉवरिन वेल्थ फंड है जिसे फरवरी 2015 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडीबी के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
  • एडीबी का गठन: 19 दिसंबर 1966.
  • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.
  • एडीबी की सदस्यता: 68 देश.

4. दुनिया पहुंची “मंदी” के दौर में: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कोरोनोवायरस महामारी के चलते दुनिया स्पष्ट रूप से मंदी के दौर में पहुँच चुकी है। इससे IMF ने इस बात पर जोर दिया था कि यदि वर्तमान में मंदी आती है तो यह 2009 की तुलना में भी बहुत खराब होगी। विश्व अर्थव्यवस्था के बारे ये बयान हाल में हुई आईएमएफ की अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा और वित्तीय समिति की बैठक के बाद दिया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईएमएफ के प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा.

राज्य समाचार

5. झारखंड सरकार ने ई-पास जारी करने के लिए PRAGYAAM ऐप की लॉन्च 

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ई-पास जारी करने के लिए मोबाइल ऐप PRAGYAAM लॉन्च की है। इस एप्लिकेशन का उद्देश्य COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के वितरण से जुड़े सभी लोगों को ई-पास जारी करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था.
  • झारखंड के राज्यपाल: द्रोपदी मुर्मू.
  • रांची झारखंड की राजधानी है.

6. राजस्थान पुलिस ने “RajCop citizens app” मोबाइल ऐप की लॉन्च 

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
राजस्थान पुलिस ने राज्य में व्यक्तियों और कंपनी के कर्मचारियों को जरुरी परिस्थितियों में बाहर निकालने की अनुमति देने के लिए एक मोबाइल ऐप “RajCop citizens app” लॉन्च किया है। यह ऐप लॉकडाउन के दौरान आपातकालीन या आवश्यक सेवाओं के मामले में कानून का पालन करने वाले नागरिकों को उनके घर से बाहर जाने में मदद करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राजस्थान के सीएम: अशोक गहलोत.
  • राजस्थान की राजधानी: जयपुर.
  • राजस्थान के राज्यपाल: कलराज मिश्र.

7. आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में मोबाइल हैंड-वाश सुविधा स्टेशन किए स्थापित 

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
आंध्र प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान स्लम में रहने वाले लोगों के लिए “मोबाइल हैंड-वाश सुविधाओं” की शुरुआत की है। उन्हें यह सुविधा COVID -19 से बचाने के लिए  शुरू की गई है। इससे राज्य के अधिकारियों और झुग्गीवासियों दोनों के लिए हाथ धोने की मोबाइल हैंड वाश सुविधा काफी आसान हो गई है। इसमें एक पानी के टैंकर को एक वाहन में फिट किया गया है, जिसमें चार नल कनेक्शन और 4 वॉशबेसिन थे। इसमें दो साबुन डिस्पेंसर भी लगाए गए हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
  • श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर और कडप्पा जिलों में स्थित है.

योजनाए एवं समितियां

8. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने “कंपनी फ्रेश स्टार्ट स्कीम 2020” की आरंभ

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने “कंपनी फ्रेश स्टार्ट स्कीम, 2020” शुरू की है। यह नई योजना COVID-19 महामारी के दौरान कानून का पालन करने वाली कंपनियों और सीमित देयता भागीदारी (LLP) को राहत देने के लिए  शुरू की गई है। साथ MCA ने “LLP निपटान योजना, 2020” को भी संशोधित किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय कारपोरेट मामलों के मंत्री: निर्मला सीतारमण.


विज्ञान और प्रौद्योगिकी

9. IIT बॉम्बे ने विकसित की ‘CORONTINE’ मोबाइल ऐप
Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
IIT बॉम्बे की एक टीम ने ‘CORONTINE’ नामक एक मोबाइल ऐप विकसित की है। ‘CORONTINE’ ऐप को अधिकारियों द्वारा संक्रमित लोगो पर नज़र रखने और COVID-19 महामारी को फैलने से रोकने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

10. Apple ने COVID-19 पर नवीनतम जानकारी मुहैया कराने के लिए ऐप की लॉन्च 
Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
एप्पल ने अमेरिका में अपने यूजर्स के लिए एक नए समर्पित ऐप और वेबसाइट को लॉन्च किया है। यह एप्लिकेशन COVID-19 महामारी के बारे में उपयोगकर्ताओं को सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। ये नए COVID-19 ऐप और वेबसाइट रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी जरुरी दिशा-निर्देश और नवीनतम जानकारी प्रदान करते हैं।

परोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Apple CEO: टिम कुक; Apple का मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

खेल समाचार

11. ओलंपिक टोक्यो 2020 खेल अब वर्ष 2021 में किए जाएंगे आयोजित

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
इस साल जुलाई में आयोजित होने वाले ओलंपिक टोक्यो खेलों को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिन्हें अब 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इन ओलंपिक खेलों को पहले 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक आयोजित किया जाना था। IOC द्वारा इसे टालने का निर्णय बढ़ते COVID-19 महामारी के कारण लिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (IPC) ने पैरालम्पिक खेलों के आयोजन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब पैरालिंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जापान के प्रधान मंत्री: शिंजो आबे; राजधानी: टोक्यो; मुद्रा: जापानी येन.
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष: थॉमस बाच.
  • टोक्यो 2020 के अध्यक्ष: मोरी योशीरो.

निधन

12. तमिल की प्रसिद्ध फोक सिंगर परवई मुनियाम्मा का निधन

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
तमिल लोक गायिका और अभिनेत्री परवई मुनियाम्मा का निधन । उनका जन्म 26 जून, 1937 को तमिलनाडु के परवई, मदुरई में हुआ था। मुनियाम्मा के अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में फिल्म धूल में हुई थी। उनका गीत “मदुरै वीरन” बहुत प्रसिद्ध हुआ। मुनियाम्मा को मार्च 2019 में  तमिलनाडु सरकार द्वारा कलाईममानी की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

13. कोरोनोवायरस के कारण जापानी हास्य अभिनेता केन शिमुरा का निधन 

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
जापान के जाने माने हास्य अभिनेता केन शिमुरा का कोरोनोवायरस के चलते निधन। उन्होंने योमी यामाडा द्वारा निर्देशित अपनी पहली फीचर फिल्म “गॉड ऑफ सिनेमा” से अभिनय में लोकप्रियता हासिल की थी।

विविध समाचार

14. टाटा पावर JV ने जॉर्जिया में शुआखेवी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का संचालन किया शुरू 

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
टाटा पावर के नॉर्वे की क्लीन एनर्जी इन्वेस्टमेंट (CEI) और इंटरनेशनल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन (IFC) के बीच के संयुक्त उद्यम Adjaristsqali जॉर्जिया एलएलसी ने दक्षिण-पश्चिम जॉर्जिया में स्थित 178 मेगावाट शुआखेवी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट (Shuakhevi Hydro Power Project) के कमर्शियल संचालन की शुरुआत की घोषणा की है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • टाटा पावर के सीईओ: प्रवीर सिन्हा.
  • टाटा पावर का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

Challenge : Solve करें करेंट अफेयर्स के ये Top 20 Important Questions

जानिए, 21 दिन के Lockdown को Useful बनाने के Top 5 Tips

Daily GK Update 31st March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
Watch Current Affairs Video of 31st March 2020:

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me