इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी .
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस : 30 सितम्बर

रियाध मैथ्यू बने PTI के नए चेयरमैन
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के नए चेयरमैन और वाईस-चेयरमैन के रूप में क्रमशः मलयालम मनोरमा के निदेशक रियाध मैथ्यू को, और इंडियन एक्सप्रेस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विवेक गोयनका का चयन किया गया है. पीटीआई भारत की एक प्रमुख समाचार एजेंसी है जिसकी पहुँच भारत में भारतीय रेलवे की तरह है. वर्तमान में, भारत में समाचार एजेंसी बाजार में पीटीआई का 90% बाजार पर नियंत्रण है. मि. मैथ्यू, जो मनोरमा प्रबंधन में हैं और मलयालम मनोरमा के वरिष्ठ सहायक संपादक हैं, ने बॉम्बे समाचार के निदेशक होर्मुसजी एन. कामा (Hormusji N. Cama) का स्थान लिया है जबकि मि. गोयनका ने वाईस-चेयरमैन के रूप में मि. मैथ्यू का स्थान लिया है.
तिरुपति हवाई अड्डे को “सर्वश्रेष्ठ पर्यटक अनुकूल हवाई अड्डे” का पुरस्कार
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एनएचएआई) के तिरूपति हवाईअड्डे को आंध्र प्रदेश पर्यटन द्वारा “राज्य की वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2015-16” की श्रेणी में “सर्वश्रेष्ठ पर्यटक अनुकूल हवाई अड्डे” का पुरस्कार दिया गया है. यह पुरस्कार विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नारा चंद्रा बाबू नायडू द्वारा विजयवाड़ा के भवानी द्वीप में आयोजित एक समारोह में दिया गया. राज्य वार्षिक पर्यटन उत्कृष्टता पुरस्कार यात्रा और पर्यटन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत आंध्र प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों और यात्रियों के साथ उत्कृष्ट मैत्रीपूर्ण संबंधों को बनाए रखने के लिए विश्व पर्यटन दिवस समारोह के अवसर पर दिया जाता है.
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों की श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक संपन्न
27-28 सितम्बर को नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के श्रम तथा रोजगार मंत्रियों का सम्मेलन संपन्न हुआ. दो दिन की इस बैठक में समान श्रम और रोजगार विषयों पर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ. विचार-विमर्श के बाद ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्री स्तरीय घोषणा को अपनाया गया. इस मौके पर केन्द्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि ब्रिक्स श्रम मंत्रियों के सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की उपस्थिति से भारत उत्साहित हुआ है. भारत को इस बात की प्रसन्नता है कि अध्यक्षीय पहल और त्रिपक्षीय और सामाजिक संवाद की श्रेष्ठ परम्परा के रूप में इस मंच में भारत ब्रिक्स राष्ट्रीय सामाजिक सहयोगियों को शामिल कर सकता है. इस सम्मलेन में नियोक्ताओं और कर्मियों के अग्रणी संगठनों तथा भारतीय मजदूर संघ ने ब्रिक्स देशों के समकक्ष संगठनों से सहयोग किया और विचार-विमर्श किया.यूएस और वियतनाम के नौसैनिकों का 7वां वार्षिक नौसिनिक गतिविधि शुरू
यूएस और वियतनाम के नौसैनिकों ने डा नांग के त्यान सा बंदरगाह (Tien Sa Port) में, 7वां वार्षिक नौसैनिक गतिविधि, वियतनाम 2016 शुरू किया. इस अभ्यास में, सागर में अनियोजित मुठभेड़ों एवं खोज और बचाव परिदृश्यों के लिए कोड भी शामिल है.
शक्ति सिन्हा नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के नए प्रमुख

प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखक सैय्यद हक़ नहीं रहे


बांग्लादेशी लेखक सैय्यद शम्सुल हक़ का ढका में निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे. वह एक लघु-कहानी लेखक, उपन्यासकार, पटकथा लेखक और एक प्रसिद्ध कवि थे. हक़ को 1966 में प्रतिष्ठित बांग्ला अकादमी साहित्यिक पुरस्कार, 1984 में एकूशेय पदक और वर्ष 2000 में बांग्ला साहित्य में उनके योगदान के लिए, देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘स्वाधीनता पदक’ प्रदान किया गया था.
विश्व के पहले 3 अभिभावकों वाले बच्चे का जन्म
तीन अलग-अलग लोगों के जीन द्वारा विश्व के पहले बच्चे का जन्म एक जार्जियन दंपत्ति को हुआ है. इस बच्चे का जन्म मेक्सिको में हुआ. पांच महीने की आयु के बच्चे ने न सिर्फ अपने माता-पिता दोनों से डीएनए प्राप्त किये थे बल्कि, उस आनुवांशिक स्थिति को टालने के लिए जो उसमें जाकर उसे नुक्सान पहुंचा सकती थीं, एक दानकर्ता द्वारा आनुवंशिक कोड के छोटे से टुकड़े भी लिए थे.
फेसबुक, अमेज़न, गूगल, आइबीएम और माइक्रोसॉफ्ट एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंच पर

फेसबुक, अमेज़न, गूगल, आइबीएम और माइक्रोसॉफ्ट ने एक ऐतिहासिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग की घोषणा के लिए हाथ मिलाया है. ये कंपनियां AI में शोध करने और उसके उन्नति पर चर्चा करेंगी तथा इस बात पर विमर्श करेंगी कि मशीन लर्निग द्वारा और बेहतर सुविधाएँ एवं उत्पाद कैसे दिए जा सकते हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक कंप्यूटर प्रोग्राम या एक मशीन की सोचने और याद रखने की क्षमता है.
INDOSAN में बोले पीएमः गंदगी के लिए हो नफरत का माहौल, सिर्फ बजट से नहीं आती स्वच्छता
दिल्ली के विज्ञान भवन में पीएम मोदी ने आज इंडोसैन (इंडिया सैनिटेशन कॉंफ्रेंस) का उद्धघाटन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पहले देश को गंदगी से आजादी दिलाने के लिए स्वच्छाग्रहियों की फौज तैयार करनी होगी. पीएम मोदी के मुताबिक जिस तरह महात्मा गांधी से देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने के लिए सत्याग्रह शुरु किया था उसी तरह अब स्वच्छाग्रह शुरु करने की जरुरत हैं. तेलुगु लेखक कोलाकलुरी एनोक को मिला मूर्तिदेवी पुरस्कार

तेलुगु लेखक एवं प्रख्यात विद्वान प्रोफ़ेसर कोलाकलुरी एनोक को, उनके उपन्यास अनंत जीवनम के लिए 29वें मूर्तिदेवी पुरस्कार 2015 से नवाजा गया है. लेखक को यह पुरस्कार प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ कपिला वात्स्यायन द्वारा दिया गया. एनोक को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सरकार द्वारा 2014 में पद्म श्री पुरस्कार भी दिया जा चुका है.

भाला फेंक खेल में 60 मी पार फेंकने वाली रानी पहली भारतीय महिला बनीं
भाला फेंकने वाली खिलाडी (Javelin thrower) अन्नू रानी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 60 मी से अधिक दूरी पर भाला फेंकने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. अन्नू रानी ने यह कारनामा लखनऊ में चल रहे 56वें ओपन नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप के तीसरे और अंतिम से ठीक एक दिन पहले किया.




