बैंकर्स अड्डा के प्रिय पाठकों,

आज की प्रतियोगी परीक्षाओं में बदलते पैटर्न के अनुसार Current Affairs सबसे महत्वपूर्ण हो गया है. उसे समझते हुए इस पोस्ट में हम आपको Latest Current Affairs से अवगत करा रहे हैं जो परीक्षा की आवश्यकता के अनुसार आपको General Knowledge से Update रखेगी.
पीएम मोदी ने सरदार पटेल की 141वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
I. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 141वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दिन को अब ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’(National Unity Day) के रूप में मनाया जाएगा.
II. प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की.
ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट 2016 : आंध्रप्रदेश, तेलंगाना शीर्ष पर
I. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने 31अक्टूबर 2016 को राज्यानुसार “बिजनेस में आसानी” (Ease of Doing Business) की रैंकिंग पर रिपोर्ट जारी की है. यह रैंकिंग 340 सूत्री व्यापार सुधार कार्य योजना के आधार पर और राज्यों द्वारा उनके क्रियान्वयन पर हैं. इसमें 30 जून 2016 से 1 जुलाई 2015 की अवधि को शामिल किया गया है.
II. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने 98.78 फीसदी के साथ अखिल भारतीय रैंकिंग में सबसे शीर्ष स्थान प्राप्त किया. जिनके बाद 98.21 प्रतिशत के साथ गुजरात; 97.32 प्रतिशत के साथ छत्तीसगढ़ और 97.01 प्रतिशत के साथ मध्य प्रदेश रहा. हरियाणा 96.95 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर रहा जिसके बाद 96.57 प्रतिशत के साथ झारखंड; 96.43 प्रतिशत के साथ राजस्थान, 96.13 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड और महाराष्ट्र ने 92.86 प्रतिशत के साथ शीर्ष 10 को पूरा किया.
सतर्कता जागरूकता सप्ताह आज (31 अक्टूबर 2016) से शुरू
I. केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा, सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को बढ़ावा देने के लिए और एक भ्रष्टाचार मुक्त समाज को प्राप्त करने के अपने प्रयासों के हिस्से के रूप में, हर साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है.
II. “अखंडता को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जनता की भागीदारी” को आयोग द्वारा इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह के विषय के रूप में चुना गया है.
नीति आयोग के एग्री मार्केटिंग इंडेक्स में महाराष्ट्र शीर्ष पर
I. नीति आयोग के एक मूल्यांकन के अनुसार, कृषि सुधारों को लागू करने और कृषि-व्यवसाय करने के लिये बेहतर माहौल देने में महाराष्ट्र राज्य शीर्ष पर है.
II. नीति आयोग द्वारा तय कुछ मापदंडों पर आधारित ‘कृषि विपणन और फार्म अनुकूल सुधार सूचकांक’ में गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश अगले तीन स्थानों पर हैं.
पंजाब में 1 नवंबर तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जायेगा
I. राज्य में तंबाकू के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिये पंजाब सरकार 1 नवंबर को ‘तंबाकू निषेध दिवस’ के रूप में मनायेगी. मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिये हैं.
सात वर्ष बाद झूलन गोस्वामी फिर से दुनिया की नंबर 1 गेंदबाज बन सकती है
I. बंगाल में प्यार से ‘चकदाह एक्सप्रेस’ नाम से प्रसिद्ध झूलन गोस्वामी, उन दो राष्ट्रीय महिला टीम की क्रिकेट खिलाडियों में से एक हैं जो अभी भी 2005 विश्व कप टीम से खेल रही हैं, जो साउथ अफ्रीका में दूसरे स्थान पर रही. अब सात वर्ष बाद, खेल के शिखर तक पहुंचने के बाद 33 साल की उम्र में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज कैथरीन ब्रंट को पीछे कर दुनिया की नंबर 1 गेंदबाज बन सकती हैं.
II. कुल 730 अंक के साथ, प्रतियोगिता के दो महीने के बाद झूलन 100 अंक की बढ़त के करीब हैं. यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही, तो पहली बार एक भारतीय, एक कैलेंडर वर्ष के अंत में तेज गेंदबाजों में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी होगी.
स्पेन ने गतिरोध तोडा, राजोय फिर से प्रधानमंत्री चुने गये
I. स्पेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री और अपनी सेंटर-राईट पॉपुलर पार्टी के नेता मारियानो राजोय, संसदीय वोट जीतने के बाद फिर से प्रधानमंत्री निर्वाचित किये गये.
भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती
I. भारत ने रविवार को मलेशिया में पुरुषों की एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक की जीत के साथ दिवाली मनाई.
II. भारत ने दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. भारत ने 2011 में उद्घाटन टूर्नामेंट भी जीता था.
क्रिस्टेलिना जॉर्गीयव विश्व बैंक की सीईओ नियुक्त किया गया
I. यूरोपीय संघ के मानवीय मामलों की पूर्व प्रमुख और यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष क्रिस्टेलिना जॉर्गीयव (Kristalina Georgieva) को विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है.
II. बुल्गारिया की क्रिस्टेलिना, जो हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बनने की दौड़ से बाहर हुई, बैंक के अध्यक्ष, जिम योंग किम को रिपोर्ट करेंगी. हालांकि सीईओ का पद अभी नव निर्मित है, जॉर्गीयव प्रभावी ढंग से श्री मुल्यानी इन्द्रावती का स्थान लेगी, जो बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हैं और जिन्हें जुलाई में इंडोनेशिया की वित्त मंत्री नियुक्त किया गया.
47वां अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म समारोह नवंबर में गोवा में आयोजित होगा
I. सात मराठी फिल्में – चार फीचर और तीन गैर-फीचर फिल्मों सहित – 20 नवंबर से 29 नवंबर तक गोवा में 47 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म भारत महोत्सव (आईएफएफआई) का आयोजन किया जायेगा. सुल्तान जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली बाहुबली और एयरलिफ्ट भारत के आगामी 47 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी.
II. कुल 38 फीचर फिल्मों और 22 गैर-फीचर मराठी फिल्मों के आवेदन में से यह चयन किया गया है.


