Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 03rd April 2020:...

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 3 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !



राष्ट्रीय समाचार

1. विशाखापत्तनम नौसेना डॉकयार्ड ने विकसित की एक बार में कई रोगियों को ऑक्सीजन देने की तकनीक

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम नौसेना डॉकयार्ड ने ‘पोर्टेबल मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनिफोल्ड (एमओएम)’ विकसित किया है। इस ऑक्सीजन मैनिफोल्ड को एक समय में एक साथ कई रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो COVID-19 महामारी के कारण पैदा हुए हालात में मददगार साबित हो सकता है। पूर्वी नौसेना कमान (ENC) के नौसेना कर्मियों ने एक सिलेंडर में लगे छह-तरफ़ा रेडियल हैडर का उपयोग करते हुए पोर्टेबल मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनिफोल्ड (MOM) विकसित किया है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

2. NCC ने ‘एक्सरसाइज NCC योगदान’ के तहत COVID-19 से निपटने के लिए मदद की कि पेशकश

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स (NCC) ने एक्सरसाइज NCC योगदान’ के तहत COVID-19 से निपटने के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान में मदद की पेशकश की है। इसके तहत अस्थायी रोजगार की व्यवस्था के तहत केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मंडल कैडट ही कार्यत होंगे। एनसीसी कैडेटों के लिए निर्धारित कार्यों में , हेल्पलाइन / कॉल सेंटर का प्रबंधन; राहत सामग्री / दवाओं / खाद्य / आवश्यक वस्तुओं का वितरण; सामुदायिक सहायता; डेटा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए कतार में खडे होने की व्यवस्था करना तथा यातायात प्रबंधन शामिल है। 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एनसीसी के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा.
  • एनसीसी का आदर्श वाक्य: Unity and discipline.
  • एनसीसी का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • एनसीसी की स्थापना: 16 अप्रैल 1948.

3. सरकार ने कोविड-19 को ट्रैक करने के लिए “आरोग्य सेतु” ऐप की लॉन्च

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
“अरोग्या सेतु” भारत सरकार द्वारा COVID-19 को ट्रैकिंग करने के लिए लॉन्च की गई आधिकारिक ऐप है। “आरोग्य सेतु” ऐप को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा विकसित किया गया है। भारत सरकार ने COVID-19 से निपटने के लिए देश के नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जोड़ने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन “आरोग्य सेतु” लॉन्च की है।

राज्य समाचार

4. आंध्रा सरकार पेंशन सुविधा नागरिकों के घर तक पहुँचाना किया आरंभ

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के 58,44,240 लाभार्थियों को पेंशन सुविधा उनके घर तक पहुँचाना शुरू कर दिया है। सरकार ने लॉकडाउन के चलते लोगों को बिना घर से बाहर निकाले पेंशन पहुँचाने के लिए 2.5 लाख वालंटियर को काम पर लगाया। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को घर पर रहने और बाहर निकलने से बचने के लिए प्रोत्साहित करना है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
  • श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर और कडप्पा जिलों में स्थित है.

समझौता

5. डोमिनोज पिज्जा ने लोगों को जरुरी सामान पहुँचाने के लिए ‘डोमिनोज एसेंशियल’ सेवा की लॉन्च

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
डोमिनोज़ पिज्जा ने “डोमिनोज़ एसेंशियल” सेवा लॉन्च करने के लिए आईटीसी फूड्स के साथ साझेदारी की है। “डोमिनोज़ एसेंशियल” सेवा के जरिए आईटीसी फूड्स द्वारा रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएँ डोमिनोज़ के डिलीवरी नेटवर्क के माध्यम से लोगो तक पहुंचाई जाएंगी।

6. SCTIMST और Wipro 3D ने ऑटोमेटेड वेंटिलेटर का निर्माण करने के लिए किया समझौता

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ने विप्रो 3 डी, बेंगलुरु के साथ मिलकर ऑटोमेटेड वेंटिलेटर का निर्माण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों संगठन ने आर्टिफिशियल मैनुअल ब्रीदिंग यूनिट (AMBU) पर आधारित एक आपातकालीन वेंटिलेटर सिस्टम के प्रोटाटाइप का संयुक्त रूप से निर्माण करने के लिए करार किया है।

नियुक्तियां

7. NTPC ने दिलीप कुमार पटेल को बनाया अपना HR निदेशक

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) लिमिटेड ने 1 अप्रैल से दिलीप कुमार पटेल को अपना मानव संसाधन निदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले पटेल लगभग 12 वर्षों तक NSPCL भिलाई, पानीपत और टांडा जैसी विभिन्न NTPC परियोजनाओं में HR प्रमुख रहे चुके हैं। भारत की सबसे बड़ी विद्युत कंपनी, एनटीपीसी की स्‍थापना 1975 में भारत के विद्युत विकास में तेजी लाने के लिए की गई थी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एनटीपीसी लिमिटेड की स्थापना: 7 नवंबर 1975.
  • एनटीपीसी लिमिटेड मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत.
  • अध्यक्ष और एमडी एनटीपीसी लिमिटेड: गुरदीप सिंह.

रक्षा समाचार

8. मुबंई में नौसेना डॉकयार्ड ने बनाई कम लागत वाली इन्फ्रारेड सेंसर गन

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
नौसेना के मुबंई स्थिति डॉकयार्ड ने COVID -19 संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित रखने के लिए कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए खुद के उपलब्ध संसाधनों से इन्फ्रारेड-आधारित तापमान सेंसर गन को डिजाइन एवं विकसित किया है। डॉकयार्ड द्वारा खुद के उपलब्ध संसाधनों से विकसित इस गन की कीमत 1000 रूपए से भी कम है जो कि बाजार में उपलब्ध ऐसे अन्य गनों की कीमत का अंश भर है। 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.
  •  

बैंकिंग समाचार

9. SBI ने इंडिया INX पर 100 मिलियन अमरीकी डालर के ग्रीन बांड किए सूचीबद्ध

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

भारतीय स्टेट बैंक ने बीएसई के इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) पर 100 मिलियन डॉलर (लगभग 750 करोड़ रुपये) ग्रीन बांड सूचीबद्ध किए हैं। एसबीआई ने प्रणाली पर अनुकूल प्रभाव पैदा करने के उद्देश्य से ग्रीन बॉन्ड ढांचे को अपनाया है और इस लेनदेन को स्थिरता बनाए रखने का हिस्सा माना जाएगा। ग्रीन बॉन्ड द्वारा जुटे गए फंड का इस्तेमाल हरित परियोजनाओं को वित्त करने के लिए किया जाता है जो विषाक्त तत्वों का निर्वहन नहीं करते हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • SBI का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • SBI के अध्यक्ष: रजनीश कुमार.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

10. DRDO ने कोविड-19 से बचने के लिए “व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण” जैविक सूट किया विकसित

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा “व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण” नामक एक जैविक सूट तैयार किया गया है। डीआरडीओ द्वारा COVID-19 से मुकाबला करने वाले मेडिकल, पैरामेडिकल और अन्य कर्मियों को जानलेवा वायरस से सुरक्षित रखने के लिए जैविक सूट तैयार किया गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा “पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट” विकसित किया गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
  • स्थापित: 1958; मुख्यालय: नई दिल्ली.


निधन

11. क्रिकेट में डकवर्थ-लुईस नियम देने वाले टोनी लुईस का निधन

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
वर्षा से प्रभावित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों के नतीजे के लिए इस्‍तेमाल होने वाले नियम डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) देने वालों में शामिल टोनी लुईस का निधन। टोनी लुईस एक गणितज्ञ थे, जिन्होंने अपने गणितज्ञ साथी फ्रेंक डकवर्थ के साथ मिलकर वर्ष 1997 में डकवर्थ लुईस नियम दिया था। अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी द्वारा वर्ष 1999 में इसे आधिकारिक तौर पर स्‍वीकृति दी गई थी

विविध समाचार

12. ब्रिटेन के बॉब वेटन बने दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ब्रिटेन के बॉब वेटन के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में 30 मार्च 2020 तक 112 साल 1 दिन (पुरुष) तक जीवित रहने वाले व्यक्ति का खिताब दिया है। बॉब वेटन को यह रिकॉर्ड खिताब जापान के चितेतसु वातानाबेबे का 23 फरवरी 2020 को 112 साल और 355 दिन पर निधन होने के बाद दिया गया है।

13. आईबीएम ने COVID-19 से संबंधित जानकारी के लिए ‘वाटसन असिस्टेंट फॉर सिटिजन्स’ किया लॉन्च

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
आईबीएम ने COVID-19 से संबंधित सवालों का जवाब फ्री में देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ‘वाटसन असिस्टेंट फॉर सिटिजन्स ‘ लॉन्च किया है। वाटसन असिस्टेंट फॉर सिटिजंस वर्तमान में उपलब्ध बाहरी स्रोतों के डेटा का इस्तेमाल कर जानकारी प्रदान करेगा। इन स्रोतों में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और अन्य सरकारी स्रोत, देश की नागरिक कल्याण योजनाएँ जैसे विश्व संसाधन और विश्व स्वास्थ्य संगठन और अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र शामिल हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन.

Weekly Current Affairs Quiz with Detailed Solutions: 23 मार्च से 29 मार्च 2020 तक

जानिए, 21 दिन के Lockdown को Useful बनाने के Top 5 Tips

Daily GK Update 03rd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
Watch Current Affairs Video of 3rd April 2020: 

   Register here to get study materials and regular updates!!

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me