Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 2nd september,...

Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  

Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1

रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास हेतु केरल सरकार के साथ करार

    Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1

  • समझौते से रेलवे का उद्देश्य मांग के अनुरूप रेल नेटवर्क का विस्‍तार करना तथा रेल संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास हेतु राज्‍य सरकारों के साथ मिलकर नागरिक हित में आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्ध करना है. 
  • इस संयुक्‍त उद्यम समझौते पर रेलवे की ओर से कार्यकारी निदेशक (वर्क्‍स) एससी जैन और केरल सरकार की ओर से परिवहन एवं राजस्‍व विभाग (देवास्वोम) में सचिव केआर ज्‍यो‍तिलाल ने हस्‍ताक्षर किए. 

मुंबई व्यापार संघ व मजदूर नेता शरद राव का निधन
Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1
  • मुंबई व्यापार संघ व मजदूर नेता शरद राव का निधन हो गया है। 78 वर्षीय राव लंबे समय से बीमार चल रहे थे।वे मुंबई महानगर पालिका के कर्मचारी संगठन, मुंबई टैक्सी और ऑटोरिक्शा संगठन, मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन के साथ ही शहर के अन्य संगठनों के अध्यक्ष रहे। 
  • वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मजदूर सेल के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। शरद राव जीवन भर संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहे। गरीब और श्रम करने वाले मजदूरों को न्याय देने के लिए राव आखिरी समय तक लड़ते रहे। उन्होंने टैक्सी और रिक्शा चालकों को उचित किराए दिलाने की लिए लड़ाई लड़ी।
किरण मजूमदार शॉ फ्रांस के नाइट ऑफ लीजन ऑफ़ ऑनर के लिए नामित 
Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1
  • बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (एमडी) किरण मजूमदार शॉ को ‘Chevalier de l’Ordre National de la Legion d’Honneur’ (नाइट ऑफ द नेशनल आर्डर ऑफ़ द फ्रेंच लीजन ऑफ़ ऑनर) बायोसाइंसेज और अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व स्तर पर उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए नामित किया गया है।
  • यह पुरस्कार इस साल के अंत में एक विशेष समारोह में फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति की ओर से दिया जाएगा।  
  • किरण मजूमदार शॉ एक भारतीय उद्यमी है। वह अध्यक्ष, एक बंगलौर, भारत में बंगलौर स्थित जैव प्रौद्योगिकी कम्पनी और बायोकॉन लिमिटेड कम्पनी की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा आईआईएम-बेंगलुरू की वर्तमान अध्यक्ष हैं।
 अमेरिका और क्यूबा के बीच ऐतिहासिक उड़ान शुरू
Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1
  • पांच दशकों से भी अधिक वर्षों के बाद पहली बार अमेरिका से क्यूबा के लिए ऐतिहासिक पहली नियमित वाणिज्यिक उड़ान शुरू की गयी है। 
  • अमेरिका ने अपने पड़ोसी देश क्यूबा के साथ व्यावसायिक संबंधो को सुधारने के लिए यह महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम उठाया है। जेट ब्ल्यू फ्लाइट 387 दक्षिण पश्चिम फ्लोरिडा से रवाना की गयी। 
  • गौरतलब है कि अमेरिका ने सिर्फ व्यवसाय से जुड़े लोगों, परिवारों को ही क्यूबा जाने की अनुमती दी है। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र ने धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शिक्षात्मक यात्रा की अनुमति दी गयी है। हालांकि अमेरिकी नागरिकों को पर्यटन के लिए अभी क्यूबा से अनुमति नहीं मिली है।
नोबल पुरस्कार विजेता रॉजर तासिन का निधन

Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1

  • नोबल पुरस्कार विजेता रॉजर तासिन का निधन हो गया है.
  • वे 64 वर्ष के थे.तासिन को वर्ष 2008 में फ्लोरोसेंट मार्कर विकसित करने में सहयोग देने के लिए रसायन शास्त्र के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था जिससे ये फ्लोरोसेंट मार्कर कैंसर कोशिकाओ का पता लगा सकते हैं और मस्तिष्क में एल्जाइमर रोग के बढ़ने का पता लगाते हैं. रॉजर तासिन का जन्म न्यूयॉर्क शहर में हुआ था.
प्रसिद्द साहित्यकार कश्मीरी लाल जाकिर का निधन 

Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1
  • देश के प्रसिद्द कवि, उपन्यासकार और लघुकथा लेखक कश्मीरी लाल जाकिर का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया है.
  • वे 97 वर्ष के थे. जाकिर हरियाणा उर्दू अकादमी के चेयरमैन भी थे. उनकी रचनाएं केवल भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी लोकप्रिय हुई हैं. उन्होंने उर्दू, हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में 100 से ज्यादा किताबें लिखीं. 
  • उन्हें साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उनके अलावा सरदार अंजुम को साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया.
दीप कुमार उपाध्याय फिर बने भारत में नेपाल के राजदूत 
Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1

  • भारत में नेपाल के पूर्व राजदूत रहे दीप कुमार उपाध्याय को एक बार फिर से नेपाल के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है.
  • ज्ञात हो कि उपाध्याय को अप्रैल 2015 में भारत का नेपाल का राजदूत नियुक्त किया गया था और मई 2016 में उन्हें नेपाल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में नेपाल वापस बुला लिया गया था.
राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना हेतु अधिसूचना जारी

    Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1

  • सरकार ने राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के लिए नियोक्ताओं को वित्तीय प्रोत्साहन देने हेतु अधिसूचना जारी की है।
  • 2019-20 तक 50 लाख प्रशिक्षुओं के लक्ष्य के साथ इस योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये के खर्च का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत उद्योग आधारित, प्रशिक्षण उन्मुख, प्रभावी और कुशल प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय कौशल विकास और उद्यमिता नीति 2015 भी भारत में कुशल मानव शक्ति तैयार करने में प्रशिक्षुता के लिए कार्य करती है।
  •  इस नीति के अंतर्गत 2020 तक देश में अवसरों में दस गुना तक वृद्धि करने के लिए उद्योग सहित एमएसएमई के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव है।

Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_10.1

Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_11.1

Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_12.1
Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_13.1
Daily GK Update : 2nd september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_14.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me