इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी .
कैबिनेट ने सिंगापुर के साथ औद्योगिक संपत्ति सहयोग हेतु एमओयू पर दी सहमति
केंद्रीय कैबिनेट ने भारत और सिंगापुर के बीच औद्योगिक संपत्ति अधिकार से संबंधित समझौते ज्ञापन को अपनी औपचारिक अनुमति दे दी है. इससे दोनों देशों के बीच नवाचार, सृजनात्मकता और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा मिलेगा. यह समझौता सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूँग (Lee Hsien Loong) के 4-7 अक्टूबर के भारत दौरे के दौरान किया गया था.
श्रीनगर में पीएम उज्ज्वला योजना लांच
जम्मू और कश्मीर राज्य के श्रीनगर में राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 01 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से की गई थी. इस योजना के तहत देश भर में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार की महिलाओं को भोजन पकाने हेतु स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया जाना है. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लक्ष्य 2019 तक 05 करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन की सुविधा देना है और यह 2019 तक 10 करोड़ नए एलपीजी कनेक्शन देने के वृहत कार्यक्रम का ही एक भाग है जो भारतीय परिवारों में पूरी तरह कनेक्शन पहुँचाने के लक्ष्य प्राप्ति के लिए है.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्स वॉकर का निधन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्स वॉकर, जिनकी अजीब और अपरंपरागत गेंदबाजी शैली ने उन्हें ‘Tangles’ उपनाम दिया था, उनका निधन हो गया है. वे अनेक पुस्तकों के लेखक थे जिनमें से “How To Hypnotise Chooks And Other Great Yarns” उनकी सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में से एक है.
सेबी ने कमोडिटी में वैकल्पिक कारोबार को मंजूरी दी
सेबी-एफएमसी विलय के ठीक 1 साल के बाद बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को कमोडिटी डेरिवेटिव मार्केट में वैकल्पिक कारोबार को मंजूरी दे दी। सेबी ने कहा, ‘‘जो भी कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज ऑप्सन कांट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सेबी से पूर्व अनुमति लेनी होगी, जिसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश समय पर जारी कर दिया जाएगा।’’
सार्क सम्मेलन का बहिष्कार – बड़ी जीत, पाक अलग-थलग
इस साल नवंबर में इस्लामाबाद में होने वाला 19वां सार्क सम्मेलन के अनेक देशों द्वारा बहिष्कार से इसका स्थगित होना लगभग पक्का हो गया है। उरी में हुए आतंकी हमले से गुस्साए भारत ने सार्क सम्मेलन में शिरकत नहीं करने का फैसला किया था। भारत की इस पहल का पड़ोसी बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी समर्थन किया और सम्मेलन का बहिष्कार करने का फैसला किया। उत्तम सिंह ‘लता मंगेशकर पुरस्कार’ से सम्मानित

संगीत निर्देशक उत्तम सिंह को महारष्ट्र सरकार द्वारा ‘लता मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. इस पुरस्कार के तहत एक प्रमाण पत्र, एक ट्राफी और 5 लाख रुपए नकद प्रदान किये जाते हैं.
मनोहर पर्रीकर ने 35वें तटरक्षक कमांडर सम्मलेन का किया उद्घाटन
वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने दिल्ली स्थित तटरक्षक बल के मुख्यालय में 35वीं तटरक्षक कमांडर सम्मलेन का उद्घाटन किया. तीन दिवसीय इस सम्मलेन के आयोजन का उद्देश्य सेवा के लिए भविष्य की दूरगामी दृष्टि बनाना है और कुशलतापूर्वक चुनौतियों पर काबू पाने के लिए तौर-तरीकों का निर्धारण करना है.
विश्व समुद्री दिवस: 29 सितम्बर
विश्व समुद्री दिवस प्रतिवर्ष 29 सितम्बर को पूरे विश्व में मनाया जाता है. विश्व समुद्री दिवस 2016 का विषय है :“नौपरिवहन: दुनिया के लिए अपरिहार्य”. यह विषय नौपरिवहन और वैश्विक समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चुना गया है और अंतर्राष्ट्रीय नौपरिवहन के लिए वैश्विक नियामक निकाय के रूप में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आइएमो) की भूमिका की प्रासंगिकता के प्रति जागरूकता लाना है.
विश्व ह्रदय दिवस : 29 सितम्बर
विश्व ह्रदय दिवस प्रतिवर्ष पूरे विश्व में 29 सितम्बर को मनाया जाता है. विश्व ह्रदय दिवस वर्ष 2000 में इस उददेश्य से स्थापित किया गया था कि पूरे ग्लोब पर लोगों को यह बताया जा सके कि दिल की बीमारी और ह्रदय आघात/स्ट्रोक यह दो ऐसी बीमारियां हैं जिनकी वजह से हर वर्ष सबसे अधिक रोगी मरते हैं. विश्व ह्रदय दिवस 2016 का विषय है ‘Light Your Heart, Empower Your Life’ अर्थात ‘अपने ह्रदय को स्वस्थ बनाएं, अपने जीवन को सशक्त बनाएं’. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की भागीदारी से स्वयंसेवी संगठन ‘वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन’ हर साल विश्व हृदय दिवस मनाता है.
WHO ने अमेरिका को खसरा मुक्त क्षेत्र घोषित किया





