Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 29 January 2020:...

Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 29 जनवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !






राष्ट्रीय समाचार

1. सरकार ने ISRO द्वारा विकसित भुवन पंचायत V3 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ
Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
प्रधानमंत्री कार्यलय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बेंगलुरु में इसरो के मुख्यालय अंतरिक्ष में भुवन पंचायत V3 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इस परियोजना के अंतर्गत इसरो ग्राम पंचायत सदस्यों और हितधारकों के साथ मिलकर उनकी डेटा आवश्यकताओं का पता लगाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: के सिवान; मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969

2. रेलवे ने भुवनेश्वर में शुरू किया पहला कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाला संयंत्र 
Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
भारतीय रेलवे ने ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में भुवनेश्वर के मानचेस्वर कैरिज रिपेयर वर्कशॉप में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है। यह संयंत्र लाइट डीजल तेल के रूप में ऊर्जा उत्पादन करेगा जिसका इस्तेमाल भट्टियां जलाने में किया जाता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

अंतरराष्ट्रीय समाचार  

3. शेख खालिद अब्‍दुल अजीज अल सानी बने कतर के नए प्रधानमंत्री 

Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
कतर में शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्‍दुल अजीज अल सानी को देश का नया प्रधान मंत्री बनाया गया है। वह शेख अब्‍दुल्‍ला बिन नासिर बिन खलीफा अल सानी का स्थान लेंगे।


उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कतर की राजधानी: दोहा; मुद्राकतरी रियाल

राज्य समाचार 

4. उद्धव ठाकरे ने नागपुर मेट्रो एक्वा लाइन रूट का किया उद्घाटन 
Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महा मेट्रो रेल नेटवर्क के नागपुर मेट्रो एक्वा लाइन के 18.5 किलोमीटर लंबे रूट का उद्घाटन किया। इस रूट पर लोकमान्य नगर से सीताबर्डी इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन के बीच कुल छह स्टेशन होंगे। 


उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी


5. ओडिशा सरकार ने वर्चुअल पुलिस स्टेशन का किया शुभारंभ 

Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
ओडिशा सरकार ने राज्य में पहले वर्चुअल पुलिस स्टेशन (virtual police station) का उद्घाटन किया है, जहाँ लोग अपने जिलों से संबंधित शिकायतों को पुलिस स्टेशन पर जाए बिना दर्ज करा सकते हैं। ये पहल नागरिकों को पुलिस स्टेशन जाकर होने वाली परेशानी को कम करने के लिए शुरू की गई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल

पुरस्कार

6. 71 वें गणतंत्र दिवस परेड में असम की झांकी ने जीता प्रथम पुरस्कार

Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकियां दूसरे स्थान पर रहीं।

पुस्तक एवं लेखक

7. प्रणब मुखर्जी ने यशवंत सिन्हा की आत्मकथा का किया विमोचन 
Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यशवंत सिन्हा की आत्मकथा ‘Relentless’ का विमोचन किया। सिन्हा ने 1990-1991 के दौरान तत्कालीन प्रधान मंत्री चंद्र शेखर सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री (MoF) के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने मार्च 1998 से जुलाई 2002 तक तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाला था।

निधन

8. भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन
Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन। वे प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित थी। 

9. दक्षिण की दिग्गज अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन

Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
दक्षिण की जानी-मानी अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन। वह पुणे के प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से स्नातक करने वाली केरल की पहली महिला थीं।

विविध

10. कोलकाता में 2022 तक शुरू हो जाएगी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो

Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के नीचे चलने वाली देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना का कार्य कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक : मानस सरकार
  • कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष: सुनीत शर्मा
  • कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की स्थापना: 2008

11. ऑक्सफोर्ड ने “संविधान” को वर्ष 2019 का हिंदी शब्द किया घोषित
Daily GK Update 29 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने “संविधान’‘ (Constitution) को वर्ष 2019 का ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड चुना है। इस शब्द ने पिछले साल बड़े पैमाने पर अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया, जो कि भारतीय संविधान की भावना का साक्षी हैं, जिसे समाज के हर वर्ग द्वारा अपनाया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का प्रमुख ऐतिहासिक शब्दकोश है।
  • मुख्यालय: यूनाइटेड किंगडम

Watch Current Affairs Headlines-

 

All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me