Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 29th October,...

Daily GK Update : 29th October, 2016 for All The Upcoming Exams

बैंकर्स अड्डा के प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg



आज की प्रतियोगी परीक्षाओं में बदलते पैटर्न के अनुसार Current Affairs सबसे महत्वपूर्ण हो गया है. उसे समझते हुए इस पोस्ट में हम आपको Latest Current Affairs से अवगत करा रहे हैं जो परीक्षा की आवश्यकता के अनुसार आपको General Knowledge से Update रखेगी.

चीन सीमा पर जवानों के साथ दीवाली मनायेंगे पीएम मोदी
Daily GK Update : 29th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी दीपावली का त्यौहार देश के जवानों के साथ मनायेंगे. इस बार वे भारत-चीन सीमा पर चीन की सीमा से सटे भारत के आखिरी गाँव माणा तक जायेंगे और यहाँ उत्तराखंड के माणा पोस्ट पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से मुलाकात करेंगे.
ii. पीएम मोदी पहले शनिवार को चमोली जिले में भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे. इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसजी) अजीत डोभाल भी होंगे.

हिमाचल प्रदेश बना खुले में शौच से मुक्त देश का दूसरा राज्य
Daily GK Update : 29th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1i. शुक्रवार को पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, खुले में शौच से मुक्त देश का दूसरा राज्य और बड़े राज्यों में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया.
ii. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पीटरहॉफ में इसका औपचारिक एलान किया.
iii. इससे पहले सिक्किम को खुले में शौच से मुक्त पहला राज्य घोषित किया गया था.

एशियन चैंपियनशिप में रोलर स्केटिंग में भारत अब तक का पहला अंतर्राष्ट्रीय पदक जीता
Daily GK Update : 29th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1i. भारतीय रोलर स्केटर्स की टीम ने इस खेल में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत लिया है.
ii. विक्रम इंगले, निखिलेश तभाने और धनुष बाबू ने पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना के लिशुई में, 3000 मी टीम रिले इवेंट में कांस्य पदक सुरक्षित कर भारत का अब तक का पहला सीनियर रोलर स्केटिंग पदक जीता.








खेल मंत्रालय ने मुक्केबाजी महासंघ को दी मान्यता
Daily GK Update : 29th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1i.शुक्रवार को खेल मंत्रालय ने हाल में गठित भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को मान्यता दे दी. पिछले महीने हुए चुनाव में इस नये मुक्केबाजी महासंघ का गठन किया गया था.
ii. कुछ दिनों पहले अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर मुक्केबाजी संघ (आईबा) ने भी बीएफआई को अपनी मान्यता दी थी.




गोवा की पहली मुख्यमंत्री शशिकला काकोडकर का निधन
Daily GK Update : 29th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1i. तत्कालीन केन्द्रशासित प्रदेश गोवा, दमन और दियु की पहली और राज्य की अब तक की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री शशिकला काकोडकर का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद पणजी स्थित उनके निवास में निधन हो गया. वे 81 वर्ष की थीं.
ii. गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोडकर शशिकला के पिता थे. 1973 में बंडोडकर की मृत्यु के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. वह महाराष्ट्रवादी गोमान्तक पार्टी की प्रमुख नेत्री थीं और ‘ताई’ के नाम से विख्यात थीं.

एमएमटीसी ने खुदरा सोने के सिक्कों के लिए प्रमुख बैंकों से हाथ मिलाया
Daily GK Update : 29th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1i. भारत की सबसे विशाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के MMTC (Metals and Minerals Trading Corporation of India) ने एक नये वापस खरीदने (buyback) के विकल्प के साथ सोने के सिक्कों की खुदरा बिक्री के लिये एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आंध्रा बैंक के साथ हाथ मिलाया है.
ii. देश भर में अपने आउटलेट्स के अलावा, ग्राम एवं 10 ग्राम के सिक्कों तथा 20 ग्राम के पट्टीयों (bar) के मूल्यवर्ग में सोने के सिक्के बेचने के लिए MMTC ने इंडियन ओवरसीज़ बैंक, विजया बैंक, फ़ेडरल बैंक और यस बैंक के साथ गठजोड़ (टाई अप) किया है.


हीरो मोटोकार्प करेगी एथर एनर्जी में निवेश
Daily GK Update : 29th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1i. देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकार्प ने एथर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण हेतु 205 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है.

ii. एथर बेंगलुरु की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप है जो स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहनों की डिजाइनिंग एवं विनिर्माण के अलावा संबंधित चार्जिंग ढांचा क्षेत्र में कार्यरत है.




सरकार ने दक्षिण कोरिया के साथ डीटीएए में संशोधन को अधिसूचित  किया
Daily GK Update : 29th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1i. भारत और दक्षिण कोरिया ने, दोहरे कराधान से बचने और आय पर करों के संबंध में राजकोषीय अपवंचन (fiscal evasion) की रोकथाम के लिए संशोधित दोहरा कराधान परिहार करार (DTAA) पर हस्ताक्षर किये हैं.
ii. भारत में नये DTAA के प्रावधान, प्राप्त आय के संबंध में वित्तीय वर्ष की शुरुआत में या 1 अप्रैल 2017 से प्रभावी होंगे.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me