Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 28 January 2020:...

Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 28 जनवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !






अंतरराष्ट्रीय समाचार 

1. ब्रिटेन ने 50 पेंस का ब्रेक्जिट स्मारक सिक्का किया जारी  
Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
ब्रिटेन ने ब्रेक्सिट (ब्रिटिश के ईयू से अलग होने) से ठीक पहले 50 पेंस का ब्रेक्जिट स्मारक सिक्का जारी कने की घोषणा की है। इस सिक्के पर “सभी देशों के साथ शांति, समृद्धि और मित्रता (Peace, prosperity and friendship with all nations)” लिखा है। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ब्रिटेन के प्रधान मंत्री: बोरिस जॉनसन
  • ब्रिटेन की राजधानी: लंदन

राज्य समाचार 

2. केरल में देश की पहली सुपर फैब लैब का हुआ शुभारंभ
Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कोच्चि में देश की पहली सुपर फैब लैब (Super Fab Lab) का उद्घाटन किया। फैब लैब एक ऐसी प्रयोगशाला है जो पूरी तरह डिजिटल फैब्रिकेशन पर आधारित है। इसे आम भाषा में “कैसे कुछ भी बनाया जा सकता हैं? (How to make almost anything)” के रूप में परिभाषित किया गया है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम

3. महाराष्ट्र सरकार ने गरीबों के लिए ‘शिव भोजन’ योजना’ की शुरू 

Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
महाराष्ट्र सरकार ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘शिव भोजन‘ योजना का शुभारंभ किया। पायलट स्तर पर शुरू की गई इस योजना के तहत, राज्य के सभी जिलों में निर्धारित स्थानों और कैंटीनों में तय समय पर गरीबों को 10 रुपए में थाली या लंच प्लेट मुहैया कराई जाएगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री : उद्धव बाल ठाकरे
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
  • महाराष्ट्र की राजधानी: मुंबई
  • महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री: अजीत पवार

4. आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव किया पारित
Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने सरकार के महत्वपूर्ण बिलों को पारित करने में आ रही बड़ी अड़चन राज्य की विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: जगन मोहन रेड्डी
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वभूषण हरिचंदन
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती

नियुक्तियां

5. तरनजीत सिंह संधू होंगे अमेरिका में भारत के नए राजदूत 

Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया हैं। उनकी नियुक्ति वर्तमान राजदूत और हाल ही में विदेश सचिव पद के लिए चुने गए हर्षवर्धन श्रृंगला के स्थान पर की गई हैं। वर्तमान में संधू 24 जनवरी, 2017 से श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर
6. सुनील मेहता ने संभाला IBA के सीईओ का कार्यभार  
Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
सुनील मेहता ने भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association-IBA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार संभाल लिया हैं। वर्तमान में, IBA की प्रबंध समिति के अध्यक्ष SBI प्रमुख रजनीश कुमार हैं, जो वर्ष 2019-20 के लिए 3 डिप्टी चेयरमैन और मानद सचिव के साथ समिति का संचालन कर रहे हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय बैंक संघ का गठन: 26 सितंबर 1946
  • भारतीय बैंक संघ का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

7.  स्लोवेनिया के प्रधान मंत्री मार्जन सरेक ने राजनीतिक गतिरोध के चलते दिया इस्तीफा  

Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
स्लोवेनिया (Slovenia) के सबसे युवा प्रधान मंत्री मार्जन सरेक (Marjan Sarec) ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी हैं। उन्होंने राजनीति में आने से पहले कॉमेडियन और व्यंग्यकार के रूप में जाना जाता था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्लोवेनिया के राष्ट्रपति: बोरूत पाहोर
  • स्लोवेनिया की राजधानी: जुब्लजाना; मुद्रा: यूरो

पुरस्कार

8. ग्रैमी अवार्ड्स 2020 की हुई घोषणा: जाने किसे मिला कौन-सा अवार्ड
Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंटर में 26 जनवरी, 2020 को आयोजित समारोह के दौरान 62 वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स की घोषणा की गई।

ग्रैमी अवार्ड्स 2020 के विजेताओं की पूरी सूची नीचे दी गई है:

Sl. No.
श्रेणी
विजेता
1.
एल्बम ऑफ़ द इयर
व्हेन वी ऑल फॉल अस्लीप (बिली इलिश)
2.
रिकॉर्ड ऑफ़ द इयर
बैड गाय (बिली इलिश)
3.
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट
बिली इलिश
4.
बेस्ट रैप एल्बम
इगोर (टायलर द क्रिएटर)
5.
बेस्ट आर&बी एल्बम विनर
वेंचुरा (एंडरसन पाक)
6.
बेस्ट रैप सॉन्ग
ए लॉट
7.
बेस्ट कंट्री एल्बम
व्हाइल आई एम लिव इ (तान्या टकर)
8.
सॉन्ग ऑफ़ द इयर
बैड गाय (बिली इलिश ओकोनेल और फिननीस ओकोनेल)
9.
बेस्ट रॉक एल्बम
सोशल कूस (केज द एलिफेंट)
10.
बेस्ट रॉक सॉन्ग
दिस लैंड (गैरी क्लार्क जूनियर)
11.
बेस्ट डांस / इलेक्ट्रॉनिक एल्बम
नो जियोग्राफी (द कैमिकल ब्रदर्स )
12.
प्रोडूसर ऑफ़ द इयरक्लासिक
ब्लैंटन अलस्पॉज़
13.
बेस्ट म्यूजिक वीडियो
ओल्ड टाउन रोड
14.
बेस्ट कंट्री सॉन्ग
ब्रिंग माय फ्लॉवर्स नाऊ
15.
बेस्ट फोक एल्बम
पैटी ग्रिफिन
16.
बेस्ट कॉमेडी एल्बम
स्टिक्स एंड स्टोन्स (डेव चैपल)





9. डॉ. एन कुमार को वर्ष 2019 के हरित रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित 

Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के वाईस-चांसलर डॉ. एन कुमार को वर्ष 2019 के हरित रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । उन्हें यह पुरस्कार कृषि-व्यवसाय में 30 करोड़ रुपये की उद्यमिता परियोजना के प्रसार और तमिलनाडु में कृषि क्षेत्र की ओर छात्रों को प्रेरित करने के लिए दिया गया हैं। 

बैठक एवं सम्मलेन

10. पीएम मोदी आज तीसरे वैश्विक आलू सम्‍मेलन का करेंगे उद्घाटन 
Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में आज तीसरे वैश्विक आलू सम्‍मेलन-2020 (3rd Global Potato Conclave) का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से उद्घाटन किया। इस मेगा कार्यक्रम में तीन प्रमुख सम्मलेन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आलू सम्मेलन, कृषि प्रदर्शिनी (Agri Expo) और आलू के बारे में खेतों का दौरा शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय आलू संघ के वाईस चांसलर: एस.एम. पॉल खुराना
  • भारतीय आलू संघ का मुख्यालय: शिमलाहिमाचल प्रदेश

रक्षा समाचार

11. भारतीय नौसेना को जल्द ही सौपा जाएगा INS कवरत्ती: GRSE

Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), भारतीय नौसेना को जल्द ही रडार की पकड़ में नहीं आने वाले पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती (INS Kavaratti) को सौपने के लिए तैयार है। INS कवरत्ती का इस्तेमाल परमाणु, रासायनिक और जैविक युद्ध की स्थिति के दौरान किया जा सकता है और इसके हथियार और सेंसर सूट पूरी तरह से देश में ही तैयार किए गए हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख (CNS): करमबीर सिंह
  • भारतीय नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

निधन

12. असमिया भाषाविद् गोलोक चंद्र गोस्वामी का निधन

Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
प्रख्यात असमिया भाषाविद् और शिक्षाविद गोलोक चंद्र गोस्वामी (Golok Chandra Goswami) का निधन। उनकी प्रसिद्ध किताबें ‘Structure of Assamese’, ‘Assamese: Its Formation and Development’, ‘Dhvani Bigyanor Bhumika’, ‘Asomiya Bornoprakash’ और ‘Asomiya Akhor Jotoni’ हैं।

विविध

13. मेरठ में खोला जाएगा देश का पहला एनिमल वार मेमोरियल
Daily GK Update 28 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
भारत सरकार उत्तर प्रदेश के मेरठ में जानवरों के लिए देश का पहला एनिमल वार मेमोरियल (war memorial for animals) स्थापित करने की योजना पर विचार कर रही है। इस स्मारक का निर्माण मेरठ के रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर एंड कॉलेज में किया जाएगा।
Watch Current Affairs Headlines-

All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me