Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 28 February 2020:...

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 28 फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है पूर्वी आंचलिक परिषद की 24 वीं बैठक

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
पूर्वी आंचलिक परिषद की 24 वीं बैठक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वी आंचलिक परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बैठक के उपाध्यक्ष और मेजबान है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.

अंतरराष्ट्रीय समाचार

2. श्रीलंका संयुक्त राष्ट्र के अधिकार प्रस्ताव से हुआ अलग
Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
श्रीलंका की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक रूप से सूचित किया कि वह कथित तौर पर किये गए युद्ध अपराधों की जांच के UNHRC (संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद) प्रस्ताव से खुद को अलग कर रहा है। ये मामला तमिल अलगाववादियों के साथ दशकों तक चले पुराने संघर्ष का था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन रुपया.
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबाया राजपक्षे.
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे.

राज्य समाचार

3. रविशंकर प्रसाद ने देहरादून में BSNL FTTH और Wi-Fi सेवाओं का किया शुभारंभ
Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
केंद्रीय संचार-इलेक्ट्रॉनिक्स आईटी कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर BSNL FTTH और Wi-Fi सेवाओं का उद्घाटन किया। इससे अब जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को मुफ्त वाईफाई सुविधा मिलेगी। देश और विदेश से आने वाले यात्रियों को इन सेवाओं के जरिए बेहतर सुविधाएं मिलने की संभावना है। उत्तराखंड पर्यटन की दृष्टि के देश का एक विशेष पर्यटन स्थान है। सभी यूजर्स को पहली बार के लिए 100 एमबी डेटा-फ्री मिलेगा। वाईफाई सुविधा से अन्य नेटवर्क के ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.
4. महाराष्ट्र सरकार अध्ययन के जरिए मवेशियों की मूल प्रजातियों का करेगी संरक्षण 
Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
महाराष्ट्र सरकार ने पालतू जानवरों की मूल प्रजातियों को बचाने के लिए आनुवंशिक अध्ययन करने का फैसला किया है। इस आनुवंशिक अध्ययन का उद्देश्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पालतू जानवरों की देशी प्रजातियों का संरक्षण करना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

समझौता

5. इस साल Xiaomi अपने स्मार्टफोन में इसरो की NavIC तकनीक का करेगी इस्तेमाल

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
चीन की टेक दिग्गज कंपनी Xiaomi ने घोषणा की है कि वो ISRO की भारतीय क्षेत्र के नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम, NavIC तकनीक का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन्स में करेगा। यह सुविधा वर्तमान में केवल क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज इंक द्वारा अपने कई क्वालकॉम स्नैपड्रैगन मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म के लिए इस्तेमाल की गई है और जिसे भारत में सभी Xiaomi स्मार्टफोन में उपलब्ध कराया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: के. सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969.

6. देश में छह राज्यों और तीन यू.टी में वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों की स्थापना के लिए NTPC और CPCB ने किया समझौता
Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के साथ NTPC लिमिटेड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, NTPC निरंतर आस-पास की वायु गुणवत्ता निगरानी करने वाले स्टेशनों (Continuous Ambient Air Quality Monitoring Stations) की स्थापना और चालू करने के लिए 80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। छह राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 25 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। ये राज्य झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु हैं, जबकि तीन केंद्र शासित प्रदेशों में दमन और दीव, दादर और नगर हवेली और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

पुरस्कार

7. जे.एस. खंडेराव और वासुदेव कामथ को राजा रवि वर्मा पुरस्कार से किया गया सम्मानित 
Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
कलाबुरागी के प्रसिद्ध चित्रकार, प्रो. जे.एस. खंडेराव को वर्ष 2019 और मुंबई के वरिष्ठ कलाकार, वासुदेव कामथ को साल 2020 के राजा रवि वर्मा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । इस पुरस्कार में 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। राजा रवि वर्मा राज्य पुरस्कार की शुरुआत कर्नाटक के श्री रविवर्मा कला संस्थान द्वारा की गई थी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक के राज्यपाल: वजुभाई वाला.
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बीएस येदियुरप्पा.
  • कर्नाटक की राजधानी: बेंगलुरु.

8. श्रीकर प्रसाद का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में किया गया शामिल
Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
जाने-माने संपादक श्रीकर प्रसाद का नाम ‘सबसे ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मों को संपादित’ करने के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। श्रीकर प्रसाद को 17 भाषाओं में फिल्मों के संपादन के लिए लिम्का रिकॉर्ड्स से प्रमाणपत्र दिया गया है। इस 17 भाषाओं में: अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, ओडिया, सिंहली, बंगाली, असमिया, नेपाली, पंग्चनपा, कार्बी, मिंग, बोडो और मराठी शामिल हैं।

रक्षा समाचार

9. छठे तटरक्षक अपतटीय गश्ती पोत “VAJRA” का हुआ शुभारंभ

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
चेन्नई में छठा तटरक्षक अपतटीय गश्ती पोत (ओपीवी) ‘वज्र’ लॉन्च किया गया। तटरक्षक बल के अपतटीय गश्ती पोत को भारतीय तट रक्षक 7500 किलोमीटर से अधिक विशाल समुद्र तट को सुरक्षित करने के प्रयासों को मजबूत करेगा, जिसमें 20 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक का विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) शामिल है।

10. राजनाथ सिंह ने एचएएल परिसर में नए हेलीकाप्टर उत्पादन हैंगर का किया उद्घाटन 

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) परिसर के हेलिकॉप्टर डिवीजन में नए हलके लड़ाकू हेलिकॉप्टर (Light Combat Helicopterउत्पादन हैंगर का उद्घाटन किया।

बैंकिंग समाचार

11.  एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने आधार-सक्षम भुगतान प्रणाली सेवा की लॉन्च 
Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने आधार से जुड़े खातों पर एक भुगतान प्रणाली (Aadhaar-enabled Payment System) लॉन्च की है। यह सुविधा पेमेंट्स बैंक द्वारा पूरे देश में 2,50,000 से अधिक बैंकिंग पॉइंट्स पर शुरू की गई है। AePS के लॉन्च के बाद, किसी भी बैंक के ग्राहक जिनका खाता आधार से लिंक्ड होगा वे एयरटेल पेमेंट्स बैंक के निर्धारित बैंकिंग पॉइंट्स पर वित्तीय लेनदेन करने में सक्षम होंगे।

12. आरबीआई ने फ्लोटिंग ऋणों को बाहरी बेंचमार्क के साथ मध्यम उद्यमों से जोड़ने का दिया निर्देश  
Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने सभी अनुसूचि‍त वाणि‍ज्यि‍क बैंकों (आरआरबी को छोड़कर), सभी लघु वित्त बैंकों और सभी स्थानीय बैंकों को सभी नए अस्थि‍र दर वाले ऋणों (floating rate loans) को बाहरी बेंचमार्क के साथ मध्यम उद्यमों से जोड़ने का निर्देश दिया है। RBI द्वारा यह निर्णय मौद्रिक नीति के प्रेषण (monetary policy transmission) को और अधिक मजबूत करने के लिए लिया गया है।

अस्थि‍र दर वाले ऋणों (floating rate loans) को निम्नलिखित में से एक के लिए निर्धारित किया जाएगा:

  • भारतीय रिजर्व बैंक की रेपो दर नीति.
  • फाइनेंसियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (FBIL) द्वारा प्रकाशित भारत सरकार के 3-महीने के ट्रेजरी बिल की प्राप्ति.
  • FBIL द्वारा प्रकाशित भारत सरकार की 6-महीने के ट्रेजरी बिल की प्राप्ति.
  • FBIL द्वारा प्रकाशित कोई भी अन्य बेंचमार्क बाजार ब्याज दर.
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
13. वित्त सचिव ने 15 शहरों में बड़ौदा स्टार्टअप बैंकिंग पहल की कि शुरुआत
Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

वित्त सचिव राजीव कुमार ने “बड़ौदा स्टार्टअप बैंकिंग” का उद्घाटन किया है। इस पहल का उद्देश्य बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को स्टार्ट-अप कंपनियों के लिए पसंदीदा बैंकिंग सहयोगी बनाना और अगले दो वर्षों में 2,000 से ज्यादा स्टार्ट-अप्स को इस पहल के साथ जोड़ना है। इस पहल को देश के 15 शहरों में एक साथ शुरू किया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा का मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ: संजीव चड्ढा.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के अध्यक्ष: हसमुख अधिया
  • बैंक ऑफ बड़ौदा की टैगलाइन: भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक.

व्यापार समाचार

14. भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस व्हाट्सएप चैटबॉट का इस्तेमाल करने वाली बनी देश की पहली कंपनी

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

गैर-जीवन बीमाकर्ता निजी कंपनी भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस व्हाट्सएप चैटबॉट का इस्तेमाल करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। इस सेवा के जरिए कंपनी ने अपने ग्राहकों को पॉलिसी और रिन्यूअल प्रीमियम की सेवा देना शुरू किया। कंपनी व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से कार, दोपहिया और यात्रा बीमा बेचने की योजना पर काम रही है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस का मुख्यालय: मुंबई, भारत.
  • भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ: संजीव श्रीनिवासन.

बैठक एवं सम्मलेन

15. दिल्ली में ICAR सोसायटी की 91 वीं वार्षिक बैठक का किया गया आयोजन

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research – ICAR) सोसायटी की 91 वीं वार्षिक आम बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, मंत्री ने घोषणा की कि सरकार मिलकर खेती करने को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही 10,000 नए किसान उत्पादक संगठनों (Farmer Producer Organisations) को पंजीकृत करेगी। साथ ही सरकार ने प्रत्येक एफपीओ को वितरण और मार्केटिंग सहित बुवाई, कटाई सहित खेती संबंधी सभी गतिविधियों के लिए 15 लाख रुपये की राशि प्रदान करने के लिए एक बजटीय प्रावधान भी किया है। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) सोसायटी के अध्यक्ष: नरेंद्र सिंह तोमर.

महत्वपूर्ण दिन

16. देश भर में आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया 

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल पूरे देश में 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन सर सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी। इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय ‘Women in Science’ (विज्ञान में महिलाएं) है।

17. भारत ने 27 फरवरी को मनाया अपना पहला ‘प्रोटीन दिवस’ 

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_18.1
राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, प्रोटीन का अधिकार द्वारा 27 फरवरी को भारत के पहले ‘प्रोटीन दिवस’ को मनाए जाने की शुरूआत की गई। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य भारत में प्रोटीन के स्वास्थ्य लाभों के बारे लोगो का ध्यान आकर्षित करना, जागरूकता बढ़ाना और शिक्षित करना है। भारतीय प्रोटीन दिवस 2020 का विषय सभी नागरिकों के लिए रोजाना खुद से और दूसरों से पूछना कि “प्रोटीन मे क्या है” निर्धारित किया गया है।

निधन

18. स्वतंत्रता सेनानी और वैदिक विद्वान सुधाकर चतुर्वेदी का निधन

Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_19.1
सुधाकर चतुर्वेदी नाम लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी और वैदिक विद्वान सुधाकर कृष्ण राव का निधन। उनका जन्म माधव परिवार में हुआ था, वे स्वामी श्रद्धानंद के शिष्य बने, जो आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद के शिष्य थे। चारों वेदों का ज्ञान होने के कारण राव को पंडित सुधाकर चतुर्वेदी की उपाधि दी गई थी। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, वह महात्मा गांधी से जुड़े और देश भर की कई जेलों में कैद रहे थे। उन्होंने कन्नड़, अंग्रेजी और संस्कृत में लगभग 50 पुस्तकें लिखी थीं, जिसमें कन्नड़ में किए वेदों के 20 अनुवाद खंड शामिल हैं।
Daily GK Update 28 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_20.1

Watch below video for Current Affairs of 28 February 2020:

All the Best BA’ians for SBI Clerk Prelims!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me