Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 26th september,...

Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  


Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1
लोपामुद्रा राउत, ‘मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट2016’ की दूसरी रनर-अप
भारत की लोपामुद्रा राउत मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट2016 प्रतियोगिता की दूसरी रनर-अप विजेता घोषित की गयी जोकि 25 सितम्बर 2016 को इक्वेडोर में प्रायोजित की गयी|
इस प्रतियोगिता में अमेरिका, एशिया, यूरोप तथा अफ्रीका महाद्वीप के 32 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया| इस प्रतियोगिता में जेसलीन सेंटोस, फिलीपींस ने ‘मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट2016’ का किताब जीता, तथा लोपमुद्रा राउत दूसरी रनर-अप  विजेता रही|  
अनुराग श्रीवास्तव, जिबूती गणराज्य में भारत के राजदूत नियुक्त
Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1अनुराग श्रीवास्तव, वर्तमान इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के अधिकृत राजनयिक है को , साथ ही साथ  जिबूती गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया| उनका निवास स्थान एडिस अबाबा में होगा| 
पीएसएलवी सी-35 ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी
Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1भारत ने सोमवार को इसरो के श्रीहरीकोटा केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी सी-35) को सबसे लंबे मिशन की ओर सफलतापूर्वक रवाना कर इतिहास रच दिया। आज का दिन भारत और इसरो के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है क्योंकि, इसरो का यह पहला बहुकक्षीय प्रक्षेपण है और अंतरिक्ष में स्थापित होने के बाद मौसम की भविष्यवाणी में मदद करेगा।इसरो ने आठ उपग्रहों को अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित करने हेतु पीएसएलवी-सी35 का प्रक्षेपण किया है जिसे धरती से करीब 730 किमी ऊपर कक्षा में स्थापित किया गया है। इसके बाद अन्य सभी यान प्रक्षेपण होने के बाद तकरीबन 2 घंटे 13 मिनट बाद कक्षा में स्थापित किए जाएंगे।
पीएसएलवी के साथ भेजे गए दो अन्य भारतीय उपग्रहों में मुंबई की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा तैयार प्रथम (10 किलोग्राम) और पीईएस विश्वविद्यालय, बेंगलुरू का पीसेट भी शामिल है। 
एफसीएटी के अध्यक्ष महाजन का निधन 
Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण(एफसीएटी) के अध्यक्ष, तथा पूर्व जज एस के महाजन का निधन हो गया| वह दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व जज थे| फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण(एफसीएटी) एक सांविधिक निकाय है जोकि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है|   
मिराज-2000 से एमआईसीए मिसाइल का सफल परिक्षण 
Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1भारतीय वायुसेना द्वारा हवा से हवा में मार करने वाली एमआईसीए मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया| इसे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज-2000 से कृत्रिम निशाने पर दागा गया| रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्क्वाड्रन टाइगर्स द्वारा किये गए इस सफल परीक्षण से भारतीय वायुसेना विश्व की उन चुनिंदा वायुसेनाओं में शामिल हो गयी है जिनके पास इस तरह की विशेषता मौजूद है|
अलीबाबा दुनिया का पहला ई-कॉमर्स उपग्रह लांच करने की योजना पर 
Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1चीन के ऑनलाइन बाज़ार की दिग्गज कंपनी अलीबाबा ने कृषि, खेती और फसल कटाई के डेटा का विश्लेषण करने के साथ लोगों को अच्छी सब्जियां प्रदान करने के लिए अगले साल विश्व की पहली ई-कॉमर्स उपग्रह लांच करने की योजना बना रही है।
सरकार द्वारा संचालित पीपुल्स डेली में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार जुहुअसुअन.कॉम जोकि एक शोपिंग वेबसाइट है तथा अलीबाबा समूह से सम्बंधित है, दुनिया के पहले ई-कॉमर्स उपग्रह को लांच करने की योजना की जानकारी प्रदान की|
वेलावन ने एशिया जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश ख़िताब जीता
Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने अंडर-19 एशियन जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश ख़िताब जीता| कुआलालंपुर में खेले गये फाइनल मैच में उन्होंने जॉर्डन के मोहम्मद अल-सराज को हराया| इंडियन स्क्वैश एकैडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चेन्नई के यह खिलाड़ी इस ख़िताब को जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने| उनसे पहले वर्ष 2010 में रवि दीक्षित ने यह ख़िताब जीता था|
आईआरडीएआई ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी पर 10 लाख का ज़ुर्माना 
Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1भारत के बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण(आईआरडीएआई) ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी पर 10 लाख रुपये का ज़ुर्माना विभिन्न मानकों के उल्लंघन के लिए लगाया| जिनमें लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद कंपनी के एजेंट से व्यापार स्वीकार करने के दिशा निर्देशों का उल्लंघन शामिल है|
 आईआरडीए एक स्वायत्त सर्वोच्च सांविधिक निकाय है जो भारत में विनियमन तथा बीमा और पुनर्बीमा उद्योगों को बढ़ावा देने का कार्य करता है।
 अजय सिंह भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष बने
Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1उत्तराखण्ड के अजय सिंह भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष नियुक्त किये गये तथा मुंबई के जय कोवली नेशनल फेडरेशन के पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया में महासचिव के पद पर चयनित हुए| भारतीय मुक्केबाजी संघ राष्ट्रीय शासी निकाय है, ओलंपिक मुक्केबाजी महासंघ के लिये तथा इंटरनेशनल एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया(एआईबीए) का सदस्य संगठन है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली स्थित है|
महान गोल्फर अर्नोल्ड पामर का निधन
Daily GK Update : 26th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_10.1महान गोल्फर 87 वर्षीय अर्नोल्ड पामर का शुक्रवार को वाशिंगटन के पिट्सबर्ग में निधन हो गया। पेनसेलवेनिया के रहने वाले पामर ने पिट्सबर्ग के प्रेसबिटिरियान अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उन्हें गुरूवार को दिल से संबंधित परीक्षणों के लिये भर्ती कराया गया था। द किंग’ के नाम से मशहूर पामर ने अपने करियर में सात बड़े शृंखला जीते। उन्होंने चार बार मास्टर्स 1958, 1960, 1962 और 1964, दो बार ब्रिटिश ओपन 1961 और 1962 और एक बार यूएस ओपन भी 1960 जीता था। बता दे कि, साल 2004 में अंतिम बार अर्नाल्ड एक खिलाड़ी के तौर पर गोल्फ कोर्स में दिखे थे। अर्नाल्ड जीवन भर गोल्फ से जुड़े रहे। फ्लोरिडा में उनका अपना एक गोल्फ क्लब है और वह गोल्फ चैनल से जुड़े रहे।
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me