Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 25th October,...

Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams

बैंकर्स अड्डा के प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg



आज की प्रतियोगी परीक्षाओं में बदलते पैटर्न के अनुसार Current Affairs सबसे महत्वपूर्ण हो गया है. उसे समझते हुए इस पोस्ट में हम आपको Latest Current Affairs से अवगत करा रहे हैं जो परीक्षा की आवश्यकता के अनुसार आपको General Knowledge से Update रखेगी.

बिलाल नाजकी जम्मू-कश्मीर मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष नियुक्त
Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1i. जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने ओड़िशा उच्च नयायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बिलाल नाजकी को राज्य के मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है.
ii. श्री बिलाल नाजकी 2013 में भारत की हज कमेटी के कार्यों की समीक्षा के लिये केंद्र द्वारा नियुक्त समिति और उसकी राज्य इकाई का नेतृत्व कर चुके हैं.




स्कोप मेरिटोरियस अवार्ड 2014-15 की घोषणा

Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1i. सार्वजनिक उपक्रमों की शीर्ष संस्था स्कोप यानि स्टैंडिंग कारपोरेशन ऑफ़ पब्लिक इंटरप्राइजेज ने वर्ष 2014-15 के लिये स्कोप मेरिटोरियस अवार्ड विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है.

ii. एनवायरमेंटल एक्सीलेंस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिये हिन्दुस्तान पेट्रोलियम को चुना गया है. कॉर्पोरेट गवर्नेंस की श्रेणी में यह अवार्ड पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स और वैपकोस को मिला है.
iii. भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर सी लाहोटी की अध्यक्षता में एक जूरी पैनल ने कुल 10 सार्वजनिक उपक्रमों को यह अवार्ड दिए जाने की घोषणा की. यह अवार्ड अप्रैल में वार्षिक सार्वजनिक क्षेत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दिया जायेगा.

कर्नाटक के अलमट्टी बांध को विश्व बैंक पुरस्कार
Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1i. कर्नाटक के सबसे बड़ा जलाशयों में से एक अलमट्टी (Almatti) बांध को, बांध की क्षमता बढ़ाने के लिये नवीकरण हेतु कोष के सबसे अच्छे उपयोग में उत्कृष्टता के लिए विश्व बैंक के पुरस्कार के लिये चुना गया है.
ii. विश्व बैंक ने कृष्णा भाग्य जल निगम लिमिटेड को, रिसाव रोकने के लिये जो बांध को नुकसान पहुंचा सकता था, 72 करोड़ रु का अनुदान दिया था.


यश भारती पुरस्कार 2016 के लिये 54 प्रतिष्ठित लोग चयनित
Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1i. उत्तर प्रदेश सरकार ने 2016 के यश भारती पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. 54 व्यक्तित्वों को वर्ष 2016-17 के लिये इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु चुना गया है.

ii. इस पुरस्कार के तहत 11 लाख का नकद पुरस्कार एक प्रमाण पत्र और एक शाल दिया जाता है. यह पुरस्कार यूपी सरकार द्वारा साहित्य, ललित कला, लोक एवं शास्त्रीय संगीत और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है.









माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली प्रथम महिला जुंको ताबेई का निधन
Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1i. विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला जापान की जुंको ताबेई का 20 अक्टूबर 2016 को निधन हो गया. वे 77 वर्ष की थीं.
ii. जुंको ताबेई ने 35 साल की उम्र में 16 मई, 1975 में विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी (8,848 मीटर) को फतह किया था. वर्ष 1992 में वे विश्व के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची सात चोटियों पर अपना परचम लहराने वाली प्रथम महिला भी बनी थीं.
iii. उन्हें वर्ष 1995 में जापान के प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया था. वर्ष 2008 में ताबेई को वॉशिंगटन में माउंटेन इंस्टिट्यूट द्वारा माउंटेन हीरो अवॉर्ड दिया गया था.


रक्षा मंत्री ने किया एचएएल-साफ्रान संयुक्त उद्यम का उद्घाटन 
Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1i. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने कल उत्तरी गोवा के सत्तारी जिला में हेलिकॉप्टर इंजन एमआरओ प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन किया.
ii. यह कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स और फ़्रांस की साफ्रान हेलिकॉप्टर इन्जंस का संयुक्त उद्यम है.
iii. यह उद्यम साफ्रान टीएम 333 2बी2 हेलिकॉप्टर और एचएएल शक्ति इंजन के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉलिंग का काम देखेगी.

साइरस मिस्त्री की जगह रतन टाटा पुनः बने टाटा संस के चेयरमैन
Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1i. टाटा संस बोर्ड ने साइरस पी मिस्त्री के स्थान पर रतन एन टाटा को चार महीने के लिये समूह का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है.
ii. इसे कॉरपोरेट सेक्टर की सबसे बड़ी उथल-पुथल में से एक माना जा रहा है. साइरस मिस्त्री शापूर पलोनजी के बेटे हैं जो टाटा संस में 18% की हिस्सेदारी रखते हैं.



वित्तीय सेवाओं के लिये आंध्रप्रदेश और सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण में समझौता
Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1i. संबंधित बाजारों में वित्तीय सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लिये आंध्रप्रदेश सरकार ने मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ़ सिंगापुर (MAS) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं.
ii. फिनटेक कोऑपरेशन एग्रीमेंट के तहत, MAS और राज्य सरकार डिजिटल भुगतान और ब्लॉक-चेन जैसी तकनीकों पर संयुक्त नवाचार परियोजनाओं का पता लगायेंगे, शिक्षा कार्यक्रमों और फिनटेक (वित्तीय तकनीकों) के विकास पर सहयोग करेंगे.



विश्व विकास सूचना दिवस : 24 अक्टूबर

Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_10.1i. विश्व विकास सूचना दिवस पूरे विश्व में हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में मनाया जाता है. विश्व विकास सूचना दिवस पहली बार 1973 में 24 अक्टूबर को मनाया गया था. इसी दिन संयुक्त राष्ट्र का स्थापना दिवस भी होता है.
ii. यह दिवस प्रतिवर्ष, विकास की समस्याओं और उन्हें हल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की जरुरत की ओर विश्व जनमत का ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है.



आईटीबीपी ने मनाया 55वां स्थापना दिवस
Daily GK Update : 25th October, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_11.1i. कल 24 अक्टूबर को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का 55वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर 34 वीं बटालियन परिसर में आयोजित समारोह में बटालियन सेनानी रघुवीर सिंह ने परेड की सलामी लेते हुए हिमवीरों को सम्मानित किया.
ii. इस बल की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में हुई थी. आईटीबीपी, 3488 किलोमीटर की लम्बाई वाले भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में कराकोरम दर्रे से अरुणाचल प्रदेश में जाचेप ला दर्रे तक तैनात है.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me