Bankersadda Hindi   »   24 April 2020 Daily GK Update:...

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 24 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. UNODC ने भारत में “लॉकडाउन लर्नर्स” सीरीज़ का किया शुभारंभ
24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
संयुक्‍त राष्‍ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (United Nations Office on Drugs and Crimes) ने अपनी प्रमुख पहल “Education for Justice” के अंतर्गत भारत में ‘लॉकडाउन लर्नर्स सीरीज़’ का शुभारंभ किया है। लॉकडाउन लर्नर्स सीरिज, भारत में शिक्षकों और छात्रों के साथ ऑनलाइन संवादों करने के लिए शुरू की है। लॉकडाउन लर्नर्स सीरीज़, COVID -19 के कारण सतत विकास लक्ष्य, शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएं पर पड़ने वाले प्रभाव पर जोर देने के लिए आरंभ की गई है। 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ड्रग्स और अपराधों पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के महानिदेशक: Ghada Fathi Waly.
2. J&K राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने ‘Serve-the-Seniors Initiative’ हेल्पलाइन सेवा की शुरू
24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
जम्मू और कश्मीर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JKSLSA) ने ‘Serve-the-Seniors Initiative’ के तहत एक हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इस हेल्पलाइन को शुरू करने का उद्देश्य, अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की मदद करना जो इस संकट की इस घड़ी में दवा, किराने का सामान और अन्य जरुरी वस्तुए लाने में असमर्थ हैं। यह पहल संरक्षक-इन-चीफ न्यायमूर्ति गीता मित्तल और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेश बिंदल के मार्गदर्शन में काम करेगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर: गिरीश चंद्र मुर्मू
  • लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर: राधा कृष्ण माथुर.
3. CSIR-IGIB ने विकसित की कम लागत वाली COVID-19 टेस्ट किट ”Feluda”
24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) ने मिलकर कम लागत में COVID-19 टेस्ट करने वाली ”Feluda” किट विकसित की है। यह टेस्टिंग किट दो वैज्ञानिकों डॉ. सौविक मैती और डॉ. देवज्योति चक्रवर्ती द्वारा विकसित की गई है। इस टेस्टिंग किट से प्राइवेट लैब में RT-PCR टेस्ट के लिए खर्च होने वाले 4,500 रुपये की तुलना में केवल 500 रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक: शेखर सी. मंडे.
  • इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के निदेशक: अनुराग अग्रवाल

समझौता

4. एनआईआईटी की सहयोगी कंपनी ने यूएस आधारित एडटेक कंपनी के साथ किया करार
24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Information Technology – NIIT) ने घोषणा की कि उसकी अमेरिका स्थित सहयोगी कंपनी ने यूएस-आधारित शिक्षा प्रौद्योगिकी (EdTech) कंपनी के साथ एक प्रबंधित सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत कंपनी शिक्षा प्रदाताओं को आभासी सेवाएं प्रदान करेगी। समझौते की अवधि 5 वर्ष की होगी। हाल ही में COVID -19 महामारी के कारण और लॉकडाउन के परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की मांग में तेजी से उछाल आया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • NIIT का मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.
  • NIIT के सीईओ: सर्नेश लल्ला.

बैठक एवं सम्मलेन

5. बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने व्यापार संवर्धन पर वेबिनार का किया आयोजन

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
बांग्लादेश में स्थित भारतीय उच्चायोग और भारतीय-बांग्लादेश चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (IBCCI) ने संयुक्त रूप से व्यापार संवर्धन पर एक वेबिनार का आयोजन किया। बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने भारत और बांग्लादेश के कारोबार जगत के प्रतिनिधियों से दुनिया में कोरोना महामारी के चलते उत्पन्न हुए आर्थिक परिदृश्य के लिए नए विचारों को साझा करने का आह्वान किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

6. भारत की पहली COVID-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब का हुआ शुभारंभ

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से COVID-19 नमूनों को इकठ्ठा करने वाली भारत की पहली मोबाइल लैब लॉन्च की है। भारत की पहली COVID-19 नमूनों को एकत्र करने वाली मोबाइल लैब का नाम “Mobile BSL-3 VRDL Lab” रखा गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
  • DRDO का मुख्यालय: नई दिल्ली.

खेल समाचार

7. वर्ल्ड गेम्स के 2022 संस्करण का नया लोगो किया गया जारी

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
अमेरिका के बर्मिंघम, अलाबामा में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गेम्स के 11 वें संस्करण को कोरोनावायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित करने के बाद इसके नए लोगो और टाइटल का अनावरण किया गया है। वर्ल्ड गेम्स को पहले जुलाई 2021 में आयोजित किया जाना था, लेकिन अब ये 7 से 17 जुलाई, 2022 तक आयोजित किए जाएंगे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इंटरनेशनल वर्ल्ड गेम्स एसोसिएशन मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड.
  • इंटरनेशनल वर्ल्ड गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष: जोस पेरुरेनालोपेज़.
  • इंटरनेशनल वर्ल्ड गेम्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): जोआचिम गोसो.
8. ईरान के एलिर्ज़ा फ़िरोज़ा ने बंटर ब्लिट्ज़ कप के फ़ाइनल में मैग्नस कार्लसन को दी मात
24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
16 वर्ष के ईरानी शरणार्थी, एलिर्ज़ा फ़िरोज़ा (Alireza Firouzja) ने बंटर ब्लिट्ज़ कप 2020 के फाइनल में विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर 14,000 डॉलर के पुरस्कार पर कब्ज़ा कर लिया है। मूल रूप से ईरानी फ़िरोज़ा वर्तमान में पेरिस में रह रहे है, और वह अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता को नियंत्रित करने वाली संस्था Fédération Internationale des Échecs (FIDE) से 2700 की रेटिंग तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है। वे वर्ल्ड रैंकिंग में 21 वें स्थान पर है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • FIDE मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड.
  • FIDE राष्ट्रपति: अर्काडी ड्वोर्कोविच.
  • FIDE स्थापित: 20 जुलाई 1924.

महत्वपूर्ण दिन

9. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: 24 अप्रैल

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
देश भर में हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस अथवा राष्ट्रीय स्थानीय स्वशासन दिवस का आयोजन किया जाता है। देश में पहली बार अप्रैल 2010 में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस या राष्ट्रीय स्थानीय सरकार दिवस मनाया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय पंचायती राज मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.

10. शांति के लिए बहुपक्षीयता एवं कूटनीति हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस: 24 अप्रैल

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
The International Day of Multilateralism and Diplomacy for Peace: शांति के लिए बहुपक्षीयता एवं कूटनीति हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस 24 अप्रैल यानि आज दुनिया भर में मनाया जाएगा। पहली बार शांति के लिए बहुपक्षीयता एवं कूटनीति हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस, संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा 24 अप्रैल, 2019 को मनाया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
  • संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 24 अक्टूबर 1945 को अंतर्राष्ट्रीय देशों के बीच स्थापित किया गया एक संगठन है.

निधन

11. जानी-मानी रंगमंच कलाकार उषा गांगुली का निधन

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
जानी-मानी रंगमंच निर्देशक, अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता उषा गांगुली का निधन। उन्हें 1998 में निर्देशन के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गुडिया घर नाटक के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में सम्मानित भी किया गया था। उन्हें 1970 और 1980 के दशक में पश्चिम बंगाल में हिंदी थिएटर का जनक माना जाता है।

12. ओडिशा से राज्यसभा सांसद रहे बसंत दास का निधन

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
ओडिशा के पूर्व राज्यसभा सदस्य बसंत दास का निधन। वह 1990 से 1996 तक जनता दल के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसके अलावा वह 1985 से 1990 तक भवानीपटना नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे थे।

विविध समाचार

13. एनबीटी और फिक्की ने कोविड के बाद के प्रकाशन परिदृश्य पर वेबिनार का किया आयोजन
24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने नई दिल्ली में कोविड के बाद के प्रकाशन परिदृश्य पर एक वेबिनार का आयोजन किया है। यह वेबिनार विश्‍व पुस्‍तक एवं कॉपीराइट दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था और जिसमें मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने भी हिस्सा लिया।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के अध्यक्ष: प्रो गोविंद प्रसाद शर्मा
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

14. विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर शुरू किया गया #MyBookMyFriend अभियान 

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने “#MyBookMyFriend” नामक एक नया अभियान शुरू किया है। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर “#MyBookMyFriend” अभियान शुरू किया गया है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों से सोशल मीडिया पर #MyBookMyFriend के जरिए उस पुस्तक को साझा करने की भी अपील की जिसे वे इस समय पढ़ रहे हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

Weekly Current-Affairs One-Liners PDF : 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2020

वीकली करेंट अफेयर्स क्विज़ : 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2020

Current Affairs मार्च 2020: The Hindu Review | Download PDF Now

24 April 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
Watch Video on Current Affairs of 24th April 2020

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me