Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 23th september,...

Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  


मोहन एम शंतानागौदर केरला के मुख्य न्यायधीश बनें 
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1न्यायधीश मोहन एम शंतानागोदर ने केरला उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के पद की शपथ ग्रहण की| उन्हें राज्यपाल एवं पूर्व मुख्य न्यायधीश पी सथासिवम ने पद की शपथ दिलाई|
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपने मंत्रिमडल के साथ इस समारोह में उपस्थित थे| भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) भारत की न्यायपालिका और भारत के उच्चतम न्यायालय के प्रमुख होते है तथा वह प्रशासनिक कार्यो के भी प्रमुख होते है| 
मुकेश अंबानी, ‘फ़ोर्ब्स100’ अमीर भारतियों की सूची में शीर्ष पर
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1‘फोर्ब्स इंडिया’ ने भारत के 100 सबसे अमीर भारतीय की वार्षिक सूची जारी की जिसमे ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज़’ के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ| भारत के औषधीय क्षेत्र के प्रसिद्ध उधोगपति दिलीप शंघवी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ|हिंदुजा ब्रदर, तीसरे स्थान पर रहें तथा पांच दशको से विप्रो के अध्यक्ष रहे अज़ीम प्रेमजी फिसल के चौथे स्थान पर पहुंच गए| निर्माण व्यवसाय के प्रसिद्ध उद्योगपति पलूंजी मिस्त्री पांचवें स्थान पर रहे तथा स्टील क्षेत्र के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल छठवें स्थान पर रहे| गोद्रेज परिवार के शिव नादार को सातवां स्थान प्राप्त हुआ| एच सी एल ग्रुप के सह-संस्थापक आठवें स्थान पर रहें| कुमार मंगलम बिरला नौवें स्थान पर तथा सायरस पूनावाला दसवें स्थान पर रहे|        
रितु रानी ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से सन्यास लिया
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु रानी ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से सन्यास लेने का फैसला किया| रितु, जिन्हें विवादस्पद रूप से रिओ ओलिंपिक की टीम से उनके ‘बर्ताव’ के कारण बाहर कर दिया गया था| यह 24 वर्षीय मिडफील्डर ओलिंपिक टीम से बाहर किये जाने से अभी तक नाराज है और उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय कैरियर खत्म करने का फैसला किया| रितु की कप्तानी में ही भारतीय महिला टीम ने 36 साल के अंतराल बाद रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया था| उनकी कप्तानी में ही राष्ट्रीय टीम ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में ब्रॉन्‍ज और 2013 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में सिल्‍वर मेडल जीता था|
केंद्र ने मौद्रिक नीति समिति के लिए तीन सदस्यों को नियुक्त किया
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1केंद्र सरकार ने तीन बाहरी विशेषज्ञों को मौद्रिक नीति समिति के सदस्यों के रूप में नियुक्त किया| सरकार ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान के प्रोफेसर चेतन घाटे, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स की निदेशक पमी दुआ तथा आईआईएम-अहमदाबाद के रवीन्द्र एच ढोलकिया को नीतिगत दर निर्धारण के लिए गठित  मौद्रिक नीति समिति  (एमपीसी) का सदस्य बनाया है।नीतिगत दर निर्धारण का जिम्मा संभालने वाली समिति में छह सदस्य होंगे।इसमें सरकार तथा रिजर्व बैंक दोनों तीन-तीन सदस्यों को नामित करेंगे।मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एमपीसी के सदस्य के रूप में तीन प्रख्यात विशेषज्ञों को नियुक्त करने की मंजूरी दी है।रिजर्व बैंक द्वारा नामित सदस्यों में गवर्नर, डिप्‍टी गवर्नर तथा केंद्रीय बैंक के एक और सदस्य होंगे
कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में गिरीश चंद्र गुप्ता नियुक्त 
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1न्यायधीश गिरीश चंद्र गुप्ता को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने राजभवन में शपथ  दिलायी| गिरीश चंद्र गुप्ता वर्ष 2000 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने| न्यायमूर्ति गिरीश चंद्र गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश मंजुला चेल्लूर का स्थान ग्रहण किया है| 30 वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश को ही मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया हो|
उद्योगपति आदि गोद्रेज को क्लिंटन ग्लोबल सिटीजन पुरुस्कार
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1मुंबई स्थित गोद्रेज ग्रुप के अध्यक्ष आदि गोद्रेज को 10वें वार्षिक क्लिंटन ग्लोबल सिटीजन पुरुस्स्कार से सम्मानित किया गया| यह पुरुस्कार उनके व्यवसाय में नेतृत्व तथा मानव-सौहार्द की भावना के लिए दिया गया है|यह पुरुस्कार गोद्रेज को, व्यापार के विकास के लिये अदभुत नेतृत्व, मानव-सौहार्द तथा विश्व में उनकी सतत   व्यापर नीतियों का उदाहरण स्थापित करने के लिए दिया गया है| यह पुरुस्कार हिकमत एर्सेक, वेस्टर्न यूनियन के कार्यकारी निदेशक तथा अध्यक्ष, द्वारा प्रदान की गया| 
सीआईइएमए तथा अन्ना विश्वविध्यालय के बीच समझोते पर हस्ताक्षर
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1दक्षिण भारत इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन(SIEMA) तथा अन्ना विश्वविध्यालय क्षेत्रीय परिसर, कोयंबटूर (AURCC), के बीच उद्योग के लिए आवश्यक परियोजनाओं पर संयुक्त रूप से काम करने के समझौते पर हस्ताक्षर हुआ|इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों का कहना है कि, इस परियोजना और शोध कार्य से क्षेत्र में एसएमई को लाभ होगा| इस समझौते के अंतर्गत व्यवाहरिक कार्यो का प्रशिक्षण देना, विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना, सामयिक अंतराल पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन करना तथा विभिन्न उद्योगों में विभिन्न परियोजनाओ पर कार्य करते हुए विद्यार्थियों की सहायता करना है| 
मधुसुदन साहू दिवाला बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त 
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1केंद्र ने मधुसूदन साहू को  भारतीय शोधन अक्षमता व दीवाला बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। एक सरकारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति ने उनका कार्यकाल पांच वर्ष के लिए स्वीकार किया है|साहू वर्तमान में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के सदस्य है। बोर्ड दिवाला पेशेवरों तथा दिवाला पेशेवर एजेंसियों के कामकाज को विनियमित करेगा तथा 
एचडीएफसी, एयरटेल, एसबीआई मूल्यवान ब्रांड के शीर्ष पर  
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1बैंक तथा ऑटो ब्रांड्स ने 50 में 10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स की सूचि जारी की| जिनमे एचडीएफसी बैंक शीर्ष स्थान पर रहा, यह पिछले तीन वर्ष से इस सूची के शीर्ष पर बना हुआ है तथा अपने मूल्यों में 15% की वृद्धि करते हुए 84,000 करोड़ की कीमत तक पहुंच कर सबसे मूल्यवान ब्रांड्स की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है| यह टॉप10 वृधिकर्ता 2016 की सूची में भी शामिल है|
इस सूची में एयरटेल तथा स्टेट बैंक भी इस सूची में दुसरे तथा तीसरे स्थान पर क्रमशः 10 तथा 32%   ब्रांड मूल्य के साथ शामिल हैं|      
अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में नवतेज सरना नियुक्त 
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_10.1अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में नवतेज सरना को नियुक्त किया गया| वे अमेरिका में अरण सिंह की जगह लेंगे| इस महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद वाशिंगटन में नये प्रशासन के साथ काम करने की जिम्मेदारी लेंगे| नवतेज सरना 1980 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं| वे वर्ष 2002 से 2008 तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी थे|
केन्द्रीय मंत्रिमंडल से समझौतों को मिली मंजूरी:
भारतीय-समोआ कर सूचना आदान-प्रदान समझौते को मंजूरी दी
Daily GK Update : 23th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_11.1

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर-संबंधित सूचना के आदान प्रदान के लिए भारत और समोआ के बीच समझौते को मंजूरी प्रदान की| भारत और समोआ के बीच समझौते पर हस्ताक्षर और पुष्टि के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी| इस समझौते के अंतर्गत भारत और समोआ के बीच सुचना के आदान- प्रदान को प्रोत्साहित किया जायेगा जोकि कर चोरी पर अंकुश लगाने में सहायक होगा|

कैबिनेट ने 1,102 करोड़ रुपये के पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी को मंजूरी प्रदान की
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रत्यक्ष संचार लिंक स्थापित करने के उद्देश्य से चेन्नई एवं अंडमान निकोबार द्वीप समूह के साथ पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी (ओएफसी) को मंजूरी प्रदान की| यह परियोजना दिसम्बर 2018 में पूरी होगी तथा इससे चेन्नई को पोर्ट ब्लेयर, लिटिल अंडमान, कार निकोबार, हैवलॉक, कोमार्ता एवं ग्रेट निकोबार के साथ जोड़ा जा सकेगा|
कैबिनेट स्वतंत्रता सेनानियों के लिए पेंशन में वृद्धि करने के लिए पूर्व-कार्योत्तर अनुमोदन को मंजूरी दी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सभी श्रेणियों के स्वतंत्रता सेनानियों, उनके जीवनसाथी एवं आश्रितों को 20 प्रतिशत बढ़ी हुई पेंशन देने का निर्णय किया गया| एक सरकारी बयान के अनुसार बढ़ी हुई पेंशन 15 अगस्त, 2016 से प्रभावी होगी| महंगाई भत्ता तय करने के लिए स्वतंत्रता सेनानी पेंशनभोगियों की संबद्ध श्रेणियों की संशोधित कुल राशि को मूल पेंशन राशि के रूप में माना जाएगा| यह सुविधा स्वतंत्रता सैनिक सम्मान पेंशन योजना, 1980 के अंतर्गत प्रदान की जाएगी|
कैबिनेट ने नौवाहन विभाग विधेयक 2016 अधिनियमन को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जहाजरानी मंत्रालय के सुझाव नौवाहन विभाग विधेयक 2016 अधिनियमन को मंजूरी दी तथा पांच पुरातन नौवहन विभाग विधियों को निरस्त कर दिया| 
कैबिनेट समिति ने हिंदुस्तान डायमंड कंपनी को बंद करने की मंजूरी दी 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संयुक्त उपक्रम कंपनी हिन्दुस्तान डायमंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को बंद करने को मंजूरी दे दी|इस कंपनी में भारत सरकार और दक्षिण अफ्रीका की डि बियर्स सेंटेनरी मॉरीशस लिमिटेड की 50 – 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है|
कैबिनेट ने रेल बजट तथा आम बजट के समन्वय को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल बजट तथा आम बजट के विलय की स्वीकृति प्रदान कर दी है| इसके साथ ही इसकी प्रस्तुति के समय परिवर्तित कर फ़रवरी अंत  कर दिया गया है|  
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me