Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 23 January 2020:...

Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi

Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 23 जनवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




अंतरराष्ट्रीय समाचार 

1. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने यूएन के एड्स कार्यक्रम में की शिरकत 
Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
नौवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में संयुक्त राष्ट्र के एड्स कार्यक्रम (UNAIDS) के उच्च-स्तरीय गोलमेज कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का विषय “एक्सेस फॉर ऑलः लीवरेजिंग इनोवेशंस, इंवेस्टमेंट्स एंड पार्टनरशिप्स फॉर हेल्थ” हैं। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व एड्स दिवस: 1 दिसंबर
  • संयुक्त राष्ट्र एड्स मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • विनी बयानीमा संयुक्त संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम एचआईवी/ एड्स पर के कार्यकारी निदेशक हैं।

राज्य समाचार

2. उत्तराखंड कृषि भूमि को पट्टे पर देने वाला बना देश का पहला राज्य
Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

सरकार द्वारा कृषि भूमि को पट्टे पर देने की नीति तैयार करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य सरकार ने भूमि के चकबंदी में कठिनाइयों के मद्देनजर यह नीति बनाई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य
  • उत्तराखंड की राजधानी: देहरादून


अर्थव्यवस्था एवं व्यापार समाचार

3. यूएन ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के जीडीपी अनुमान को घटाकर किया 5.7%

Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं (WESP) 2020 रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर को घटाकर 5.7% कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की विकास दर 6.6% और वित्त वर्ष 2021-22 में 6.3% रहने का अनुमान लगाया है। संयुक्त राष्ट्र ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की विकास दर 6.8% आंकी थी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
4. ICICI बैंक ने ‘कार्डलेस नकद निकासी’ सुविधा की कि शुरूआत 
Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
आईसीआईसीआई बैंक ने ATM के जरिए “कार्डलेस कैश विथड्रॉल” सुविधा की शुरूआत की है। इसकी प्रति दिन लेनदेन की सीमा 20,000 रुपये रखी गई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी; मुख्यालय: मुंबई.
5. NPCI ने सुरक्षित भुगतान के लिए लॉन्च किया “वज्र प्लेटफार्म” 
Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने ब्लॉकचेन-तकनीक पर आधारित एक नए भुगतान प्रणाली ‘वज्र प्लेटफॉर्म’ का शुभारंभ किया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के एमडी और सीईओ: दिलीप अस्बे
  • भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम का मुख्यालय: मुंबई

6. IMF ने वर्ष 2019 में भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर किया 4.8% 
Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ष 2019 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 4.8% आंका है। इस के अलावा आईएमएफ ने वर्ष 2020 में भारत की विकास दर 5.8% और वर्ष 2021 में 6.5% रहने का अनुमान लगाया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IMF की प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा; मुख्य अर्थशास्त्री: गीता गोपीनाथ
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी, यूएसए

पुरस्कार

7. PHealthSetGo की संस्थापक प्रिया प्रकाश ने जीता सिस्को यूथ लीडरशिप अवार्ड 
Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
Tभारत के HealthSetGo की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रिया प्रकाश को वर्ष 2019 के ग्लोबल सिटिजन प्राइज़: सिस्को यूथ लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया है। HealthSetGo संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG) द्वारा समर्थित एक स्वास्थ्य सेवा संगठन है, जो बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन में सुधार लाने के लिए कार्य करता है।

8. राष्ट्रपति ने विशिष्‍ट पत्रकारिकता के लिए प्रदान किए रामनाथ गोयंका पुरस्कार

Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में 14 वें रामनाथ गोयंका विशिष्‍ट पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार भारतीय समाचार पत्र के प्रकाशक और “द इंडियन एक्सप्रेस” और इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक रामनाथ गोयंका के सम्मान में दिए जाते हैं।

समझौता

9. इंडियन ऑयल ने घाना के पेट्रोलियम क्षेत्र में सहयोग करने के लिए किया समझौता 
Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
इंडियन ऑयल ने घाना की राष्ट्रीय एलपीजी प्रमोशन नीति के उचित निष्पादन के लिए घाना के राष्ट्रीय पेट्रोलियम प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • घाना के राष्ट्रपति: नाना आकुफ़ो-एडो; राजधानी: अक्करा; मुद्रा:  घानियन सेडी

नियुक्तियां

10. एसीसी ने श्रीनिवासुलु सेट्टी को नियुक्त किया SBI का नया एमडी

Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को भारतीय स्टेट बैंक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। सेट्टी का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • SBI के अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955

11. सरकार ने BOB, BOI और केनरा बैंक के लिए नियुक्ति किए नए MD एवं CEO 

Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
कार्मिक मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों- बैंक ऑफ इंडिया (BOI)बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की तीन वर्ष की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
बैंक   नाम पद
केनरा बैंक लिंगम वेंकट प्रभाकर प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)
बैंक ऑफ इंडिया संजीव चड्ढा प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)
बैंक ऑफ बड़ौदा अतनु कुमार दास प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात; टैगलाइन: India’s International Bank.
  • बैंक ऑफ इंडिया मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र; टैगलाइन: Relationship Beyond Banking.
  • केनरा बैंक मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक; टैगलाइन: Together We Can.


रैंक और रिपोर्ट

12. झारखंड का झरिया सबसे प्रदूषित शहर: ग्रीनपीस इंडिया रिपोर्ट
Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट में झारखंड में कोयले के मुख्य स्रोत झरिया को भारत का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। इस रिपोर्ट में धनबाद को दूसरा और दिल्ली को भारत का 10 वाँ सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के छह शहर नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, इलाहाबाद, मुरादाबाद और फिरोजाबाद शामिल हैं। मिजोरम का लुंगलेई देश का सबसे कम प्रदूषण वाला शहर है।


उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ग्रीनपीस इंडिया मुख्यालय स्थान: बेंगलुरु
  • ग्रीनपीस इंडिया की स्थापना: 2001

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

13. फ्रांस भारत के गगनयान मिशन के फ्लाइट सर्जन को देगा प्रशिक्षण  

Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
फ्रांस, भारत के सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मानव मिशन गगनयान के फ्लाइट सर्जनों को प्रशिक्षित करेगा। फ्लाइट सर्जन, भारतीय वायु सेना के डॉक्टर होंगे, जिन्हें एविएशन मेडिसिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो अंतरिक्ष यात्रा से पहले, यात्रा के दौरान और उसके बाद भी इन अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत की देखभाल के लिए जिम्मेदार होंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फ्रांस के राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रों; राजधानी: पेरिस.

खेल समाचार

14. भारतीय निशानेबाज दिव्यांशु और अपूर्वी ने मेयटन कप में जीता स्वर्ण पदक 
Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
ऑस्ट्रिया में चल रहे मेयटन कप में दो भारतीय निशानेबाजो अपूर्वी चंदेला और दिव्यांश सिंह पंवार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

निधन

15. पूर्व क्रिकेटर मन मोहन सूद का निधन
Daily GK Update 23 January 2020: Current Affairs Update Read in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता मन मोहन सूद का निधन। उन्होंने 1 टेस्ट और 39 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिनमे उनके नाम एक शतक हैं।
Watch Current Affairs Headlines-

All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me