Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 22th september,...

Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,


https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  





कैबिनट ने रेलवे तथा संघीय बजट का समन्वय किया 
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1कैबिनेट ने रेल तथा संघीय बजट के समन्वय की स्वीकृति प्रदान कर दी है तथा इसके साथ ही वार्षिक बजट प्रस्तुत करने के समय में भी परिवर्तन कर दिया है| अब यह फ़रवरी में प्रस्तुत किया जायेगा| 
यह भी निर्धारित किया गया है कि योजनाकृत तथा गैर-योजनाकृत व्यय के वर्गीकरण का भी समन्वय किया जायेगा| यह सभी निर्णय बजट 2017-18 से मान्य होंगे| 
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1
मिस्बाह-उल-हक आईसीसी टेस्ट गदा पाने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट टीम रैंकिंग के 2003 में शुरू होने के बाद पहली बार शीर्ष पर पहुंचने के लिए आईसीसी ने आज पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक को टेस्ट चैम्पियनशिप गदा सौंपा| आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने यहां गद्दाफी स्टेडियम में मिसबाह हो गदा सौंपा और पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान ने कहा कि यह शानदार है कि गदा सौंपने के कार्यक्रम का आयोजन इस मैदान पर किया गया|
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1
अजय शिर्के बीसीसीआई के निर्विरोध सचिव पुनः निर्वाचित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने अपनी 87वें वार्षिक आम बैठक में अजय शिर्के को सचिव पद पर निर्विरोध चुन लिया| जुलाई में जब अनुराग ठाकुर अध्यक्ष बनेंगे तब शिर्के सचिव पद का कार्यभार संभालेंगे|  
एक बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद को ‘चयनकर्ताओ के अध्यक्ष’ पद पर नियुक्त किया गया| वह इंडियन प्रीमियर लीग में रोयाल चैलेंजर बेंगलोर के बोलिंग कोच है| वह साथ ही 2007 से 2009 तक भारतीय टीम के बोलिंग कोच रहे थे| 
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1
विश्व का सबसे बड़ा सौर उर्जा पॉवर प्लांट तमिलनाडु में स्थापित 
अदानी ग्रुप के उपक्रम अदानी ग्रीन एनर्जी(तमिलनाडु) लिमिटेड, ने राष्ट्र को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा सौर उर्जा पॉवर प्लांट जिसकी क्षमता 648 मेगावाट उर्जा का उत्पादन करने की होगी, तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के कमुथी में स्थापित करने का निर्णय लिया है|
इस प्लांट के निर्माण में लगभग 4,450 करोड़ रुपयों का निवेश किया जायेगा| यह सरकार की नयी सौर उर्जा योजना 2012 का अनावरण करना है, जिसके अंतर्गत राज्य सरकार का लक्ष्य 3,000 मेगावाट उर्जा का उत्पादन करना है| कंपनी विभिन्न उपकरण तथा मशीनरी को विश्व के विभिन्न भागो से आयात कर रही है ताकि वह 8 घंटो में 648 मेगावाट उर्जा के उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर सके|      
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1
विजडम द्वारा धोनी को ऑल टाइम टेस्ट एकादश कप्तान घोषित 
क्रिकेट पत्रिका विजडम द्वारा महेंद्र सिंह धोनी को ऑल टाइम टेस्ट एकादश का कप्तान बनाया गया|  यह सम्मान धोनी को सौरव गांगुली तथा मोहम्मद अजहरुदीन के बाद प्राप्त हुआ है भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी को खेल की मशहूर पत्रिका विजडन ने बुधवार को देश की सर्वकालिक टेस्ट टीम का कप्तान चुना। कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले भारत के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के उपलक्ष्य में इस टीम का ऐलान किया गया। धोनी को टीम का विकेटकीपर भी चुना गया है। इस टीम में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव को भी शामिल किया गया है।
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1
डॉ हर्ष वर्धन ने ‘संसद आदर्श ग्राम योजना’ के अंतर्गत गांव गोद लिया
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ‘संसद आदर्श ग्राम योजना’ के अंतर्गत ‘धीरपुर’ तथा ‘घोगा’ जोकि उतरी दिल्ली के गांव है, को गोद लिया| डॉ हर्षवर्धन ने विभिन्न सरकारी विभागों के सचिवो के साथ गावं का दौरा किया तथा गावं के विकास तथा उत्थान के लिये विभिन्न निर्देश प्रदान किये| 
 ‘संसद आदर्श ग्राम योजना’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना है| इस परियोजना के अंतर्गत सांसद गावों को गोद लेकर उसके उत्थान तथा विकास के लिए कार्य करते है| 
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1
ऑस्कर विजेता, लेखक तथा निर्देशक कर्टिस हेनसन का निधन
फिल्मनिर्माता-लेखक कर्टिस हेनसन का निधन उनके घर हॉलीवुड हिल्स में हो गया| उन्हें केविन स्पेसी अभिनीत फिल्म ‘एलए  कॉन्फीदेनसियल’, ‘द हैंड देट रॉक्स दी क्रैडल’ तथा ‘द रीवर वाइल्ड’ में उनके कार्य के लिए जाना जाता है|
हेनसन को ‘ब्रायन हेलगलैंड’ की पटकथा के लिए ऑस्कर दिया गया परन्तु ‘टाइटैनिक’ की लोकप्रियता तथा बड़ी सफलता के बावजूद भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तथा प्रोडूसर के लिए अकादमी पुरुस्कार 1998 नहीं दिया गया|     
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1
प्रधानमंत्री आवास का नाम बदलकर 7, लोक कल्याण मार्ग किया गया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का नाम बदल कर 7,लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया है| नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् ने बुधवार को इसे अपनी स्वीकृति प्रदान की| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘हम सर्वसम्मति से 7, रेस कोर्स का नाम बदलकर 7,लोक कल्याण मार्ग कर रहे है’| इस से पूर्व इस स्थान का नाम ‘एकात्मा मार्ग’ करने पर विचार किया जा रहा था परन्तु बाद में इसका नाम ‘लोक कल्याण मार्ग’ करने का निर्णय लिया गया|     
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1
नई दिल्ली में अतुल्य भारत शिखर सम्मलेन का आयोजन 
तीन दिवसीय अतुल्य भारत पर्यटन शिखर सम्मेलन का आरंभ नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया| यह 21 से 23 सितम्बर,2016 तक आयोजित किया जायेगा| यह सम्मेलन भारतीय पर्यटन वित्तय निगम, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ की एक अहम पहल है| इसके द्वारा सरकार भारत में पर्यटन में निवेश बढ़ाने पर विशेष बल देगी| भारतीय उद्योग तथा भारतीय पर्यटन वित्त निगम लिमिटेड इस शिखर सम्मेलन के प्रमुख भागीदार हैं| 
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_10.1
बैंक खाता खोलने के लिए कोटक-महिंद्रा ने नया एप्प लांच किया 
कोटक महिंद्रा बैंक ने खाता खोलने के लिए नया एप्लीकेशन “कोटक नाउ” लांच किया जिसके माध्यम से नए ग्राहक आसानी से अपना खाता खुलवा सकते है| ऐसा पहली बार हुआ है कि घरेलू निजी क्षेत्र के बैंक ने इस तरह की सुविधा प्रदान की हो जहां ग्राहक एप्लीकेशन का प्रयोग कर अपना खाता खोल सके|
इस एप्प के कारण बायोमेट्रिक सत्यापन तथा व्यक्तिगत रूप से बैंक कर्मचारियों से मिलने की आवश्यकता नहीं है| इस एप्प के माध्यम से कुछ ही समय में खाता आसानी से खुल जायेगा| केवल कोटक नाउ एप्प डाउनलोड कीजिये, अपना आधारकार्ड, पासपोर्ट, या पेनकार्ड उपलोड कीजिये तथा अपने हस्ताक्षर की फोटो को उपलोड कीजिये| इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी तथा ग्राहक संबंध संख्या प्रदान कीजिये इसके बाद आपका खाता संख्या जारी कर दिया जायेगा| इसके बाद बैंक के अधिकारी द्वारा ग्राहक को वीडियो कॉल किया जायेगा तथा इसके बाद आपका खाता खुल जायेगा   
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_11.1
भारत में ब्रिक्स कृषि सम्मलेन का आयोजन 
इस वर्ष भारत ब्रिक्स देशो के कृषि शिखर सम्मलेन की मेजबानी करेगा| इस सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य कृषि तथा कृषि विकास है तथा इस सम्मलेन के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और कृषि प्रौद्योगिकी पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा|
यह सम्मलेन 22 सितम्बर से दो दिन तक नई दिल्ली में आयोजित किया जायेगा जिसमे ब्रिक्स देशो के कृषि मंत्री हिस्सा लेंगे| इस सम्मलेन का मुख्य उदेश्य कृषि विज्ञान तकनीक के हस्तांतरण में ब्रिक्स देशो का सहयोग बढाना है|     
Daily GK Update : 22th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_12.1
हिमाचल-प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन परियोजना पुरुस्कार 2015 सम्मान 
हिमाचल प्रदेश को 2015 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन परियोजना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया| यह पुरुस्कार राज्य में आधारभूत संरचना के विकास के लिए प्रदान किया गया है| यह पुरुस्कार एडीबी वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत राज्य के पर्यटन विभाग को राज्य में आधारभूत संरचना के विकास में सहायता के लिये दिया गया है| यह पुरुस्कार त्रिपक्षीय पोर्टफोलियो की समीक्षा बैठक के दौरान पर्यटन आयुक्त मोहन चौहान तथा परियोजना निदेशक मनोज शर्मा को दिया गया| 
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me