Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 21 February 2020:...

Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 21 फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. नमस्ते ट्रम्प: जाने कैसे की जा रही है अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां
Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी 2020 को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आने वाले हैं। उनके साथ अन्य अमेरिकी प्रतिनिधियों का दल और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी होंगी। भारत सरकार, ट्रम्प के स्वागत में गुजरात के अहमदाबाद में स्थित मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ नाम के कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसके पिछले साल अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित किए गए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के जैसा होने की संभावना है।
2. भारत में एक अप्रैल से इस्तेमाल किया जाएगा दुनिया का सबसे साफ पेट्रोल और डीजल 
Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
भारत में पहली अप्रैल से दुनिया का सबसे साफ पेट्रोल और डीजल इस्तेमाल होना शुरू हो जाएगा क्योंकि भारत में अब यूरो-IV ग्रेड के स्थान पर यूरो-VI पेट्रोल की ही आपूर्ति जाएगी है। इसकी बिक्री के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो जाएगा, जो इस  ईधन का इस्तेमाल करते है, जिसमें सल्फर की मात्रा प्रति मिलियन केवल 10 प्रतिशत है और इससे वाहनों के उत्सर्जन में कटौती होगी जो शहरों में होने वाले प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान

3. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे मणिपुर में कर रहा है भारत के सबसे लम्बे पुल का निर्माण
Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) की निर्माण इकाई, मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में मकरू नदी पर 33 मंजिला इमारत के बराबर 100 मीटर लम्बे भारत के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कर रहा है। 283.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा पुल 111 किमी लम्बे जिरीबाम-तुपुल-इम्फाल की नई ब्रॉड गेज लाइन का हिस्सा होगा। इस मार्ग में कुल 47 सुरंगें होंगी, जिसमे सबसे लंबी सुरंग 10.28 किलोमीटर लंबी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मणिपुर की राजधानी: इंफाल; मणिपुर के राज्यपालनजमा हेपतुल्ला
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह

4. आज मनाई जा रही है श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की चौथी वर्षगांठ
Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (SPMRM) के शुरू होने की चौथी वर्षगांठ मनाई जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी 2016, को ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभुत विकास को मजबूत करने के लिए इस मिशन की शुरुआत की थी

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.

अंतरराष्ट्रीय समाचार

5. FATF ने पाकिस्तान को जून तक ग्रे लिस्ट में रखने का किया फैसला 

Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

पाकिस्तान जून 2020 तक FATF की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा। यह फैसला पेरिस में 16 से 21 फरवरी चली मनी लॉन्ड्रिंग पर निगरानी रखने वाली ग्रुप की बैठक और प्लेनरी के खत्म होने के बाद लिया गया। अक्टूबर में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (Financial Action Task Force) द्वारा पाकिस्तान को आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य को धन की फंडिंग पर रोक लगाने में विफल रहने के लिए ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला किया था।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • FATF का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।
  • FATF की स्थापना जुलाई 1989 में हुई थी
6. पाकिस्तान ने क्रूज मिसाइल Ra’ad-II का किया सफल परीक्षण 
Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम क्रूज मिसाइल Ra’ad-II का सफलतापूर्वक परिक्षण कर लिया है। Ra’ad-II हथियार प्रणाली अत्याधुनिक गाइडेंस और नेविगेशन प्रणालियों से लैस है जो अपने लक्ष्यों को भेदने में बहुत अधिक सटीक मानी जा रही है। 600 किमी की रेंज वाली इस क्रूज मिसाइल से पकिस्तान की जमीन और समुद्र मारक क्षमता को मजबूती मिलने की संभावना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री: इमरान खान
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
  • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद

राज्य समाचार

7. अगरतला में शुरू हुआ पहला भारत-बंगला पर्यटन उत्सव 
Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
त्रिपुरा के अगरतला में पहला भारत-बंगला पर्यटन उत्सवटूरिज्म फेस्टिवल का आरंभ हुआ है। इस उत्सव को मनाएं जाने का उद्देश्य त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा देना है और राज्य और पड़ोसी देश बांग्लादेश के नागरिकों को राज्य के पर्यटन स्थलों से अवगत कराना है।


उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब
  • त्रिपुरा के रापाल: रमेश बैस

8. हरियाणा सरकार ने किसानों और मजदूरों के लिए अटल कैंटीन खोलने की कि घोषणा
Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में अटल किसान – मजदूर कैंटीन खोलने का ऐलान किया। सभी मंडियों और चीनी मिलों पर इन कैंटीनों में किसानों और मजदूरों को 10 रुपये के किफायती मूल्य पर सस्ता एवं अच्छा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा हैं। सरकार की इस वर्ष ऐसी कुल 25 कैंटीन खोलने की योजना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर

समझौता

9. एचडीएफसी बैंक, मास्टरकार्ड और SAP कॉन्सुर ने खर्च प्रबंधन सेवाओं के लिए मिलाया हाथ
Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
एचडीएफसी बैंक, मास्टरकार्ड और SAP कॉनसुर ने कॉर्पोरेट क्षेत्र को खर्च प्रबंधन सेवा देने के लिए समझौता किया है। एचडीएफसी बैंक अपने बिज़नेस यात्रियों के लिए एक कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड सुविधा देगा, जो बिज़नेस ट्रिप्स के दौरान भुगतान और व्यय प्रबंधन के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी
  • एचडीएफसी की टैगलाइन: We Understand your World
  • मास्टरकार्ड के अध्यक्ष दक्षिण एशिया: पोरश सिंह

नियुक्तियां

10. संजय कोठारी होंगे नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त
Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति द्वारा संजय कोठारी को नया केंद्रीय सतर्कता आयुक्त चुना गया है। वह वर्तमान में राष्ट्रपति के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग एक स्वायत्त संस्था है, जो भ्रष्टाचार पर निगरानी रखता है। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सतर्कता आयोग का गठन: फरवरी 1964
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग मुख्यालय: नई दिल्ली

महत्वपूर्ण दिन

11. दुनिया भर में आज मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 
Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस फरवरी 2000 के बाद से हर साल 21 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य विश्व भर में भाषा, सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
यूनेस्को द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस इस साल  “Languages without borders.” (भाषाओँ की कोई सीमा नहीं) के विषय पर मनाया जा रहा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization 
    • यूनेस्को: संयुक्‍त राष्‍ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्‍कृतिक संगठन
    • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे आज़ोले; मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
    • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945

    खेल समाचार

    12. प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट के फोर्मट्स को कहा अलविदा
    Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
    बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2013 में मुंबई में सचिन तेंदुलकर को विदाई देने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्होंने 2009 से 2013 के बीच 24 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 113 विकेट झटके थे। उन्होंने 18 एकदिवसीय मैचों में 21 विकेट लिए। इसके अलावा वे छह टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में भी खेले थे।

    13. वर्ष 2020 के IPL कार्यक्रम की हुई घोषणा, इस बार सिर्फ रविवार को खेले जाएंगे दो मुकाबले

    Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
    बीसीसीआई ने साल 2020 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में चार बार की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई और चेन्नई के बीच खेल जाने वाले मैच से होगी।
    इस साल आईपीएल की 8 टीमें है:-
    • चेन्नई सुपर किंग्स
    • दिल्ली कैपिटल
    • किंग्स इलेवन पंजाब
    • कोलकाता नाइट राइडर्स
    • मुंबई इंडियंस
    • राजस्थान रॉयल्स
    • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    • सनराइजर्स हैदराबाद

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.

    14. ESPN इंडिया अवार्ड्स की हुई घोषणा: जाने किसने जीता कौन-सा अवार्ड 

    Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
    वर्ष 2019 के ESPN इंडिया अवार्ड्स की घोषणा कर दी गई। ESPN.in पुरस्कार कैलेंडर वर्ष के दौरान भारतीय खेलों में खिलाड़ी या टीम द्वारा किए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।

    रैंक और रिपोर्ट

    15. संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट: भारत को सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में मिला 77 वां स्थान 

    Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
    संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित रिपोर्ट में भारत को सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2020 में 77 वें और फ्लोरिशिंग इंडेक्स 2020 में 131 वें स्थान पर रखा गया है। यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और द लैंसेट मेडिकल जर्नल द्वारा तैयार की गई है।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • यूनेस्को: संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन
    • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे आज़ोले; मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
    • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945

    निधन

    16. फिक्की के पूर्व अध्यक्ष वी एल दत्त का निधन

    Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
    भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (Former Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry – FICCI) के पूर्व अध्यक्ष वी एल दत्त का निधन हो गया। वे 1991 से 92 तक फिक्की के अध्यक्ष पद पर रहे थे । वह फिक्की के भारत वियतनाम संयुक्त व्यापार परिषद के अध्यक्ष भी थे। वे लंदन के बिजनेस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से स्नातक थे। उन्होंने केसीपी ग्रुप्स ऑफ़ कंपनियों के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।

    17. दुनिया को कट, कॉपी और पेस्ट की सौगात देने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन

    Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_18.1
    कंप्यूटर में कट, कॉपी और पेस्ट की कमांड देने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन। कंप्यूटर की कई कमांड की खोज करने वाले वैज्ञानिक का जन्म न्यू यॉर्क के ब्रोंक्स में 1945 में हुआ था और कंप्यूटर के शुरुआती दौर 1960 के दशक में उन्होंने कंप्यूटर को अधिक सुविधा जनक और आसान बनाने के लक्ष्य साथ काम करना शुरू किया।

    विविध

    18. अहमदाबाद में किया चित्र भारती फिल्म महोसत्व का आयोजन
    Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_19.1
    अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में भारतीय चित्र साधना द्वारा चित्र भारती फिल्म महोत्सव का आयोजन जाएगा। इस फिल्म महोत्सव का तीसरा संस्करण भारतीय सिनेमा में ‘भारतीय’ कहानियाँ के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और बॉलीवुड फिल्म निर्माता सुभाष घई करेंगे, इस महोत्सव कुल 140 फिल्मों को दिखाया जाएगा।

    Daily GK Update 21 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_20.1
    Watch Current Affairs Headlines:

     

    All the Best BA’ians for SBI Clerk Prelims!
    prime_image
    [related_posts_view]
    QR Code
    Scan Me