Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 20 January 2020:...

Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi

Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 20 जनवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !






राष्ट्रिय समाचार

1. NDRF ने मनाया अपना 15वां स्थापना दिवस
Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (National Disaster Response Force) ने 19 जनवरी को अपने 15 वें स्थापना दिवस के रूप में मनाया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 19 जनवरी, 2006 को अस्तित्व में आया था, जिसके बाद से एनडीआरएफ ने अपने 3100 ऑपरेशनों में एक लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है और आपदा के दौरान 6.7 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला है। इस अवसर पर ‘शहरी बाढ़ और चुनौतियों’ और ‘आपदा प्रबंधन में जैव प्रौद्योगिकी और नई तकनीक’ पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।

2. प्रकाश जावड़ेकर ने ELECRAMA 2020 का किया उदघाटन  
Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ELECRAMA 2020 का उद्घाटन किया. ELECRAMA भारतीय विद्युत उद्योग (Indian electrical industry) का फ्लैगशिप शोकेस है और फ्यूचर एनर्जी ट्रांजिशन के लिए प्रौद्योगिकी, नए ट्रेंड्स और इनोवेशन के संबंध में भारतीय उद्योग के साथ विश्व को जोड़ने का एक मंच है.

राज्य समाचार

3. मिज़ोरम में 6 मार्च को मनाया जाएगा चापचार कुट उत्सव

Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
मिज़ोरम सरकार 6 मार्च, 2020 को मिज़ो लोगो का सबसे बड़ा और सबसे अहम माने जाने वाला चापचार कुट त्यौहार मनाएगी। चापचार कुट एक वसंत उत्सव है, जिसमे सर्दियों के बाद पौधों और वनस्पतियों को जलाकर साफ करने के बाद भूमि को नई फसल के लिए तैयार किया जाता है।

पुरस्कार

4. ईरानी फिल्म ‘Castle of Dreams’ बनी DIFF की सर्वश्रेष्ठ फिल्म  

Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (DIFF) के 18 वें संस्करण में रजा मीरारिमी द्वारा निर्देशित ईरानी फिल्म ‘Castle of Dreams’ ने एशियाई श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता हैं। अंजान दत्त द्वारा निर्देशित भारतीय फिल्म ‘Finally Love’ को विश्व श्रेणी के सिनेमा में बेस्ट-ऑडियंस का पुरस्कार मिला। 



5. SAG अवार्ड्स 2020 का हुआ ऐलान : जाने विजेताओं की पूरी सूची  
Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
हर साल दिए जाने वाले 26 वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी गई हैं, इन अवार्ड्स की शुरुआत वर्ष 1995 में हुई थी, जिसे SAG-AFTRA द्वारा प्रदान किया किया जाता है।

26 वें वार्षिक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स के विजेताओं की पूरी सूची नीचे दी गई है:

क्रसं.
श्रेणी
पुरस्कार विजेता
1
टेलीविज़न मूवी या मिनीसरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला अभिनेता
सैम रॉकवेल(Fosse/Verdon)
2
टेलीविज़न मूवी या मिनीसरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री
मिशेल विलियम्स (Fosse/Verdon)
3
ड्रामा सीरिज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला अभिनेता  
पीटर डिंकलेज (Game of Thrones)
4
ड्रामा सीरिज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री
जेनिफर एनिस्टन (The Morning Show)
5
कॉमेडी सीरिज  में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला अभिनेता
टोनी शल्हौब (The Marvelous Mrs Maisel)
6
कॉमेडी सीरिज  में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री
फोबे वालर-ब्रिज (Fleabag)
7
ड्रामा सीरिज  में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला ग्रुप
ताज
8
कॉमेडी सीरिज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला ग्रुप
मार्वलस मिसेज मैसेल
9
कॉमेडी या ड्रामा सीरीज़ में स्टंट एन्सेम्बल द्वारा किया गया उत्कृष्ट एक्शन
गेम ऑफ़ थ्रोन्स
10
लीडिंग रोल में अहम भूमिका निभाने वाला अभिनेता
जोकिन फीनिक्स (Joker)
11
लीडिंग रोल में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री
रेनी ज़ेल्वेगर (Judy)
12
सपोर्टिंग रोल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला अभिनेता
ब्रैड पिट (Once Upon a Time…in Hollywood)
13
सपोर्टिंग रोल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री
लौरा डर्न (Marriage Story)
14
मोशन पिक्चर में कास्ट द्वारा किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन
परजीवी
15
मोशन पिक्चर में स्टंट एन्सेम्बल द्वारा किया गया उत्कृष्ट एक्शन प्रदर्शन
एवेंजर्स: एंडगेम

नियुक्तियां 

6. अर्जुन मुंडा बने तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) के अध्यक्ष  
Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. सचिव पद के लिए हुए चुनाव में महाराष्ट्र के प्रमोद चंदुरकर ने चंडीगढ़ के महासिंह को 31-21 से हराया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मणिपुर के जीए इबोफिशक को 32-20 से हराया।

7. सरकार ने नृपेंद्र मिश्रा को बनाया NMML का नया अध्यक्ष  

Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
सरकार ने नृपेंद्र मिश्रा को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) की कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रसार भारती बोर्ड के चेयरपर्सन डॉ. ए सूर्य प्रकाश इस परिषद के वाईस चेयरपर्सन होंगे। जवाहरलाल नेहरू (1889 – 1964) की स्मृति में स्थापित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है।

रक्षा समाचार 

8.  परमाणु क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण 
Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
भारत ने आंध्र प्रदेश के विजाग तट पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित परमाणु क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इसे 3,500 किलोमीटर की रेंज वाली परमाणु क्षमता वाली मिसाइल को पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है. अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ने ही 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली पनडुब्बी लॉन्च की है.

खेल समाचार

9. विनेश फोगाट ने रोम रैंकिंग सीरीज़ में जीता स्वर्ण पदक 
Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने रोम में चल रही रोम रैंकिंग सीरीज़ में 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में इक्वाडोर के लुईसा एलिजाबेथ मेलेमड्रेस को 4-0 से मात देकर साल 2020 का अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया।उनके अलावा प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम वर्ग में पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक हासिल किया।
10. थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन ने जीता इंडोनेशिया मास्टर्स टाइटल 2020
Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन ने इंडोनेशिया के जकार्ता में कैरोलिना मारिन (स्पेन) को 21-19, 11-21, 21-18 से हराकर इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स 2020 महिला एकल खिताब अपने नाम किया.

विविध

11. कोलकाता में 9वें अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन

Daily GK Update 20 January 2020: Read Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता द्वारा 9वें अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव में 45 देशों की लगभग 250 फिल्में दिखाई जाएंगी. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बाल कलाकार तल्हा अरसद ऋषि ने महोत्सव का उद्घाटन किया.
Watch Current Affairs Headlines-

All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me