Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 20 February 2020:...

Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 20 फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !


राष्ट्रीय समाचार

1. कैबिनेट ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण को दी मंजूरी 
Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण को 2024-25 तक के लिए मंजूरी दे दी है। कार्यक्रम यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगा कि एक व्यक्ति भी न छूटे और हर व्यक्ति शौचालय का इस्तेमाल करे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-:
  • केंद्रीय जल मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत
2. कैबिनेट ने 22 वें विधि आयोग के गठन की दी मंजूरी 
Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के 22 वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। आयोग गठन किए जाने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए कार्य करेगा। आयोग सौंपे गए कानून के विभिन्न पहलुओं पर अपनी सलाह देगा। 21 वें विधि आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस चौहान ने की थी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री: रविशंकर प्रसाद.
3.  आज वाराणसी से चलने लगेगी काशी महाकाल एक्सप्रेस  
Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
आज से IRCTC की तीसरी प्राइवेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी। ये रेल सेवा तीन ज्योतिर्लिंगों : इंदौर के समीप ओंकारेश्वर, उज्जैन के महाकालेश्वर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ को जोड़ेगी। यह IRCTC की रात्रि में चलने वाली पहली रेलगाड़ी होगी। मधुर भक्ति संगीत, प्रत्‍येक कोच में दो सुरक्षागार्ड और केवल शाकाहारी भोजन इस थर्ड एसी रेलगाड़ी की विशेषता है। यह रेलगाड़ी सप्‍ताह में तीन बार वाराणसी और इंदौर के बीच चलेगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक: अश्विनी श्रीवास्तव
  • IRCTC का मुख्यालय: नई दिल्ली
  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल

4. राम मंदिर ट्रस्ट ने महंत नृत्य गोपाल दास को चुना अपना अध्यक्ष 
Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
महंत नृत्य गोपाल दास को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है। वहीँ चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव होंगे। यह निर्णय नई दिल्ली में अयोध्या में बनाए जाने वाले भव्य राम मंदिर की देखरेख के लिए आयोजित की गई राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक में लिए गए  ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूपी के वर्तमान सीएम: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.
5. केंद्र सरकार अप्रैल तक केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता संरक्षण प्राधिकरण का करेगी गठन 
Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
जाएगा। CCPA का गठन उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किया जाएगा, जो उपभोक्‍ता अधिकारों, अनुचित व्‍यापार व्‍यवहारों और भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े मुद्दों की देख-रेख करेगा और नकली तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों पर जुर्माना लगाएगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय: रामविलास पासवान

6. नई दिल्ली में भारतीय वस्‍त्र एवं शिल्‍प के लिए उभरते अवसरों पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
नई दिल्ली में ‘भारतीय वस्‍त्र एवं शिल्‍प के लिए उभरते अवसर’ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता केंद्रीय कपड़ा एवं महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने की। इस संगोष्‍ठी में वाणिज्‍य एवं उद्योग और कपड़ा मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारियों, निर्यात संवर्धन परिषद (Export Promotion Council – EPCs) के प्रतिनिधियों, खरीदारी करने वाले कार्यालयों एवं खरीदारी करने वाले एजेंटों ने भाग लिया।


इस संगोष्ठी का आयोजन भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तत्वावधान में एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स द्वारा किया गया।

    अंतरराष्ट्रीय समाचार

    7. नेपाल में बनाया गया 70 वां राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 

    Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
    नेपाल सरकार ने 19 फरवरी को अपना 70 वां राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया है। नेपाल 104 साल के तानाशाह राणा शासन के खत्म होने के बाद मिली आजादी के उपलक्ष्य में हर साल फाल्गुन के 7 वे दिन राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाता है। विक्रम सांबत 2007 में इसी दिन पहाड़ी राष्ट्र ने करीब सौ सालों तक चले निरंकुश शासन व्यवस्था के समाप्त होने पर लोकतंत्र की स्थापना की थी।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली
    • नेपाल की राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी
    • नेपाल की राजधानी: काठमांडू; मुद्रा: नेपाली रुपया

    8. जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए “बेजोस अर्थ फंड” की कि शुरुआत
    Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
    अमेज़न के सीईओ जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए “बेजोस अर्थ फंड” शुरू करने का ऐलान किया है। इस फंड के जरिए जेफ बेजोस, जलवायु परिवर्तन से लड़ने और दुनिया के प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए 10 बिलियन डॉलर की राशि देंने के लिए प्रतिबद्ध है। बेजोस अर्थ फंड, जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने के लिए, जलवायु वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों को दिया जाएगा।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • अमेज़न की स्थापना 5 जुलाई 1994 में हुई थी।
    • मुख्यालय: वाशिंगटन, अमेरिका

    राज्य समाचार

    9. त्रिपुरा में “रन फॉर इंडिया टी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन 
    Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
    त्रिपुरा में भारतीय चाय बोर्ड ने त्रिपुरा चाय विकास निगम (Tripura Tea Development Corporation – TTDCके सहयोग से “Run for India Tea” का आयोजन किया। यह आयोजन त्रिपुरा की चाय के साथ देशभर की चाय को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने एवं राज्य के चाय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। TTDC राज्‍य में उचित दर की सभी दुकानों में चाय की आपूर्ति करने की योजना बना रहा है।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब
    • त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस
    10. अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस: 20 फरवरी 
    Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
    अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी को अपना 34 वां स्थापना दिवस मना रहा है। अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। 1972 तक, इसे नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के नाम से जाना जाता था, जिसे 20 जनवरी 1972 को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया और इसका नाम बदलकर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी डी मिश्रा
    • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू

      समझौता

      11. गुजरात सरकार और SBI ने एमएसएमई को जल्दी ऋण की सुविधा देने के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर
      Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
      गुजरात सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ MSME क्षेत्र के उद्यमियों को आसान और जल्दी ऋण मंजूरी देने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। बैंक आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर ही परियोजना को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी देगा। स्टार्ट-अप, एमएसएमई पोर्टल या स्थानीय नोडल एजेंसियों में आवेदन कर सकते हैं।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.

      रक्षा समाचार

      12. ढाका में भारतीय रक्षा उपकरणों पर सेमिनार का हुआ आयोजन

      Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
      बांग्लादेश के ढाका मे भारतीय उच्चायोग द्वारा भारतीय रक्षा उपकरणों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में कुल 12 भारतीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस सेमिनार का उद्देश्य रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग को आगे ले जाना है।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका
      • बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त: रीवा गांगुली दास

      बैठक एवं सम्मलेन

      13. विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बनी हिंदी
      Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
      हिंदी साल 2019 में 615 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा बोली जाने वाली दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन गई है। वहीँ वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस एथनोलॉग के 22 वें संस्करण में बताया गया है कि 1,132 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेजी इस सूची में सबसे ऊपर है, जबकि चीनी भाषा मैंडरिन 1,117 मिलियन बोले जाने वालों के साथ दूसरे स्थान पर है।

      पुस्तकें एवं लेखक

      14. प्रकाश जावड़ेकर ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों के लिए ‘भारत 2020’ और ‘इंडिया 2020’ पुस्तकों का किया विमोचन

      Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
      सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में अंग्रेजी भाषा में इंडिया-2020 और हिन्‍दी भाषा में भारत-2020 वार्षिकी का विमोचन किया। इस अवसर पर इन पुस्‍तकों का ई-संस्करण भी जारी किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि ये पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले लोगों सहित सभी के लिए सम्पूर्ण संदर्भ ग्रंथ है।

      खेल समाचार

      15. भारत को मिली 2022 के AFC महिला एशियाई कप की मेजबानी 
      Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
      एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने मलेशिया के कुआलालंपुर में घोषणा की है कि भारत साल 2022 में होने वाले एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) के महिला एशियाई कप की मेजबानी करेगा। भारत ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी 1979 में की, जब इसका आयोजन एशियाई महिला फुटबॉल परिसंघ (Asian Ladies Football Confederation – ALFC) द्वारा किया गया था, जो एक अलग निकाय था और जबकि 1986 में यह AFC का हिस्सा बना।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • AIFF के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
      • AIFF की स्थापना: 23 जून 1937
      • AIFF फीफा में 1948 में शामिल हुआ था।
      • AIFF का मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली

      महत्वपूर्ण दिन

      16. दुनिया भर में 20 फरवरी को मनाया जाता है विश्व सामाजिक न्याय दिवस

      Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
      विश्व स्तर पर हर साल 20 फरवरी को सामाजिक न्याय के लिए विश्व दिवस अर्थात World Day of Social Justice मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने सर्वसम्मति से 10 जून 2008 को सामाजिक न्याय पर निष्पक्ष न्याय के लिए इस दिन को मनाए जाने की घोषणा को अपनाया था।
      वर्ष 2020 की थीम: “Closing the Inequalities Gap to Achieve Social Justice”


      विविध

      17. केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री ने रामेश्वरम में लाइटहाउस का किया शिलान्यास
      Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_18.1
      केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने तमिलनाडु में रामेश्वरम के धनुषकोडी में 50 मीटर ऊंचे आधुनिक लाइटहाउस की आधारशिला रखी। यह इस क्षेत्र का 5 वाँ लाइटहाउस है। इस लाइट हाउस का निर्माण 7 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। ये लाइट हाउस 1964 में चक्रवात से तबाह हो चुके पुराने चर्च के सामने बनाया जाएगा।

      18. नीति आयोग ने एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल्स इंग्रीडिएंट्स उद्योग पर बैठक का किया आयोजन

      Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_19.1
      राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था (National Institution for Transforming India – नीति आयोग) द्वारा एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल्स इंग्रीडिएंट्स (API) इंडस्ट्री पर एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में API उद्योग में वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई।
      Daily GK Update 20 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_20.1
      Watch Current Affairs Headlines:
        

      All the Best BA’ians for SBI Clerk Prelims!
      prime_image
      [related_posts_view]
      QR Code
      Scan Me