Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 2nd April 2020:...

Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 2 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. केंद्र सरकार ने विदेश व्यापार नीति में एक साल का किया विस्तार 

Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
भारत सरकार ने विदेश व्यापार नीति (Foreign Trade Policy) को एक साल यानी 31 मार्च, 2021 तक के लिए विस्तार देना का फैसला किया है। मौजूदा विदेश व्यापार नीति 1 अप्रैल, 2015 से 5 साल के लिए लागू की गई थी, जो 31 मार्च, 2020 तक के लिए वैध थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल.

2. COVID-19 से जुड़ी शिकायतों के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड किया गया लॉन्च 

Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा “COVID-19 से जुड़ी शिकायतों पर निगरानी रखने के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड” का शुभारंभ किया गया है। डैशबोर्ड की सहायता से, COVID-19 से संबंधित सभी शिकायतों की निगरानी DARPG की एक तकनीकी टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर की जाती है।

    अंतरराष्ट्रीय समाचार 

    3. वर्ल्ड बैंक ने भारत को COVID-19 से निपटने के लिए की एक बिलियन देने की पेशकश 

    Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
    वर्ल्ड बैंक ने भारत सरकार को COVID-19 आपातकाल से निपटने और स्वास्थ्य प्रणाली को दुरुस्त करने की परियोजनों के लिए 1 बिलियन डॉलर देने की पेशकश की है। परियोजना दस्तावेज के अनुसार, भारत में स्वास्थ्य प्रणाली के सही संचालन के लिए इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है ताकि भारत में कोविड -19 को फैलने और इसके खतरे से बचा जा सके।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष: डेविड रॉबर्ट मालपास.
    • वर्ल्ड बैंक का मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी.

      बैठक एवं सम्मलेन

      4. संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन को 2021 के लिए किया गया स्थगित 

      Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
      ग्लासगो में नवंबर में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को COVID-19 के कारण अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के COP ब्यूरो ने यूके और इतालवी भागीदारों के साथ मिलकर किया है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • यूएनएफसीसीसी महासचिव: पेट्रीसिया एस्पिनोसा.
      • भारतीय मूल के आलोक शर्मा को Cop26 जलवायु सम्मेलन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

      नियुक्तियां

      5. एल. दुरईस्वामी बने सुंदरम होम फाइनेंस के नए प्रबंध निदेशक
      Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
      सुंदरम होम फाइनेंस ने लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया हैं। उन्होंने 1 अप्रैल, 2020 को सुंदरम होम फाइनेंस के एमडी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।सुंदरम होम फाइनेंस सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली होम फाइनेंस सहयोगी कंपनी है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • सुंदरम होम फाइनेंस के अध्यक्ष: टी. टी. श्रीनिवासराघवन.


      विज्ञान और प्रौद्योगिकी

      6. नासा ने विशालकाय सौर कण तूफान का अध्ययन करने के लिए सनराइज मिशन की कि घोषणा
      Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
      नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने एक नए मिशन सन रेडियो इंटरफेरोमीटर स्पेस एक्सपेरिमेंट (SunRISE) की घोषणा की है। SunRISE मिशन में इस पर अध्ययन किया जाएगा कि सूर्य कैसे ऊर्जा उत्पन्न और विशाल अंतरिक्ष मौसम तूफानों (जिन्हें सौर कण तूफानों के रूप में जाना जाता है) को अन्य ग्रहों के अंतरिक्ष में छोड़ता है। मिशन का नेतृत्व एन आर्बर के मिशिगन विश्वविद्यालय के जस्टिन कैस्पर करेंगे तथा जिसका प्रबंधन नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) द्वारा किया जाएगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
      • नासा का मुख्यालय: अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.


      खेल समाचार

      7. कोरोनवायरस के चलते अब विंबलडन 2020 हुआ रद्द 
      Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
      टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन 2020 को कोरोनोवायरस महामारी के कारण इतिहास में पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रद्द कर दिया गया है। विंबलडन हाल ही में रदद किए टूर्नामेंट में सबसे बड़ी ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता है, जिसमे यूरो 2020 और टोक्यो ओलंपिक को 12 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसमें मई में शुरू होने वाला फ्रेंच ओपन भी शामिल है, जिसे अब 20 सितंबर -4 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया गया है।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • विंबलडन चैंपियनशिप, जिसे आमतौर पर विंबलडन के रूप में जाना जाता है, दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है।
      • विंबलडन 1877 से विंबलडन, लंदन में ऑल इंग्लैंड क्लब में आयोजित किया जा रहा है
      8. कोरोनोवायरस के चलते अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप को किया गया शिफ्ट 
      Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
      साल 2021 में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप को 2022 के लिए स्थगित कर दिया गया। इस चैंपियनशिप को 6 से 15 अगस्त तक साल 2021 में यूजीन, ओरेगन में आयोजित किया जाना था। यह घोषणा 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों के स्थगित होने के ठीक बाद की गई जिसे कोरोनो वायरस महामारी के कारण अब 23 जुलाई -8 अगस्त, 2021 के लिए स्थगित कर दिया गया था।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • विश्व एथलेटिक्स का मुख्यालय मोनाको में स्थित है.
      • विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष: सेबस्टियन कोए.

        महत्वपूर्ण दिन

        9. वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे: 2 अप्रैल

        Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
        हर साल 2 अप्रैल को दुनिया भर में वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे मनाया जाता है। इस वर्ष 13 वां वार्षिक वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे मनाया जा रहा है। इस वर्ष के विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2020 का थीम ‘The Transition to Adulthood’ है। यह विषय ऑटिज्म से ग्रस्त लोगों के वयस्कता की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

          निधन

          10. नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फिलिप वारेन एंडरसन का निधन 
          Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
          नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी फिलिप वारेन एंडरसन का 96 साल की उम्र में निधन। उनका जन्म 13 दिसंबर, 1923 को अमेरिका में इंडियाना के इंडियानापोलिस में हुआ था। उन्हें 1977 में ब्रिटेन के नेविल फ्रांसिस मोट और अमेरिकी जॉन हसब्रुक वैन विलेक के साथ चुंबकीय और विकार प्रणालियों की इलेक्ट्रॉनिक संरचना की मूलभूत सैद्धांतिक जांच में उनके योगदान के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
          11. पद्मश्री से सम्मानित भाई निर्मल सिंह का COVID-19 के कारण निधन
          Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
          पद्मश्री से सम्मानित और स्वर्ण मंदिर के पूर्व ‘हजूरी रागी’ भाई निर्मल सिंह का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद निधन। भाई निर्मल सिंह पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में गुरबानी व्याख्याता थे। उन्हें 2009 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
          • पंजाब के मुख्यमंत्री: कैप्टन अमरिंदर सिंह.
          • पंजाब के राज्यपाल: वीपी सिंह बदनोर.
          12. एमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का निधन
          Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
          कोविड -19 के कारण एमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का निधन। इसके अलावा एडम 2000 के पॉप-रॉक बैंड ‘फाउंटेन ऑफ वेन’ के सह-संस्थापक भी थे। एडम स्लेसिंगर को उनके करियर में ऑस्कर, टोनस, ग्रामीज़ और एमीज़ के लिए भी नॉमिनेटेड किया जा चुका था।

          विविध समाचार

          13. फोनपे ने कोरोनावायरस से इलाज के लिए ‘कोरोना केयर’ बीमा पॉलिसी की लॉन्च

          Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
          फोनपे (PhonePe) ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर कोरोनोवायरस हॉस्पिटलाइज़ेशन बीमा पॉलिसी “कोरोना केयर” शुरू करने की घोषणा की है। PhonePe यूजर्स फोनपे ऐप पर “My Money” सेक्शन पर जाकर अपने लिए कोरोनवायरस वायरस पॉलिसी खरीद सकते हैं।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • फोनपे की स्थापना: दिसंबर 2015.
          • फोनपे के सीईओ: समीर निगम.
          • मुख्यालय स्थान: बेंगलुरु, कर्नाटक.

            Weekly Current Affairs Quiz with Detailed Solutions: 23 मार्च से 29 मार्च 2020 तक

            जानिए, 21 दिन के Lockdown को Useful बनाने के Top 5 Tips

            Daily GK Update 2nd April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
            Watch Current Affairs Video of 2nd April 2020:   
             

            All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!

            prime_image
            [related_posts_view]
            QR Code
            Scan Me