Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 17th september,...

Daily GK Update : 17th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,


https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  




अमेरिकी न्याय विभाग ने डॉएचे बैंक पर लगाया जुर्माना 
Daily GK Update : 17th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1
अमेरिकी न्याय विभाग ने डॉएचे बैंक पर 93,611 करोड़ रु. (14 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना मॉर्गेज आधारित सिक्योरिटीज़ को गलत ढंग से बेचने के मामले की जांच के निपटान के लिए लगाया गया है। प्रमुख बैंकों का भ्रष्टाचार ही 2008 के वित्तीय संकट की अहम वजह बताया गया था। यह फैसला लीमन ब्रदर्स के दिवालिया होने के 8 वर्ष पूरे होने पर आया है। 

रहाणे और रोहित हुए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
Daily GK Update : 17th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1
क्रिकेट खिलाड़ियों अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| खेल मंत्री विजय गोयल द्वारा रहाणे और शर्मा को क्रमश: 2016 और 2015 के अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया| रहाणे और रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये भारतीय टीम में चुना गया है जो 22 सितंबर से शुरू हो रही है। अर्जुन पुरस्कार भारत में खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक अहम पुरस्कार है, जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रतिवर्ष दिया जाता है।

आल इंडिया रेडियो ने शुरू की बलूच मल्टी मीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप्प 
Daily GK Update : 17th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1आल इंडिया रेडियो ने बलूच निवासियों को जोडऩे के लिए बलूच प्रसारण सेवा की मल्टी मीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप्प को शुक्रवार को लांच किया गया है। प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्यप्रकाश ने एक समारोह में इस वेबसाइट और मोबाइल एप्प लांच किया। आल इंडिया रेडियो के महानिदेशक शहरयार ने बताया कि मल्टी मीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप्प के शुरू होने से अमेरिका समेत दुनिया भर में रहने वाले बलूच लोग इस प्रसारण सेवा का लाभ उठा सकेंगे। यह एप्प गूगल प्ले स्टोर में एंड्राइड फोन पर उपलब्ध है।  

‘नमामि गंगे’ के लिए जल संसाधन मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के बीच समझौता 
Daily GK Update : 17th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्रालय ने ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम को तेजी से लागू करने के लिए कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ज्ञापन पर जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्रलाय के श्री हरी हर मिश्रा, अपर मिशन निदेशक, राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय के डॉ. एस. एस. तोमर, अपर आयुक्‍त ने इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि इस सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर से कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय से तालमेल के साथ ‘नमामि गंगे’ की विभिन्न परियोजनाओं का कारगर तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा। 
नौसेना ने किया मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’ का आरम्भ  
Daily GK Update : 17th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1भारतीय नौसेना ने आधुनिक मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’ समंदर में उतारा गया। मोरमुगाओ मिसाइल को मुंबई के मझगांव यार्ड से पानी में उतारा गया जो चकमा देने में सक्षम है| 163 मीटर लंबे और 730 टन वजन वाले इस युद्धपोत में 8 ब्रह्मोस मिसाइलें लगाई जाएंगी। इस पोत की रफ्तार 56 किमी प्रति घंटा है और  इस पोत पर 50 अधिकारियों समेत 300 नौसैनिक तैनात रहेंगे। इस पोत में 8 ब्रह्मोस मिसाइलें लगाई जाएंगी। इस पोत की रफ्तार 56 किमी प्रति घंटा है और ये 75 हजार वर्ग किमी समुद्री क्षेत्र की निगरानी करने में सक्षम इस पोत में भारत और रूस द्वारा मिलकर विकसित क्रूज बैलेस्टिक मिसाइल बह्मोस लगाई जाएंगी। यह युद्धपोत 2018 में नौसेना में शामिल होगा।

‘डायना गुजराती’ को अमेरिका में संघीय जज के लिए नामित किया गया

Daily GK Update : 17th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1अमेरिका में भारतीय मूल की 47 वर्षीय महिला डायना गुजराती को जज के लिए नामित किया गया है| अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जिला न्यायालय बेंच के संघीय जज हेतु नामित किया| वाइट हाउस के अनुसार सीनेट की मंजूरी मिलने के बाद वह अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी|  इससे पूर्व वह 2012 से न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में यूएस अटॉर्नी ऑफिस में आपराधिक विभाग की उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थी|  

भारतीय मूल के दिनेश भराड़िया ‘यंग स्कॉलर अवार्ड’ से सम्मानित
Daily GK Update : 17th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1
मेसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता दिनेश भराड़िया को अमेरिका में प्रतिष्ठित यंग स्कॉलर अवार्ड से सम्मानित किया गया है| भारतीय मूल के दिनेश भराड़िया को यह पुरस्कार अमेरिका की मारकोनी सोसायटी की ओर से रेडियो तरंगों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया| भराड़िया ने अपनी डुप्लेक्स रेडियो तकनीक में एक ही फ्रिक्वेंसी बैंड पर भेजा और उसे प्राप्त भी किया| वैज्ञानिकों को अब तक मानना था कि रेडियो तरंगों को एक ही फ्रिक्वेंसी बैंड पर भेजना और प्राप्त करना संभव नहीं है| 

अतुल कुमार गोयल बने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक  
Daily GK Update : 17th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1
इलाहबाद  बैंक के जनरल मेनेजर अतुल कुमार गोयल ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया(UBI) में  कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में पदभार संभाल लिया है| केंद्र सरकार ने श्री गोयल को 15 सितम्बर की अधिसूचना के अंतर्गत नियुक्त किया है| उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा|
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, भारत के सार्वजानिक क्षेत्र के बड़े बैंकों में से एक है|   
  
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me