Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 17 April 2020:...

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 17 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन प्रतिबंधों से छुट मिलने वाली गतिविधियों की नई सूची की जारी

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
गृह मंत्रालय ने COVID-19 से निपटने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के तहत लगाए गए प्रतिबंधों से छूट मिलने वाली नई गतिविधियों की एक सूची जारी की है। इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य देश की आर्थिक गति को पुनर्जीवित करना और COVID-19 महामारी से मुकाबला करने के लिए निरंतर लॉकडाउन से पीड़ित लाखों लोगों को कुछ देना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री: अमित शाह.

राज्य समाचार

2. छत्तीसगढ़ सरकार ने होम डिलीवरी सेवा शुरू करने के लिए ‘Cghaat’ वेबसाइट की लॉन्च 

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन के दौरान लोगों फलों और सब्जियों की होम डिलीवरी की सुविधा देने के लिए वेबसाइट  ‘Cghaat’ लॉन्च की है। इस वेबसाइट को छत्तीसगढ़ सरकार की एजेंसी चिप्स द्वारा डिजाइन एवं विकसित किया गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • छत्तीसगढ़ का गठन: 1 नवंबर 2000.
  • छत्तीसगढ़ राज्यपाल: अनुसुइया उइके.
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल.

बैंकिंग समाचार

3. RBI ने म्हापसा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ गोवा लिमिटेड का लाइसेंस किया रद्द 

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा म्हापसा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ गोवा लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। केंद्रीय बैंक द्वारा आदेश जारी किया है, जिसमें बैंक के 16 अप्रैल, 2020 से प्रभावी रूप से बैंकिंग व्यवसाय करने पर रोक लगाई गई है। इस प्रकार अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के ‘बैंकिंग’ व्यवसाय करने पर पाबन्दी लगा दी गई है, जिसमें बैंकिंग अनुमति अधिनियम, 1949 की धारा 56 के तहत तत्काल प्रभाव से जमा की गई धनराशि के पुनर्भुगतान के साथ-साथ धारा 5 (बी) में बताई गई जमा भी शामिल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
4. RBI ने COVID-19 के प्रभाव को कम करने के लिए नए उपायों का किया ऐलान 
Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने COVID-19 महामारी के प्रभावों को कम करने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इन प्रमुख घोषणाओं में तत्काल प्रभाव से चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF) के तहत रिवर्स रेपो दर में 25 बेसिस अंको की कटौती कर इसे 4% से घटाकर 3.75% करने का निर्णय लिया है। जबकि पॉलिसी रेपो दर, MSF दर और बैंक दर को RBI की 7 वीं द्वि-मासिक मौद्रिक नीति 2019-20 के अनुसार ही रखने का फैसला किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

नियुक्तियां

5. BSNL प्रमुख पी के पुरवार को सौंपा गया MTNL का अतिरिक्त प्रभार 
Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार को महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के CMD (chairman and managing director) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्थापना: 15 सितंबर 2000.
  • महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की स्थापना: 1 अप्रैल 1986.
  • महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) मुख्यालय: नई दिल्ली.
6. वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) इंडिया ने विश्वनाथन आनंद को बनाया अपने कार्यक्रम का एम्बेसडर 

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) इंडिया ने विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद को अपने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम का एम्बेसडर बनाया है। आनंद पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा करने में WWF का सहयोग करेंगे। इस वर्ष WWF इंडिया, भारत में संरक्षण में अपने 50 वर्ष पुरे करने का जश्न मना रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • WWF का मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड.
  • WWF की स्थापना: 29 अप्रैल 1961.
  • WWF के निदेशक: मार्को लैंबर्टिनी.

7. भ्रष्टाचार आरोपों के चलते IWF प्रमुख तमस अजान ने दिया इस्तीफा 

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ (International Weightlifting Federation-IWF) के अध्यक्ष तामस अजान ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार और डोपिंग उल्लंघन के आरोपों के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया। अब अमेरिकी उर्सुला पापंड्रिया कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में संस्था का नेतृत्व करेंगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ मुख्यालय: बुडापेस्ट, हंगरी.
  • अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ की स्थापना: 1905.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

8. पानी में भारी धातु आयनों का पता लगाने के लिए CeNS द्वारा विकसित किया गया नया सेंसर  
Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (CeNS) द्वारा पानी में भारी धातु आयनों का पता लगाने के लिए एक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल सॉलिड-स्टेट सेंसर विकसित किया गया है। सॉलिड-स्टेट सेंसर एक पोर्टेबल डिवाइस है जो दूर-दराज के क्षेत्रों में पानी में भारी धातु आयनों का पता लगाने में मददगार साबित होगा। यह कॉम्पैक्ट सॉलिड-स्टेट सेंसर- सीसा, पारा और कैडमियम जैसे भारी धातु आयनों के मौजूद होने की जानकारी देगा, जो जीव प्राणियों के लिए गंभीर संभावित खतरे पैदा कर सकते है।

खेल समाचार

9. बीसीसीआई ने कोविड-19 के चलते आईपीएल 2020 अनिश्चितकाल के लिए किया निलंबित 
Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) गवर्निंग काउंसिल ने IPL 2020 सीज़न को “अगली सूचना” तक निलंबित करने का फैसला लिया है। यह फैसला कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर लिया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.

10. “फेईफेई” होगा हांगझोउ 2022 एशियाई पैरा खेलों का शुभंकर 

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
चीन में होने वाले हांगझोउ 2022 एशियन पैरा खेलों का शुभंकर “Feifei” को चुना गया है। चौथे एशियाई पैरा खेलों का आयोजन 9 से 15 अक्टूबर तक किया जाना है, जिसमें कुल 22 खेल आयोजित किए जाएंगे, इस बार ताइक्वांडो और पैरा केनोइंग को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया है।

महत्वपूर्ण दिन

11. वर्ल्ड हीमोफिलिया डे:  17 अप्रैल

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
हर साल 17 अप्रैल को विश्व स्तर पर वर्ल्ड हीमोफिलिया डे मनाया जाता है। यह दिन हीमोफिलिया और अन्य रक्तस्राव डिस्ऑडर (अनुवांशिक ब्लीडिंग डिस्ऑडर) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। वर्ल्ड हीमोफिलिया डे 2020 का विषय: “Get + Involved” है।

निधन

12. स्वतंत्रता सेनानी आर वी भुस्कुटे का निधन

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा रहे स्वतंत्रता सेनानी आर वी भुस्कुटे का निधन। भुस्कुटे ने भूमि कानून पर कई किताबें लिखीं और राज्य के आदिवासी इलाकों में बंधुआ मजदूरों की रिहाई और पुनर्वास के लिए निरंतर काम किया था।

13. एनएफएल हॉल ऑफ फेम में शामिल विली डेविस का निधन

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
पूर्व अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी विली डेविस का निधन। उन्हें 1981 में नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) प्रो फुटबॉल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया। वह 1965 में ग्रीन बे पैकर्स के इतिहास में पहले अफ्रीकी-अमेरिकी कप्तान बने थे।

विविध समाचार

14. आईसीएआर ने विकसित की पूसा डीकंटेक्टिंग एंड सेनिटाइजिंग टनल 

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्‍य मंत्री कैलाश चौधरी द्वारा पूसा डीकंटेक्टिंग एंड सेनिटाइजिंग टनल का उद्घाटन किया गया है। पूसा डीकंटेक्टिंग एंड सैनिटाइजिंग टनल को एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग विभाग, ICAR- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है।

Weekly Current Affairs Quiz with Detailed Solutions: 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2020 तक

Weekly Current-Affairs One-Liners : 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2020, Download PDF

Current Affairs मार्च 2020: The Hindu Review | Download PDF Now

Daily GK Update 17 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

Watch Video on Current Affairs of 17th April 2020

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me