Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 16th september,...

Daily GK Update : 16th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  


विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप: भारतीय पहलवान मनीषा ने जीता स्वर्ण 
Daily GK Update : 16th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में 38 किलो वर्ग में भारतीय पहलवान मनीषा ने महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा के स्वर्ण पदक जीत लिया है| मनीषा ने अमेरिका, अज़रबाइजान और बुल्गारिया की पहलवानों को हराकर यह खिताब जीता। अब मनीषा इस वर्ग की विश्व चैंपियन बन गईं हैं। फाइनल में मनीषा ने बल्गेरिया की पेत्या ज़ारकोवा को 5-4 से हराकर चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलाया। 
भारतीय मूल के अब्राहम वर्गीज होंगे नेश्नल ह्यूमेनिटीज पदक से सम्मानित 
Daily GK Update : 16th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक व लेखक अब्राहम वर्गीज को 2015 के प्रतिष्ठित नेश्नल ह्यूमेनिटीज पदक के लिए चुना गया है| वाइट हाउस द्वारा जारी घोषणा के अनुसार वर्गीज को चिकित्सा के क्षेत्र में संवेदना को बढ़ावा देने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जायगा| अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा वर्गीज और 11 अन्यों को 21 सितम्बर में उन्हें सम्मानित करेंगे| वर्गीज ने ‘माई ओन कंट्री’ और ‘कंट्री फॉर स्टोन’ समेत कई पुस्तकें भी लिखी हैं| 
कबड्डी विश्व कप-2016 के लोगो का अनावरण
Daily GK Update : 16th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत द्वारा कबड्डी विश्व कप-2016 के लोगो का अनावरण किया गया| अगले महीने 7 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहे कबड्डी विश्व कप-2016 की मेजबानी लगातार आठवीं बार भारत की ओर से की जा रही है| इसमें भारत के अलावा अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, पोलैंड, थाईलैंड, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, जापान, अर्जेटीना एवं केन्या की टीमें कबड्डी विश्व कप-2016 में हिस्सा ले रहीं हैं| विश्व कप के सभी मैच अहमदाबाद के नए अत्याधुनिक स्टेडियम, द एरीना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले जाएंगे|
भारत- अमेरिका के ‘संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास-2016’ शुरू
Daily GK Update : 16th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1
उत्तराखंड के चौबटिया में आज भारत एवं अमेरिका का 12वां ‘संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास-2016’ शुरू किया गया| ब्रिगेड स्तर पर आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा और इस अभ्यास में अमेरिकी सेना तथा भारतीय सेना के जवान समान संख्या में हिस्सा ले रहे हैं|  दोनों देश संयुक्त रूप से किसी प्रकार के खतरों से निपटने के लिए कुशल ड्रिल के प्रशिक्षण लेगें तथा जिसे संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए आयोजित ऑपरेशनों में भी उपयोग किया जा सके| दोनों देशों के बीच वर्षों पहले परस्पर सामरिक रिश्तों की मजबूती, तकनीकी, रणनीतिक एवं आतंकवाद के खात्मे को चलाए जाने वाले ऑपरेशन आदि से जुड़े अनुभव साझा करने का निर्णय लिया गया|

दक्षिणी ताइवान में ‘मेरेंटाई’ तूफ़ान से तबाही 
Daily GK Update : 16th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1दक्षिणी ताइवान में ‘मेरेंटाई’ तूफ़ान को वर्ष 2016 का सबसे शक्तिशाली सुपर तूफान माना जा रहा है| इस तूफान के चलते ताइवान में पांच लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं| ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो के अनुसार हेनगचुन की वेधशाला ने इससे पहले 14 सितम्बर 2016 को पिछले 120 साल के इतिहास में सबसे तेज हवाएं दर्ज की गयी हैं| खबरें है कि तूफान के कारण 1,80,000 से अधिक घरों की बिजली चली गयी, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया| लोगों को बचाने के लिए चार हजार सैनिकों को काम पर लगाया गया है|

जिम योंग किम ने दूसरी बार सम्भाला विश्वबैंक अध्यक्ष का पदभार 
Daily GK Update : 16th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1
अमेरिका ने जिम योंग किम ने दूसरी बार विश्वबैंक अध्यक्ष का पदभार सम्भाल लिया है। दक्षिण कोरियाई मूल के अमेरिकी चिकित्सक और एंथ्रोपोलॉजिस्ट रह चुके एमडी, पीएचडी डिग्री धारक जिम योंग किम, 1 जुलाई, 2012 से विश्व बैंक के 12 वें अध्यक्ष के रूप में सेवा कर रहे हैं। 
माना जाता है कि किम ने दुनिया भर में फैले आर्थिक संकट के इस दौर का मुकाबला करने में इस बहुपक्षीय वित्तीय संगठन का नेतृत्व बखूबी किया है। 

विजया बैंक को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
Daily GK Update : 16th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1
विजया बैंक ने वर्ष 2015-16 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (क्षेत्र सी) के अंतर्गत दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया है। राष्ट्रपति भवन सभागार में आयोजित पुरस्कार समारोह में विजया बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, किशोर सांसी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा यह पद स्वीकार किया।
भारत में विजया बैंक, सबसे तेजी से बढ़ने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है जिसका कार्पोरेट कार्यालय बैंगलोर, कर्नाटक में है। यह भारत में राष्ट्रीयकृत बैंकों में से एक है। 

कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक को समावेशी बीमा के लिए चार पुरस्कार
Daily GK Update : 16th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1
कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक ने स्कॉच समूह की ओर वर्ष 2016 के लिए समावेशी बीमा के लिए चार पुरस्कार प्राप्त किये हैं। बैंक का मुख्यालय धारवाड़ में स्थित है। स्कॉच समूह के अध्यक्ष समीर कोचर द्वारा कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक के प्रमुख एस रवींद्रन को हैदराबाद में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me