Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 16 & 17...

Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 16 और 17 फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !



राष्ट्रीय समाचार

1. पीएम मोदी ने गुजरात में प्रवासी प्रजाति पर यूएन के COP-13 सम्मेलन का किया उद्घाटन   
Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में जंगली जानवरों के प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु परिवर्तन संधि में शामिल देशों के 13 वें सम्मेलन (COP) का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का विषय “Migratory species connect the planet and we welcome them home” (इस उपग्रह को जोड़ने वाली प्रवासी प्रजातियों का स्‍वागत है) है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात सीएम: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत; राजधानी: गांधीनगर
2. दक्षिण-मध्य रेलवे स्टेशनों पर “ऊर्जा तटस्थ” स्थापित करने वाला बना देश का पहला जोनल
Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
भारतीय रेलवे का दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ज़ोन, “ऊर्जा तटस्थ” (energy neutral) पर रेलवे स्टेशन का संचालन वाला देश का पहला जोनल बन गया है। दक्षिण मध्य रेलवे ने अपने कुल 13 रेलवे स्टेशनों को “ऊर्जा तटस्थ” स्टेशनों में बदला है, जो भारतीय रेलवे के सभी जोनल में सबसे ज्यादा है।

SCR ज़ोन के 13 ऊर्जा-तटस्थ रेलवे स्टेशन इस प्रकार हैं:

  • सिकंदराबाद डिवीजन के घाटकेसर स्टेशन परिसर में 10 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • सिकंदराबाद डिवीजन के धार स्टेशन परिसर में 5 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • सिकंदराबाद डिवीजन के रघुनाथपल्ली स्टेशन परिसर में 5 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • सिकंदराबाद डिवीजन के मेलाचेरुवु स्टेशन परिसर में 5 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • गुंटकल डिवीजन के ओट्टीमिट्टा स्टेशन परिसर में 7.5 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • विजयवाड़ा डिवीजन के कदियाम स्टेशन परिसर में 10 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं
  • विजयवाड़ा डिवीजन के द्वारापुड़ी स्टेशन में 10 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • विजयवाड़ा डिवीजन के गोदावरी स्टेशन में 10 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • हैदराबाद डिवीजन के धर्मबाद स्टेशन में 11.6 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • हैदराबाद डिवीजन के सिवुगांव स्टेशन में 2.2 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • हैदराबाद डिवीजन के उमरी स्टेशन में 17.43 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • हैदराबाद डिवीजन के कार्खेली स्टेशन में 2.2 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
  • हैदराबाद डिवीजन के बोलसा स्टेशन में 2.95 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल

राज्य समाचार 

3. अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार बने दिल्ली के मुख्यमंत्री

Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। श्री केजरीवाल ने इससे पहले 2013 और 2015 में रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
मनीष सिसोदिया और गोपाल राय सहित विधान सभा के छह सदस्यों (विधायकों) ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अरविंद केजरीवाल के नए मंत्रिमंडल में कोई महिला शामिल नहीं है। दिल्ली के लिए छह कैबिनेट मंत्री इस प्रकार हैं:-

1. मनीष सिसोदिया
2. सत्येंद्र जैन
3. गोपाल राय
4. कैलाश गहलोत
5. इमरान हुसैन और
6. राजेंद्र पाल गौतम




4. श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर समिति ने लॉन्च किया अपना वेब पोर्टल 

Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर समिति का अधिकारिक वेब पोर्टल लॉन्च किया। इस वेब पोर्टल को उत्तराखंड राज्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। इस वेबसाइट के माध्यम से दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठे हुए चारधाम यात्रा के बारे में आसानी से जानकारी हासिल की जा सकेगी। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष: मोहन प्रसाद थापलियाल 
  • समिति के उपाध्यक्ष: अशोक खत्री
  • समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: बीडी सिंह

5. महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों को करना होगा सप्ताह में केवल 5-काम, सरकार ने किया ऐलान
Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह को पांच दिन कार्य दिवस करने का ऐलान किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। ये नई व्यवस्था 29 फरवरी से प्रभावी होगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
  • महाराष्ट्र की राजधानी: मुंबई
  • महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री : अजीत अनंतराव पवार

    पुरस्कार

    6. 65 वें अमेज़ॅन फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स 2020: गली बॉय का रहा दबदबा, जाने पूरी सूची
    Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
    65 वें अमेज़ॅन फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020, 15 फरवरी 2020 को असम में हुए एक सामारोह में प्रदान किए किए। इस कार्यक्रम को फिल्म निर्देशक करण जौहर और बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और वरुण धवन ने होस्ट किया।
    यहां वर्ष 2020 में 65 वें अमेज़ॅन फिल्मफेयर पुरस्कार के दौरान जीतने वाले बॉलीवुड स्टार की पूरी सूची नीचे दी जा रही है:-

    1. बेस्ट फिल्म: गली बॉय
    2. बेस्ट डायरेक्टर: जोया अख्तर (गली बॉय)
    3. बेस्ट फिल्म क्रिटिक चॉइस: आर्टिकल 15 (अनुभव सिन्हा) और ‘Sonchiriya’ (अभिषेक चौबे)
    4. बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (मेल)- रणवीर सिंह (गली बॉय)
    5. बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक चॉइस: आयुष्मान खुराना, आर्टिकल 15
    6. बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट (गली बॉय)
    7. बेस्ट ऐक्ट्रेस क्रिटिक चॉइस: भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू (सांड की आंख)
    8. बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (फीमेल): अमृता सुभाष (गली बॉय)
    9. बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (मेल): सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)
    10. बेस्‍ट म्‍यूजिक एल्‍बम: ‘गली बॉय’ जोया अख्तर-अंकुर तिवारी और ‘कबीर सिंह’: मिथुन, अमाल मालिक, विशाल मिश्रा, सचेत–परंपरा और अखिल सचदेवा
    11. बेस्ट लिरिक्स: अपना टाइम आएगा (डिवाइन और अंकुर तिवारी)
    12. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): कलंक नहीं (अरिजीत सिंह, कलंक)
    13. बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल): घूंघरू टूट गए (शिल्पा राव, वॉर)
    14. बेस्‍ट डेब्‍यू डायरेक्टर: आदित्य धर (उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक)
    15. बेस्‍ट डेब्‍यू ऐक्‍टर (मेल): अभिमन्यू दसानी (मर्द को दर्द नहीं होता)
    16. बेस्‍ट डेब्‍यू ऐस्‍टर (फीमेल): अनन्‍या पांडे (स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2) और (पति पत्नी और वो)
    17. बेस्ट ओरिजनल स्टोरी: अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी (आर्टिकल 15)
    18. बेस्ट स्क्रीनप्ले: रीमा कागती और जोया अख्तर (गली बॉय)
    19. बेस्ट डायलॉग: विजय मौर्या (गली बॉय)
    20. लाइफ टाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड: रमेश सिप्पी
    21. अवॉर्ड ऑफ एक्‍स‍िलेंस इन सिनेमा: गोविंदा
    22. आरडी वर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट: साश्‍वत सचदेव, (उरी, द सर्जिकल स्ट्राइक)

    व्यापार समाचार

    7. सेबी ने नगरपालिका बांड विकास समिति का किया गठन 
    Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
    बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सुजीत प्रसाद की अध्यक्षता में नगरपालिका बांड विकास समिति (Municipal Bonds Development Committee) का गठन किया है। यह समिति नगरपालिका ऋण प्रतिभूतियों के उभरने से संबंधित नीतिगत मामलों पर सुझाव देगी और नगरपालिकाओं को इस तरह के बांड जारी करने की सुविधा प्रदान करेगी।

    बैठक एवं सम्मलेन

    8. रोम में आयोजित की गई IFAD गवर्निंग काउंसिल की 43 वीं बैठक
    Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

    अमेरिका ने भारत को उन विकासशील देशों की सूची से हटा दिया, जो इस बात की जांच से छूट रखते हैं कि कृषि विकास के लिए धन पर विचार करने वाली – International Fund for Agricultural Development (कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष) की 43 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक इटली के रोम में आयोजित की गई। 43 वें सत्र में “Investing in sustainable food systems to end hunger by 2030″ (2030 तक भुखमरी को समाप्त करने के लिए स्थायी खाद्य प्रणालियों में निवेश) के विषय पर फोकस किया गया।
    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • आईएफएडी स्थापना: 1977.
    • आईएफएडी अध्यक्ष: गिल्बर्ट एफ. होंगबो
    • आईएफएडी मुख्यालय: रोम, इटली

    9. हैदराबाद में बायो-एशिया समिट 2020 का हुआ शुभारंभ 
    Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
    तेलंगाना सरकार हैदराबाद में 17 फरवरी से 19 फरवरी, 2020 तक चलने वाली बायो-एशिया समिट 2020 का आयोजन कर रही है। इस समिट का मुख्य उद्देश्य जीव विज्ञान कंपनियों की क्षमता और उनके निवेश के बारे पता लगाना है। इस शिखर सम्मेलन का विषय:  “टुडे फ़ॉर टुमॉरो” है।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के. चंद्रशेखर राव.
    • तेलंगाना के राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन

    नियुक्तियां

    10. ब्रिटेन में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन का नेतृत्व करंगे भारतीय मूल के आलोक शर्मा
    Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
    हाल ही में ब्रिटेन में नए मंत्री बने भारतीय मूल के आलोक शर्मा को ब्रिटेन द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता का प्रभारी चुना गया है। उन्हें ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के तहत व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति के राज्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन ‘COP26’ का जिम्मा संभालेंगे क्योंकि हाल में विवादों के चलते इसके पूर्व अध्यक्ष को हटा दिया गया था।
    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • ब्रिटेन के प्रधान मंत्री: बोरिस जॉनसन
    • ब्रिटेन की राजधानी: लंदन
    • ब्रिटेन की मुद्रा: यूके पाउंड

    खेल समाचार

    11सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने जीती 77 वीं सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 
    Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
    भारत के दो स्टार स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल और जोशन चिनप्पा चेन्नई में हुई 77 वीं सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के पुरुष और महिला वर्ग में जीत हासिल की है। शीर्ष रैंक वाले भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला वर्ग में क्रमश: 13वां और 18वां रिकॉर्ड खिताब अपने नाम किया।

    महत्वपूर्ण दिन

    12. इस साल 15 फरवरी को मनाया गया विश्व पैंगोलिन दिवस 
    Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
    हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन (World Pangolin Day)दिवस मनाया जाता है। इस दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैंगोलिन प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन और इनके प्रति किए जा रहे संरक्षण प्रयासों को गति देने के लिए विभिन्न हितधारकों को इकठ्ठा किया जाता है। इस साल नौवां विश्व पैंगोलिन दिवस 15 फरवरी 2020 को मनाया गया।

    मध्यप्रदेश ने अत्यधिक संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल पैंगोलिन (Manis crassicaudata), विशेष रूप से भारतीय पैंगोलिन के संरक्षण के लिए विशेष पहल की है। मध्यप्रदेश के वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण ट्रस्ट (Wildlife Conservation Trust) ने भारतीय पैंगोलिन की पारिस्थितिकी को समझने और प्रभावी ढंग से संरक्षित करने के लिए एक संयुक्त परियोजना की शुरूआत की है।

    विविध

    13.अहमदाबाद में विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन कर सकते है डोनाल्ड ट्रम्प 

    Daily GK Update 16 & 17 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

    अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम नाम बदलकर सरदार वल्लभभाई स्टेडियम कर दिया गया है, जो विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसका उद्घाटन भारत की यात्रा पर आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किया जा सकता है। इस स्टेडियम में लोगो के बैठने की क्षमता करीब एक लाख दस हजार है। पुराने क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में लोगो के बैठने की क्षमता करीब 53000 थी, जिसे विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के रूप में तैयार करने के लिए 2015 में तोड़ा गया और इसका नाम बदलकर सरदार वल्लभभाई स्टेडियम कर दिया गया।
    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • गुजरात के सीएम: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत; राजधानी: गांधीनगर.
      Watch Current Affairs Headlines:

       


      All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!
      prime_image
      [related_posts_view]
      QR Code
      Scan Me