Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 13th september,...

Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  




टॉप-5 में पहुंची भारतीय पहलवान साक्षी मलिक 

Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडबल्यूडबल्यू) की ताज़ा रैंकिंग में रियोओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता रहीं साक्षी मलिक ने शीर्ष पांच में जगह बना ली है और अब महिला 58 किग्रा वर्ग में करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर हैं। साक्षी यूडबल्यूडबल्यू की टॉप-10 रैंकिंग में एकमात्र भारतीय पहलवान हैं। वहीँ भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 48 किग्रा वर्ग में दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गई है। पुरुष फ्रीस्टाइल में संदीप तोमर और बजरंग पूनिया ही भारतीय पहलवानों में शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। 
डिजिटल लॉकर एप का शुभारंभ 

Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1

केन्द्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने डिजिटल लॉकर एप का शुभारंभ किया| इस एप में सारे दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी मौजूद होगी| इस वेब सेवा से आप जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र या अन्य अहम दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन स्टोर कर के रख सकते है| इन सॉफ्ट कॉपी का वेरिफिेकेशन जांच अधिकारी उसके पास उपलब्ध ऐप से करेगा| डिजीलॉकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का अहम हिस्सा है|

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को पद से हटाया गया
Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा को पद से हटाए जाने के निर्देश दिए हैं| राष्ट्रपति ने मेघालय के राज्यपाल वी शणमुगनाथन को अरुणाचल प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है| इससे पहले राजखोवा ने त्यापगपत्र देने से मना कर दिया था| राजखोवा को पिछले वर्ष 12 मई 2015 को अरूणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था|
अमेरिका-रूस में समझौता, सीरिया में अस्थायी युद्ध विराम लागू
Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1
अमेरिका और रूस के बीच हुए एक समझौते के तहत सीरिया में अस्थायी युद्ध विराम लागू हो गया है। अमरीका और रूस, सीरिया में युद्ध समाप्त करने और राजनीतिक हस्तांतरण की शुरुआत करने की योजना पर सहमत हो गए हैं| जिनेवा में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरॉव से बातचीत के बाद अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि ये योजना निर्देशात्मक और अब तक की सबसे विस्तृत योजना है| हालांकि इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) और अन्य आतंकी समूहों के कब्ज़े वाले इलाकों में यह युद्ध विराम लागू नहीं होगा। 

रिलायंस जियो और बीएसएनएल में हुआ रोमिंग करार 

Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1
रिलायंस जियो और बीएसएनएल ने 2जी और 4जी सेवाओं के लिए अपने सर्कलों के अंदर रोमिंग का समझौता किया है। इससे बीएसएनएल के ग्राहक रोमिंग में रिलायंस जियो की 4जी सेवाएं ले सकेंगे और रिलायंस जियो के ग्राहक फोन कॉल के लिए बीएसएनएल के 2जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। बीएसएनएल ग्राहक संख्या के हिसाब से पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है। देशभर में इसकी लगभग 1,14,000 नेटवर्क साइट हैं। 

सुब्रमण्यम स्वामी ‘तमिल रत्न’ से सम्मानित
Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी को अमेरिका में ‘तमिल रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रवासी तमिलों की संस्था ‘द अमेरिका तमिल संगम’ की ओर से स्वामी को ‘तमिल रत्न’ प्रदान किया गया। संस्था ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और सरकार के कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाने की कोशिशों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया है। इससे पूर्व ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और फिल्म निर्देशक भारती राजा समेत कई हस्तियों को तमिल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

सुष्मिता राय को विश्व मार्शल आर्ट्स मास्टरशिप्स में कांस्य 
Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1
विश्व मार्शल आर्ट्स मास्टरशिप्स 2016 में भारतीय किकबॉक्सर सुष्मिता राय ने कांस्य पदक जीत लिया है। दक्षिण कोरिया में हुए मार्शल आर्ट्स के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में 81 देशों के 1,900  खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें भारत का 12 सदस्यीय दल था। सुष्मिता ने पिछले साल एशियाई किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। वर्ष 2019 में अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया में आयोजित किया जायगा|
श्रीलंका बना रेड बुल कैम्पस क्रिकेट विश्व फाइनल्स ट्राफी का विजेता
Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1
श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर रेड बुल कैम्पस क्रिकेट विश्व फाइनल्स ट्राफी अपने नाम की| गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्री लंका ने 24 रन से जीत दर्ज की है| श्रीलंका की जीत में आल राउंडर रनिथा लियानाराच्ची के शानदार अर्धशतक और रोशन जयविक्रम के चार विकेट का महत्वपूर्ण योगदान रहा|

डाक शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर की शुरूआत की
Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1
संचार मंत्रालय ने देश में डाक विभाग संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए इंडिया पोस्ट हेल्प सेंटर तथा टोल फ्री नंबर “1924” लांच किया।  शुरुआती तौर पर सभी कार्य दिवसों पर 12 घंटे के लिए शुरू किया गया है। हेल्प सेंटर तीन भाषाओं – हिंदी, अंग्रेजी तथा मलयालय में लांच किया गया है और धीरे-धीरे संविधान की अनुसूची में शामिल सभी क्षेत्रीय भाषाओं को इसमें शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि शिकायतों की संख्या के मामले में डाक विभाग 8वां सबसे बड़ा विभाग है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल से समझौतों को मिली मंजूरी –
Daily GK Update : 13th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_10.1
भारत और केन्या के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की ओर से भारत और केन्या के बीच राष्ट्रीय आवास नीति विकास और प्रबंधन क्षेत्र में सहयोग के लिए पूर्वव्यापी समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत दोनों देशों को कर्मियों के प्रशिक्षण, एक दूसरे देशों के दौरे, प्रदर्शनियों, सम्मेलन और कार्यशालाओं के माध्यम से आवासों, बस्तियों और घरों से जुड़े मामलों पर सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा एमओयू को स्लम अपग्रेडेशन बढ़ाने पर केंद्रित किया गया है। 
भारत और अफगानिस्तान के बीच प्रत्यर्पण संधि को मंजूरी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अफगानिस्तान के बीच प्रत्यर्पण संधि पर पर हस्ताक्षर और दृढ़ीकरण की स्वीकृति दी। इस समझौते से आतंकियों, आर्थिक अपराधियों और अन्य अपराधियों को अफगानिस्तान या भारत से प्रत्यर्पित करने के लिए एक कानूनी तंत्र मुहैया होगा।
भारत और स्विट्जरलैंड के बीच द्विपक्षीय तकनीकी व्यवस्था को मंजूरी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और स्विट्जरलैंड के बीच पहचान तथा स्विस और भारतीय नागरिकों के रिटर्न पर तकनीकी व्यवस्था और इसके कार्यान्वयन के लिए हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी गयी है|
भारत और इंटरनेशनल सीबेड अथोरिटी के बीच अनुबंध के विस्तार को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पोली-मेटलिक नोड्यूल्स के अन्वेषण के लिए भारत और इंटरनेशनल सीबेड अथोरिटी (आईएसए) के बीच अनुबंध के विस्तार को मंजूरी दे दी गयी है। अनुबंध पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और आईएसए के मध्य हुआ है। पोली-मेटलिक नोड्यूल्स के अन्वेषण के लिए वर्तमान अनुबंध को अगले पांच साल (2017-22) की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका में आईसीटी सहयोग संधि 
भारत और दक्षिण अफ्रीका ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन के क्रम में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने में दो पक्षों के बीच अंतर-संस्थागत सहयोग और संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी।
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me