Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 12 March 2020:...

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 12 मार्च की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !





राष्ट्रीय समाचार

1. सरकार देश के लगभग हर विकास खंड में खोलेगी कम से कम एक PMBJP केंद्र 

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
केंद्र सरकार देश के प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) केंद्र को चलाने की योजना बना रही है। इन योजनाओं का वर्ष 2020 के अंत तक सफलतापूर्वक निष्पादित किया जाना है। ये घोषणा प्रधानमंत्री कार्यालय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आयोजित जनऔषधि दिवस समारोह में की।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्म.

अंतरराष्ट्रीय समाचार

2. जॉय बांग्ला होगा बांग्लादेश का नारा 

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

बांग्लादेश के उच्च न्यायालय ने ‘जॉय बांग्ला’ को बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा बनाए जाने का आदेश दिया है। साथ ही, कोर्ट ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि वे सुनिश्चित करे कि शिक्षकों और छात्रों द्वारा असेंबली के बाद इस नारे का उच्चारण किया जाए। उच्च न्यायालय की दो-न्यायाधीश की पीठ ने इस सन्दर्भ में अधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है ताकि संवैधानिक पदों पर बैठे सभी लोग और नेता राष्ट्रीय दिवस और अन्य उपयुक्त अवसरों पर अपने भाषणों के बाद जॉय बांग्ला का इस्तेमाल करें।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.

3. “COVID-19 से तेजी से निपटने के लिए जारी किया गया Therapeutics Accelerator फंड
Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशनवेलकम और मास्टरकार्ड द्वारा “COVID-19 Therapeutics Accelerator” (COVID-19 पर तेजी से चिकित्सा शोध करने के लिए) नामक से एक नया फंड जारी किया गया है। विश्व स्तर पर फैली महामारी COVID-19 से लड़ने के लिए प्रौद्योगिकियों में तेजी लाने के लिए 125 मिलियन डॉलर का फंड जारी किया गया है।


4. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने COVID-19 को महामारी किया घोषित 
Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने दुनिया भर के करीब 100 से अधिक देशों में फैल चुके COVID-19, नोवेल कोरोनावायरस के कारण होने वाली बीमारी को आधिकारिक रूप से महामारी घोषित कर दिया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

राज्य समाचार

5. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मनाया गया ‘फगली’ फेस्टिवल

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के यांगपा गांव में पारंपरिक ‘फगली’ उत्सव मनाया गया। ये महोत्सव “बुराई पर अच्छाई की जीत” के प्रतीक के तौर पर आयोजित किया जाता है। यह त्यौहार सर्दियों के जाने और वसंत मौसम के शुरु होने को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर.
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.
  • पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Pin Valley National Park) हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक खूबसूरत स्थान है.
6. आंध्र सरकार ने निकाय चुनावों पर निगरानी रखने के लिए लॉन्च की “NIGHA” ऐप 
Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में धन और शराब के इस्तेमाल पर रोक लगाकर ‘स्वच्छ और स्वस्थ’ चुनाव कराने के लिए ‘NIGHA‘ ऐप लॉन्च की है। इस ऐप पर चुनाव के दौरान पैसे और शराब के वितरण की तस्वीरें और वीडियो के साथ-साथ अन्य कोई गतिविधि जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) का उल्लंघन किया जा रहा हो, ऐसी शिकायते दर्ज की जा सकती है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
  • कुर्नूल अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में पनियाम मंडल में स्थित एक सौर पार्क है.

व्यापार समाचार

7. जापान की Hakuhodo ने भारत की AdGlobal360 कंपनी का किया अधिग्रहण 

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

भारत की MarTech कंपनी, AdGlobal360 का जापानी कंपनी Hakuhodo Inc द्वारा अघोषित राशि पर अधिग्रहण किया गया है। Adglobal360 का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है, जो भारत की सबसे तेजी से ग्रोथ करने MarTech कंपनी है। MarTech कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों को डिजिटल समाधान के साथ एंड टू एंड की सुविधा प्रदान की जाती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • AdGlobal360 के सीईओ: राकेश यादव.
  • हाकुहोडो (Hakuhodo) इंटरनेशनल के अध्यक्ष: Nobuaki Kondo.

समझौता

8. PhonePe ने UPI लेनदेन की सुविधा के लिए ICICI बैंक के साथ की साझेदारी

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

PhonePe ने अपने ग्राहकों को UPI लेनदेन की सुविधा देने के लिए निजी क्षेत्र के बैंक ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है। इससे पहले PhonePe ने यस बैंक के साथ ग्राहकों को ये सुविधा मुहैया कराने के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा यस बैंक पर अस्थाई बैन लगाने के कारण PhonePe की UPI लेनदेन सुविधा बाधित हो गई थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फोनपे का मूल संगठन: फ्लिपकार्ट.
  • फोनपे की स्थापना: दिसंबर 2015.
  • फोनपे के सीईओ: समीर निगम.
  • मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक.

नियुक्तियां

9. ले. जनरल केजेएस ढिल्लों ने DIA के डीजी और DCIDS के उप प्रमुख का संभाला कार्यभार 

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों को डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) का नया महानिदेशक एवं इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (इंटेलिजेंस) का डिप्टी चीफ बनाया गया है। DIA और DCIDS ऐसे विभाग है जो हाल ही में बनाए गए सैन्य मामलों के विभाग चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के अंतर्गत आते है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे.
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ: बिपिन रावत.
  • भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: “Service Before Self”
  • भारतीय सेना का मुख्यालय: नई दिल्ली.

पुरस्कार

10. बीबीसी पोल में महाराजा रणजीत सिंह चुने गए विश्व के सबसे महानतम नेता

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
भारत में सिख साम्राज्य के 19 वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह को ‘बीबीसी वर्ल्ड हिस्टरीज़ मैगज़ीन’ द्वारा कराए गए एक सर्वे के बाद “ग्रेटेस्ट लीडर ऑफ ऑल टाइम ” (अब तक का सबसे महानतम नेता) चुना गया है। फ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी अमील्कर कैबरल 25 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने पुर्तगाली के कब्जे से स्वतंत्र होने के लिए 1 मिलियन से अधिक गिनीज को एकजुट करने के साथ-साथ कई अन्य उपनिवेशी अफ्रीकी देशों को स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाने और लड़ने के लिए प्रेरित किया। ब्रिटेन में युद्ध के समय के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल अपने त्वरित निर्णय और युद्ध में ब्रिटेन को बनाए रखने वाले तेज राजनीतिक पैंतरेबाज़ी के लिए 7 प्रतिशत वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे।

रैंक और रिपोर्ट

11. WEF की यंग ग्लोबल लीडर्स की सूची में शामिल हुए बायजूस रवेन्द्रन और गौरव गुप्ता

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

बायजूस (Byju) क्लासेस के संस्थापक बायजूस रवेन्द्रन और ज़ोमेटो के सह-संस्थापक गौरव गुप्ता उन पाँच भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) द्वारा जारी की जाने 115 युवा वैश्विक नेताओं की नई सूची में शामिल किया गया है।

सूची में शामिल अन्य तीन भारतीय:-
  • तारा सिंह वचानी (अंतरा सीनियर लिविंग की सीईओ), वचानी की अगुवाई वाली अंतरा सीनियर लिविंग कंपनी वरिष्ठ नागरिकों का जीवन स्तर, दिनचर्या और स्वास्थ्य बेहतर बनाने की दिशा में काम करती है, साथ ही इसे पहले भारतीय उद्यम के रूप में जाना जाता है जो जीवंत आवासीय समुदायों का निर्माण करता है जो स्वास्थ्य देखभाल के साथ जीवन शैली प्रदान करते हैं।
  • विनती मुतरेजा (प्रबंध निदेशक और सीईओ, विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड), मुतरेजा की अगुवाई वाली विनती ऑर्गेनिक्स रसायन क्षेत्र की कंपनी है, उन्होंने पर्यावरण हितैषी रासायनिक क्रियाओं और उत्पादों के चयन के लिए एक नवोन्मेषी तरीका विकसित किया है.
  • स्वपन मेहरा (सीईओ, इओरा इकोलॉजिकल सॉल्यूशंस), मेहरा के नेतृत्व वाली आयोरा देश में जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी संरक्षण की दिशा में काम करती है.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय: कोलोन-जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक: क्लाउस श्वाब.
  • विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष: बोरगे ब्रेंडे.
  • विश्व आर्थिक मंच की स्थापना: जनवरी 1971.

12. गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली महिला बनी टेलर स्विफ्ट
Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
गूगल ने 8 मार्च 2020 को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली महिलाओं का डेटा साझा किया है। इस सर्च इंजन द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, गायिका टेलर स्विफ्ट को महिला में साल 2020 में संगीत की श्रेणी में गूगल पर सबसे अधिक खोजा गया है। । साथ इसने अन्य विषयों जैसे खेल, हास्य, उपन्यासकार की रैंकिंग भी जारी की है।

गूगल द्वारा जारी की गई पूरी सूची इस प्रकार है:-
  • गूगल पर साल 2020 में म्यूजिक में सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: टेलर स्विफ्ट
  • गूगल पर साल 2020 में स्पोर्ट्स में सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: सेरेना विलियम्स
  • गूगल पर साल 2020 में कॉमेडी में सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: अक्वाफिना
  • गूगल पर साल 2020 में नॉवेलिस्मेंट सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: टोनी मॉरिसन
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गूगल CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.

बैठक एवं सम्मलेन

13. हैदराबाद में नागरिक उड्डयन पर शुरू हुई “विंग्स इंडिया 2020” प्रदर्शनी

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
नागरिक विमानन मंत्रालय द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ (FICCI) के साथ मिलकर तेलंगाना के हैदराबाद में “विंग्स इंडिया 2020” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। “विंग्स इंडिया 2020” नागरिक उड्डयन बिज़नेस प्रदर्शनी और एक एयर शो है जिसे दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री: हरदीप सिंह पुरी.

महत्वपूर्ण दिन

14. वर्ल्ड किडनी डे: 12 मार्च 

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व स्तर पर वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड किडनी डे 12 मार्च 2020 को मनाया गया। वर्ष 2020 के वर्ल्ड किडनी डे की थीम “Kidney Health for Everyone Everywhere–from Prevention to Detection and Equitable Access to Care” है। ये विषय दुनिया भर में सभी की किडनी को स्वस्थ्य रखने के प्रयास की आवश्यकताओं पर केन्द्रित है। 

विविध समाचार

15. इस साल लेह में  किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन लद्दाख की राजधानी लेह में किया जाएगा। इस कार्यक्रम को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय प्रधान मंत्री योग के कार्यक्रम की अगुवाई करते है, तथा सामान्य योग प्रोटोकॉल पर आधारित 45 मिनट का योग अभ्यास किया जाता है।




16. गूगल इंडिया ने महिलाओं के कौशल विकास के लिए शुरू किया ‘DigiPivot’ कार्यक्रम

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
गूगल इंडिया ने महिलाओं के लिए एक कौशल कार्यक्रम ‘DigiPivot’ का शुभारंभ किया है। ये कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए आरंभ किया गया है, जो ब्रेक के बाद अपने कॉर्पोरेट करियर में वापस आने की कोशिश कर रही होती हैं या जो जॉब करते हुए अपना कैरियर डिजिटल मार्केटिंग पर शिफ्ट करने की योजना बना रही होती है। स कौशल कार्यक्रम को संयुक्त रूप से कैरियर पोर्टल सेवा: अवतार और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • Google CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्नियासंयुक्त राज्य अमेरिका.


Weekly Current-Affairs One-Liners : 02 मार्च से 10 मार्च 2020 तक, Download PDF

Daily GK Update 12 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_18.1
Watch video on Current Affairs of 08 to12 March 2020:

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me