सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 12 जुलाई 2020 की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं जैसे- IRDAI, Chi Lupo, Asia Cup, Jack Charlton, Malala Day आदि से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !
राष्ट्रीय समाचार
1. IRDAI ने बीमा कंपनियों को कोरोना कवच बीमा पॉलिसी लॉन्च करने की दी मंजूरी

- सामान्य और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की कंपनियों को कम अवधि के लिए ‘Corona Kavach’ स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों को शुरू करने के लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority of India-IRDAI) से मंजूरी मिल गई है।
- अल्पकालिक “कोरोना कवच” स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में कोरोनावायरस बीमारी के कारण होने वाले चिकित्सा खर्चों को कवर किया जाएगा।
- साथ ही पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने की अवधि के दौरान COVID-19 के कारण होने वाली किसी भी सहरुग्णता (co-morbid) परिस्थिति को भी कवर किया जाएगा।
कोरोना कवच पॉलिसी के बारे में:
- IRDAI ने एक स्टैण्डर्ड कोविड विशिष्ट उत्पाद (Covid specific product) तैयार किया है जो उद्योग में सार्वजनिक बीमा करने की बुनियादी स्वास्थ्य बीमा आवश्यकताओं को पूरा करेगा.
- पॉलिसी में 50,000 रुपये से लेकर 5,00,000 रुपये तक का कवर होगा.
- इस पॉलिसी का लाभ 18 से 65 वर्ष के बीच के व्यक्ति उठा सकते हैं.
- कोई भी व्यक्ति स्वयं, पति या पत्नी, माता-पिता, माता-पिता के साथ-साथ 25 वर्ष तक के निर्भर बच्चों के लिए कोरोना कवच पॉलिसी का लाभ उठा सकेंगे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष: सुभाष सी. खुंटिया.
पुरस्कार
2. केजंग डी थोंगडोक को शोर्ट डाक्यूमेंट्री के लिए मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020

- अरुणाचल प्रदेश के फिल्म निर्माता केजंग डी थोंगडोक (Kezang D Thongdok) को उनकी शोर्ट डाक्यूमेंट्री “Chi Lupo” के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 दिया गया है।
- Chi Lupo, केजांग डी थोंगडोक द्वारा हनी हंटिंग (मधुमक्खी छत्तों से शहद इकठ्ठा करने का काम) पर बनाई गई एक शोर्ट डाक्यूमेंट्री है।
- ची लूपो में शर्टुकपेन समुदाय में प्रचलित शहद के शिकार की परंपरा का वर्णन किया है जिसमें “ची” का अर्थ है शहद जबकि “लिपो” का अर्थ है शिकारी है।
- हनी हंटिंग की यह सदियों पुरानी परंपरा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है।
खेल समाचार
3. एशिया कप टूर्नामेंट को जून 2021 तक के लिए किया गया स्थगित

- एशियाई क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council) ने Covid-19 महामारी के मद्देनजर एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को जून 2021 तक स्थगित करने की घोषणा की है।
- इस टूर्नामेंट को पहले सितंबर 2020 में आयोजित किया जाना था।
- एशिया कप 2020 की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी और सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट को बाद में श्रीलंका में आयोजित करने का फैसला किया गया था, क्योंकि श्रीलंका इस महामारी से सबसे कम प्रभावित देश है।
- अब श्रीलंका 2021 में एशिया कप की मेजबानी करेगा जबकि पाकिस्तान को 2022 में मेजबानी का अधिकार दिया गया है।
निधन
4. विश्व कप चैंपियन फुटबॉलर जैक चार्लटन का निधन

- इंग्लैंड की 1966 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जैक चार्लटन (Jack Charlton) का निधन।
- इसके अलावा वह 1969 के लीग खिताब और 1972 के एफए कप जीतने वाले ग्रेट डॉन रेवी-प्रबंधित लीड्स यूनाइटेड साइड का भी हिस्सा थे।
- उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर 23 वर्षों तक लीड्स यूनाइटेड के लिए क्लब रिकॉर्ड 773 मैच खेले, जिससे वो फूटबाल के महान सेंटर डिफेंडर में से एक बन गए थे।
महत्वपूर्ण दिन
5. मलाला दिवस: 12 जुलाई

- World Malala Day: संयुक्त राष्ट्र ने युवा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के योगदान को सम्मानित करने के लिए 12 जुलाई को विश्व मलाला दिवस के रूप में घोषित किया है।
- मलाला दिवस को दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मलाला यूसुफजई के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है।
- लड़कियों की शिक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने वाली मलाला पर तालिबान बंदूकधारियों द्वारा 9 अक्टूबर 2012 को गोली चलाई गई थी।
- उन्हें पाकिस्तान सरकार द्वारा पहली बार साल 2012 में राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2014 में, वह 17 साल की उम्र में बाल अधिकारों के लिए अपने प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बन गईं, जिसे उन्होंने गोली लगने से पहले ही शुरू कर दिया गया था।
करेंट अफेयर्स One Liner Questions and Answers of JUNE 2020 (Part-2): Download PDF
वीकली करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स 29 जून से 5 जुलाई 2020 तक | Download PDF
Current Affairs जून 2020: The Hindu Review | Download PDF Now
वीकली करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स 22 जून से 28 जून 2020 तक | Download PDF
Best 200+ Current Affairs for SBI Clerk Mains, SBI PO & IBPS RRB 2020 | 13 July 2020
Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material
Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com
All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!





