Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 12 February 2020:...

Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 12 फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !



राष्ट्रीय समाचार

1. पहली अप्रैल से CDSCO के दायरे में आएंगे सभी चिकित्सा उपकरण
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
भारत सरकार ने इम्प्लांट और गर्भ निरोधक (contraceptives) सहित सभी चिकित्सा उपकरणों को “ड्रग्स” की श्रेणी में रखने का निर्णय लिया है। पुन: वर्गीकरण के संबंध में अधिसूचना स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई । इसके कार्यान्वयन के साथ ही सभी चिकित्सा उपकरण अब केन्द्रीय औषध एवं मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के अंतर्गत आएंगे। 1 अप्रैल 2020 से किए बदलावों को लागू किया जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिन चिकित्सा उपकरणों को फिर से वर्गीकृत किया जाएगा, उनमें वे उपकरण शामिल हैं जो किसी भी बीमारी या विकलांगता के लाइफ सपोर्ट, निदान, उपचार या निवारण के लिए उपयोग किए जाते हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्री: हर्षवर्धन

2. दिल्ली विधानसभा चुनाव : AAP ने मारी बाजी जीती 62 सीटें, भाजपा को मिली 8 सीटे
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
रविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। यह लगातार दूसरा मौका है जब आम आदमी पार्टी ने देश की सबसे बड़ी दोनों पार्टियों को एकतरफा जीत से हराया है, जिसमे आप रोकने में फिर से नाकाम हुई और एक अंक पर सिमटने वाली भाजपा को आठ सीटे मिली जबकि कांग्रेस पिछली बार की तरह अपना खाता भी नहीं खोल पाई और कोई भी सीट हासिल नही कर सकी। आम आदमी पार्टी (आप) ने साल 2015 के विधानसभा चुनाव में कुल 70 में से 67 सीटें जीती थीं। भाजपा ने इस बार आठ सीटें जीती जो 2015 के विधानसभा चुनाव से पांच ज्यादा हैं। हालांकि, पार्टी पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार अपने वोट शेयर में 6% से अधिक की वृद्धि पाने में सफल रही। लगभग 0.5% मतदाताओं ने NOTA (उपरोक्त में से कोई नहीं) का उपयोग किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के परिणाम में पार्टियों का  वोट शेयर 

  1. आम आदमी पार्टी- 53.57%
  2. भारतीय जनता पार्टी- 38.51%
  3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 4.26%
  4. जनता दल (यूनाइटेड) – 0.91%
  5. बहुजन समाज पार्टी- 0.71%
  6. उपरोक्त में से कोई नहीं (NOTA) – 0.46%
  7. लोक जनशक्ति पार्टी- 0.35%
  8. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- 0.02%
  9. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- 0.02%
  10. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – 0.01%

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

3. WHO ने कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी को दिया अधिकारिक नाम “Covid-2019”

Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नए कोरोनावायरस के कारण होने वाली बीमारी का आधिकारिक नाम “Covid-2019” रखा है। नया नाम “Covid-2019” “corona”, “virus” और “disease” शब्दों से लिया गया है और साथ में 2019 उस वर्ष के लिए है जिसमें यह वायरस सामने आया था।
इंटरनेशनल कमेटी ओन टैक्सोनोमी वायरस द्वारा भी इस वायरस को SARS-CoV-2 का नाम दिया गया हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WHO मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम

राज्य समाचार

4. यूपी सरकार ने गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए भूजल अधिनियम-2020 को दी मंजूरी
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
उत्तर प्रदेश सरकार ने भूजल अधिनियम-2020 को अपनी स्वीकृति दे दी है। भूजल अधिनियम -2020 को मंजूरी राज्य में गिरते भूजल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल ने राज्य में भूजल अधिनियम -2020 को मंजूरी प्रदान की।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल हैं।

पुरस्कार

5. ESPNcricinfo पुरस्कार 2019 के 13 वें संस्करण की घोषणा
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
EESPNcricinfo (खेल समाचार वेबसाइट) ने वार्षिक ESPNcricinfo पुरस्कार 2019 के 13 वें संस्करण की घोषणा की. पुरस्कार 12 श्रेणियों के तहत प्रस्तुत किए गए और एक जूरी द्वारा चुने गए, जिसमें पूर्व क्रिकेटर्स, ESPNcricinfo के वरिष्ठ संपादक, लेखक और वैश्विक संवाददाता शामिल थे.

ESPNcricinfo Awards 2019 की सूची नीचे दी गई है:

Sl. No. Category Winner
1. ‘कप्तान ऑफ़ दी इयर इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)
2. टेस्ट बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर कुसल परेरा (श्रीलंका)
3. टेस्ट बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर केमर रोच (वेस्टइंडीज)
4. ODI बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
5. ODI बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
6. T20I  बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
7. T20I बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
8. डेब्यू ऑफ़ दी इयर जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)
9. वीमेन बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
10. वीमेन बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
11. एसोसिएट बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर जॉर्ज मुन्से (स्कॉटलैंड)
12. एसोसिएट बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर बिलाल खान (ओमान)

व्यापार समाचार

6. अमेरिका ने भारत को व्यापार लाभ के लिए निर्यात करने वाले देशों की सूची हटाया 
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

अमेरिका ने भारत को उन विकासशील देशों की सूची से हटा दिया, जो इस बात की जांच से छूट रखते हैं कि क्या वे गलत सब्सिडी वाले निर्यात से अमेरिकी उद्योग को नुकसान पहुंचाते हैं। अमेरिका के व्यापार प्रमुख (USTR) ने ब्राजील, इंडोनेशिया, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना सहित कई देशों को सूची से हटा दिया हैं। अमेरिका ने भारत को जी -20 सदस्य होने और विश्व व्यापार में 0.5% या उससे अधिक की हिस्सेदारी होने के कारण सूची से हटा दिया। इस कदम ने भारत पर सामान्यीकृत प्रणाली (Generalised System of Preference) के तहत तरजीही लाभ को बहाल करने में सक्षम होने के लिए मदद मिलेगी, क्योंकि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता के तहत केवल विकासशील देश इसके लिए पात्र हैं। वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 2018 में 1.67% थी। वैश्विक आयात में, यह 2.57% थी।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूएसए की राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
  • अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प

बैठक एवं सम्मलेन

7. एनएसजी मानेसर में आतंकवाद के खिलाफ 20 वें अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का कर रहा है आयोजन 
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
हरियाणा के मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) द्वारा ‘आतंकवाद की उभरती रूपरेखा तथा आईईडी के खतरे की समझ’ के विषय पर 20वां अंतर्राष्‍ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार का उद्घाटन गृह राज्य मंत्री, जी किशन रेड्डी ने किया
सेमिनार के दौरान, गृह मामलों के लिए MoS ने वैश्विक समुदाय से अपील की कि वे आम दुश्मन यानी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने के लिए हाथ मिलाएं। इन दिनों सुरक्षाबलों के लिए आईईडी की पहचान तथा रोकथाम की उन्‍नत प्रणाली विकसित करना महत्‍वपूर्ण बन गया है। ऐसे हमलों को रोकने में हमारे लिए रणनीति तथा क्षमता के विकास की जरूरत है। उन्होंने सत्र के दौरान काउंटर-आईईडी इनोवेटर पुरस्‍कार प्रदान किये तथा ‘द बोमशेल’ के 30वें संस्‍करण का विमोचन भी किया।।

8. मध्य प्रदेश में आयोजित किया जा रहा राष्ट्रीय जल सम्मेलन

Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। सम्मेलन के चार सत्रों के दौरान पारंपरिक जल स्रोतों का महत्व और पुनरुद्धार, जल का अधिकार, मध्य प्रदेश में नदी कायाकल्प अभियान और कई अन्य संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा जारी है। विशेषज्ञों ने चर्चा की कि बढ़ते जल संकट को हल करने के लिए जल संरक्षण तकनीकी विकास को, परम्परागत तौर-तरीकों को अपनाकर इस समस्या का समाधान खोजा जा सकता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन
9. जलवायु परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा केरल
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ClimFishCon 2020, 12 फरवरी को ‘hydrological cycle, ecosystem, fisheries and food security’ के विषय पर केरल में शुरू होगा।
इस सम्मलेन में 12 देशों के 300 से अधिक प्रतिनिधि, जिनमें वैज्ञानिक, शोधकर्ता, प्रशासक, नीति निर्माता, शिक्षाविद और उद्यमी शामिल होंगे। इसे अलावा फिशर, एक्वा फार्मर्स, छात्र और अन्य हितधारक भी हिस्सा लेंगे।इस सम्मेलन का आयोजन CUSAT स्कूल ऑफ इंडस्ट्रियल फिशरीज एंड द डिपार्टमेंट ऑफ़ फिशरीज, केरल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम

खेल समाचार

10FIH ने स्ट्राइकर लालरेम्सियामी को चुना साल 2019 की वीमेन राइजिंग स्टार ऑफ ईयर
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारतीय स्ट्राइकर लालरेम्सियामी को वर्ष 2019 FIH की वीमेन राइजिंग स्टार ऑफ ईयर चुना है। लालरेम्सियामी ने अर्जेंटीना की जूलिएटा जांकुनास और नीदरलैंड्स की फ्रेडरिक माटला को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया हैं, जिसके लिए उन्हें कुल वोटों में 40 फीसदी वोट हासिल किए।

11. ICC ने तीन बांग्‍लादेशी और दो भारतीय खिलाडि़यों पर लगाया प्रतिबंध 
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश के तीन और भारत के दो अंडर -19 क्रिकेटरों को नियमों का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया है। ICC ने खिलाड़ियों पर प्रतिबन्ध ICC आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगाया है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में हुए भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर -19 विश्व कप फाइनल के दौरान लेवल-3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया था। फाइनल मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी झगड़ा करते देखे गए, और एक दूसरे को कुछ कह रहे थे और एक दूसरे को धक्‍का देते भी देखे गए।
किन पर लगा प्रतिबंध?



दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों में बांग्‍लादेश के तौहीद हृदय, शमीम हुसैन और रकीबुल हसन, और भारत के आकाश सिंह और रवि बिश्‍नोइ शामिल हैं। आईसीसी नियमों के तहत बांग्लादेशी खिलाड़ियों को छह डिमेरिट (नकारात्‍मक) अंक दिए गए थे, जबकि भारतीय खिलाड़ियों को मैच के बाद की घटनाओं के लिए पांच डिमेरिट (नकारात्‍मक) अंक के साथ दंडित किया गया था।

महत्वपूर्ण दिन

12. हर साल 11 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है विश्व यूनानी दिवस  
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
विश्व यूनानी दिवस अथवा World Unani Day प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। विश्व यूनानी दिवस को रोग निवारण और उपचारात्मक दृष्टिकोण के जरिए यूनानी चिकित्सा पद्धति की मदद से स्वास्थ्य देखभाल सेवा देने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
विश्व यूनानी दिवस प्रख्यात यूनानी विद्वान हकीम अजमल खान की जयंती को भी चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। हकीम अजमल खान, नई दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से थे, जो प्रसिद्ध भारतीय यूनानी चिकित्सक थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी हकीम अजमल खान, महान विद्वान, समाज सुधारक, लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी, यूनानी चिकित्सा शिक्षाविद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक अनुसंधान के संस्थापक थे।

13. देश में 12 फरवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
National Productivity Day यानि राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस प्रतिवर्ष 12 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को भारत में उत्पादकता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (National Productivity Council) द्वारा मनाया जाता है। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के अध्यक्ष: गुरुप्रसाद महापात्र
  • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के महानिदेशक: अरुण कुमार झा

विविध

14. पहला जेरुसलम-मुंबई महोत्सव मुंबई में आयोजित किया जाएगा
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
पहला ‘जेरूसलम-मुंबई फेस्टिवल’ मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा. यह त्योहार दोनों शहरों के बीच विशेष संबंधों को प्रदर्शित करने और भारत और इजरायल के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है. प्रसिद्ध इज़राइली सिनेमा, The Mossad, फिल्म निर्देशक अलोन गुर आर्य की उपस्थिति में समारोह में दिखाई जाएगी.

उपरोक्त समाचार से प्रतियोगी परीक्षाओं से महत्वपूर्ण तथ्य:

  • इज़राइल राजधानी: यरूशलेम, मुद्रा: इज़राइली नई शेकेल.
  • इज़राइल के राष्ट्रपति: रियूवेन रिवलिन.
15. TRIFED ने “वन धन और उद्यमिता विकास” पर कार्यशाला का किया आयोजन
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने नई दिल्ली में जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत “वन धन और उद्यमिता विकास” पर कार्यशाला का आयोजन किया है। “वन धन और उद्यमिता विकास” पर कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया।

16. एशियाई हाथी और ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वैश्विक संरक्षण सूची में किया जाएगा शामिल 
Daily GK Update 12 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
भारत एशियाई हाथी और गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) को विलुप्त होती प्रवासी प्रजातियों की वैश्विक संरक्षण सूची में शामिल करेगा। इस सूची पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के तहत पर्यावरण संधि (वन्य जीव) के प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर आयोजित होने वाले 13 वें सम्मेलन (COP) में चर्चा की जाएगी। 



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का मुख्यालय: नैरोबी, केन्या
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के निदेशक: इंगर एंडरसन
Watch Current Affairs Headlines:

All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me