Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 11th september,...

Daily GK Update : 11th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,


https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  





Daily GK Update : 11th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1

1. T42 ऊंची कूद में मारियप्पन थान्गावेलु ने स्वर्ण पदक जीत कर और वरुण भाटी ने  कांस्य पदक जीत कर  परल्य्म्पिक खेलों में भारत को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाई

लेकिन यह भारत के एक और एथलिट शरद कुमार के लिए निराशाजनक रहा जो की पोडियम पर समाप्त करने में विफल रहे। थान्गावेलु को उनकी 1.89 मी की बेहतरीन कूद के साथ स्वर्ण पदक मिला जबकि भाटी को उसकी 1.86 मी की कूद के लिए कांस्य पदक दिया गया। इस घटना में रजत पदक अमेरिका के सैम ग्रेवे को मिला जिसने की 1.86 मी की ही कूद लगाई थी




Daily GK Update : 11th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1


2. नई दिल्ली में ताज पैलेस पर कृषि लीडरशिप समीति में कृषि विकास में महत्वपूर्ण हितधारकों की राष्ट्रीय स्तर की सभा पर ओडिशा को 9वां वैश्विक कृषि लीडरशिप अवार्ड 2016 दिया गया।

खाद्य एवं कृषि भारतीय समिति (ICFA) ने कृषि के विकास और ग्रामीण समृद्धि लाने की दिशा में प्रयास के लिए ओडिशा को बेस्ट कृषि राज्य-2016 के पुरूस्कार से नवाज़ा है।


Daily GK Update : 11th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1


3. अमेरिका के तैराक रयान लोचते पर रिओ ओलंपिक्स पर रात में शराब पीकर नकली बन्दूक से डकैती करने के लिए 10-महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।इसकी घोषणा पर संयुक्त राज्य अमेरिका ओलिंपिक समिति (USOC) द्वारा आधिकारिक तौर पर की गई थी।
इसमें चार और तैराक शामिल थे जिन्हें चार महीने तक की अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।12 बार के ओलंपिक पदक विजेता लोचते ने रियो में 4 × 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीता। उन्हें बुडापेस्ट में अगले साल होने वाले विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति नहीं है।


Daily GK Update : 11th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1

4. राजधानी, दुरंतो और शताब्दी वर्गों की ट्रेनों के लिए आधार किराया फ्लेक्सी किराया प्रणाली पर होगा। नई ‘फ्लेक्सी किराया प्रणाली’, जिसका आमतौर पर जो एयरलाइनों द्वारा अनुसरण किया जाता है के तहत बढ़ती मांग के साथ टिकट के किरायों को भी बढाया जाएगा। हालांकि, नई किराया संरचना, 1 एसी और कार्यकारी श्रेणी के डिब्बे पर लागू होगी।पहली 10% सीटों को आम मूल्यों पर बेचा जाएगा जबकि प्रत्येक 10% सीटों के बेचे जाने के बाद किराए में 10% की वृद्धि होगी, शेष 2S, स्लीपर और 2AC कोच को 1.5 गुना और 3AC कोच के लिए टिकटों को 1.4 गुना आधार किराये पर बेचा जाएगा।






Daily GK Update : 11th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1

5. Qatar National Bank (QNB) को देश में अपनी एक शाखा खोलने के लिए और उसे संचालित करने के लिए भारत के नियामक अधिकारियों द्वारा मंजूरी दे दी गई है। भारत में शाखा खोलना बैंक के सामरिक वैश्विक विस्तार के लक्ष्य के में जुड़ा हुआ है। यह बैंक 30 से अधिक देशों में मौजूद है। Qatar National Bank एक कतरी वाणिज्यिक बैंक है जिसका मुख्यालय दोहा, क़तर में है। 2014 से, यह संपत्ति के मामले में अफ्रीका और मध्य पूर्व में दूसरा सबसे बड़ा बैंक है।



Daily GK Update : 11th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1

6. 2 दिवसीय भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन 13 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो जाएगा। दोनों देशों के व्यापार, सरकार और शिक्षा से नेता इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसमें वे  भारत और अमेरिका के बीच व्यपार और निवेश को बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे।

इसका उद्घाटन भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा द्वारा किया जाएगा, और केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा संबोधित किया जाएगा — जिसमे शीर्ष वैश्विक अधिकारियों के साथ साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल शामिल हैं इस शिखर सम्मलेन में 250 से अधिक व्यक्ति शामिल होंगे, जो की व्यापार, सरकार, नागरिक समाज और शिक्षा क्षेत्र के लीडर हैं।




Daily GK Update : 11th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1

7. प्रख्यात योग गुरु और पतंजलि समूह के संस्थापक बाबा रामदेव ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पतंजलि मेगा फूड और हर्बल पार्क की मिहान क्षेत्र में आधारशिला रखी है जो की नागपुर के बाहरी इलाके में स्थित है

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फाड़नवीस, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। इस मेगा फूड पार्क पतंजलि के उत्पादन इकाइयों के शामिल होगा और यह 10,000 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा।

Daily GK Update : 11th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1
8.  एंजेलिक केर्बर ने अपना पहला अमेरिकी ओपन खिताब और दूसरी ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीती। शनिवार को आर्थर एश स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त केर्बर ने 10वीं वरीयता प्राप्त प्लिस्कोवा को तीन सेट तक चले कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-4 से हराकर यूएस ओपन का पहला खिताब अपने नाम कर लिया। केर्बर ने यह मुकाबला दो घंटे सात मिनट में जीता।
केर्बर का इस साल यह पहला यूएस ओपन और दूसरा ग्रैंड स्लेम खिताब है। केर्बर सोमवार को अधिकारिक रूप से विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन जाएगी। एंजेलिक केर्बर एक जर्मन पेशेवर टेनिस खिलाड़ी है। 2003 में उसे पेशेवर कैरियर की शुरुआत की थी, फिर 2011 में वह यूएस के सेमिफिनल में पहुंची जिस समय पर वह विश्व में 92वे स्थान पर थीं

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me