Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 11 March 2020:...

Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 11 मार्च की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. नई दिल्ली में पुलिस और CAPF में महिलाओं पर राष्ट्रीय सम्मेलन किया गया आयोजित
Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने नई दिल्ली में “केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और पुलिस बलों में महिलाओं पर एक आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन” का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (Bureau of Police Research and Development – BPR & D) द्वारा आयोजित किया गया था।

राज्य समाचार

2. रांची विश्वविद्यालय ने अपने सामुदायिक रेडियो “खांची” का किया शुभारंभ
Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
रांची विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने सामुदायिक रेडियो स्टेशन “रेडियो खांची 90.4 FM आप सबका रेडियो” का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय के 15 किलोमीटर से अधिक परिसर में फैला हुआ ये रेडियो छात्रों की सहायता के लिए शुरू किया गया है। इस रेडियों के माध्यम से छात्र शैक्षणिक, सांस्कृतिक, परीक्षा, महत्वपूर्ण तारीख और प्लेसमेंट संबंधी गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • झारखंड के राज्यपाल: द्रोपदी मुर्मू.
  • झारखंड के मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन.
  • रांची, झारखंड की राजधानी है.
  • झारखंड का निर्माण 15 नवंबर 2000 को हुआ था.

3. ओडिशा में स्वयं सहायता समूहों के लिए बनाया गया “मिशन शक्ति” विभाग 

Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
ओडिशा देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहाँ स्वयं सहायता समूह (SHG) के लिए एक विशेष विभाग “मिशन शक्ति” होगा। इसकी स्थापना महिलाओं के विकास के लिए की गई, जो ओडिशा की महिलाओं को समर्पित है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक.
  • ओडिशा की राजधानी: भुवनेश्वर.
  • ओडिशा का राष्ट्रीय उद्यान: भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान.

    योजनाएँ और समितियाँ

    4. केंद्र सरकार ने किसान रेल के तौर-तरीके के लिए एक समिति का किया गठन  

    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
    भारत सरकार ने किसान रेल के तौर-तरीके को निर्धारित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति का गठन भारतीय रेलवे के प्रतिनिधियों और कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत किया गया है। सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मोड के जरिए “किसान रेल” को स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है, जिससे से जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं की ढुलाई के लिए कोल्ड सप्लाई चेन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.
    • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
    • केंद्रीय वित्त मंत्री: निर्मला सीतारामन.

    पुस्तकें एवं लेखक

    5. नवीन पटनायक ने “द एडवेंचर्स ऑफ़ द डेयरडेविल डेमोक्रेट” पुस्तक का किया विमोचन  

    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने “The Adventures of the Daredevil Democrat” नामक एक कॉमिक बुक का विमोचन किया। यह कॉमिक बुक ओडिशा के भुवनेश्वर में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीजू पटनायक की 104 वीं जयंती के अवसर पर जारी की गई। ये पुस्तक दिग्गज नेता और नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक के जीवन पर आधारित है।

    रैंक और रिपोर्ट 

    6. पोषण अभियान को लागू करने में आंध्र प्रदेश रहा सबसे आगे: नीति आयोग

    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
    नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी पोषण योजना “भारत में पोषण परिवर्तन कार्यक्रम : पोषन अभियान” में आंध्र प्रदेश को अभियान के समग्र कार्यान्वयन के लिए देश में पहले स्थान पर रखा गया है। पोषन अभियान के दो साल पुरे होने पर 8 से 22 मार्च 2020 तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तमिलनाडु इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों की संख्या के मामले में राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है।


    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.
    • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
    • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
    • श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर और कुडापाह जिलों में स्थित है।
    • विशाखापत्तनम पोर्ट (19 दिसंबर, 1933 में शुरू हुआ) भारत के 13 प्रमुख बंदरगाहों में से एक है और आंध्र प्रदेश का एकमात्र प्रमुख बंदरगाह है। कार्गो के मामले से यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है.
    7. देश में सोलर रूफटॉप स्थापित करने में गुजरात ने हासिल किया पहला स्थान  
    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
    गुजरात देश में छत पर सोलर पैनल लगाने के मामले में 64% सौर रूफटूफ स्थापित करने के साथ छत पर सौर पैनल लगाने वाले राज्यों की सूची में पहले स्थान पर है। राज्य में 2 मार्च, 2020 तक छतों पर लगभग 50,915 पैनल लगाए जा चुके हैं। गुजरात सरकार 2022 तक इस योजना के तहत लगभग आठ लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को कवर करने के लिए “सूर्य गुजरात” अभियान चला रही है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.
    • गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात में राज्य स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यप्राणी अभयारण्य है, जिसे एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान माना जाता है.
    • गुजरात के पास नवगाम में नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध एक गुरुत्वाकर्षण बांध है.

    पुरस्कार

    8. वी प्रवीण राव को एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
    प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति वी प्रवीण राव को वर्ष 2017-2019 की अवधि के 7 वें डॉ. एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार के लिए चुना गया है। चयन समिति द्वारा प्रवीण राव का चयन कृषि अनुसंधान, शिक्षण, विस्तार और प्रशासन के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें जून 2020 में प्रदान किया जाएगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • तेलंगाना मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव.
    • तेलंगाना राज्यपाल: डॉ तमिलिसाई सौंदराराजन.
    • तेलंगाना की राजधानी: हैदराबाद.

    नियुक्तियां

    9. वसीम जाफर ने क्रिकेट के सभी फोर्मेट्स से लिया संन्यास 
    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
    पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने टेस्ट और वनडे में अपना डेब्यू 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 31 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 34.11 की औसत से 1,944 रन बनाए।


    10. इंडियन कोस्टगार्ड की पहली महिला डीआईजी बनीं नूपुर कुलश्रेष्ठ 

    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
    नूपुर कुलश्रेष्ठ भारतीय तटरक्षक बल के उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला बन गई है। उन्होंने 1999 में भारतीय तटरक्षक बल ज्वाइन की थी। भारतीय तटरक्षक समुद्र में साल भर विभिन्न-मिशनों का संचालन करने वाला संगठन है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • भारतीय तट रक्षक महानिदेशक: कृष्णस्वामी नटराजन.
    • भारतीय तटरक्षक का मुख्यालय: नई दिल्ली.

    व्यापार समाचार

    11मूडीज ने जी-20 की ग्रोथ आउटलुक को घटाकर 2.1% किया 

    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
    मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा कि 2020 में जी -20 देशों के 2.1% बढ़ने की उम्मीद है. मूडीज के पिछले पूर्वानुमान की तुलना में मूडीज में 0.3 प्रतिशत अंक की कमी आई है, क्योंकि कोरोनोवायरस के वैश्विक प्रसार के परिणामस्वरूप एक साथ आपूर्ति और मांग को झटका लगा है. इसने आगाह किया कि वैश्विक मंदी के जोखिम बढ़ गए हैं.

    उपरोक्त समाचार से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
    • मूडीज कॉर्पोरेशन एक अमेरिकी व्यापार और वित्तीय सेवा कंपनी है.
    • मूडीज का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में है.
    • G20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है.

    खेल समाचार

    12. पीवी सिंधु ने जीता बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ ईयर अवार्ड 

    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
    बीबीसी के उद्घाटन संस्करण में स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 के खिताब से सम्मनित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित बीबीसी पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया।

    इसके अलावा बीबीसी ने पूर्व भारतीय स्प्रिंटर पीटी उषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया। उन्हें भारतीय खेलों में दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। 



    निधन

    13. स्वीडिश अभिनेता मैक्स वॉन सिडो का निधन 
    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
    अपने करियर के दौरान दो बार ऑस्कर के लिए नोमिनेटेड होने वाले स्वीडिश अभिनेता मैक्स वॉन सिडो का निधन। इन्होने कई फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों में अभिनय किया। मैक्स वॉन सिडो को 1988 में पेल द कॉन्करर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑस्कर में नोमिनेटेड किया गया था। उन्हें फिल्म “एक्सट्रीमली लाउड एंड इनक्रेडेबिली” में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।

    विविध समाचार

    14. नई दिल्ली में “जलियांवाला बाग” पर एक प्रदर्शनी का किया जाएगा आयोजन

    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

    देश की राजधानी नई दिल्ली में “जलियांवाला बाग” पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (National Archives of India) के 130 वें स्थापना दिवस के अवसर पर “जलियांवाला बाग” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल; उपराज्यपाल: अनिल बैजल.

    Weekly Current-Affairs One-Liners : 02 मार्च से 10 मार्च 2020 तक, Download PDF

    Daily GK Update 11 March 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
    Watch video on Current Affairs of 08 to12 March 2020:
      

    All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!
    prime_image
    [related_posts_view]
    QR Code
    Scan Me