Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 11 February 2020:...

Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 11 फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !


राष्ट्रीय समाचार

1. कोयला मंत्रालय ने भारत में खानों की स्टार रेटिंग के लिए वेब पोर्टल किया लॉन्च 
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
कोयला मंत्रालय (MoC) ने तकनीक की मदद से हरित, सुरक्षित और टिकाऊ खनन परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए, कोयला खानों की स्टार रेटिंग के लिए एक वेब पोर्टल शुरू किया है है। कोयला खानों की स्टार रेटिंग के लिए वेब पोर्टल भारत भर में ससंचालित कोयला खानों को स्व-रेटिंग, कोल नियंत्रक संगठन (CCO) द्वारा उनके सत्यापन, अगले मूल्यांकन और अंत में स्टार रेटिंग के आवंटन में सक्षम बनाता है।
इसके अलावा कोयला नियंत्रक संगठन द्वारा सभी खानों उनकी स्टार रेटिंग और विशेष रिपोर्टिंग वर्ष का उल्लेख करते हुए, एक आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। भारत में कोल माइंस के लिए स्टार रेटिंग नीति इस प्रकार निर्धारित की जाएगी:
  •  91 से 100 % तक की स्‍कोर वाली खानों को 5 स्टार दिया जाएगा
  • 81 से 90% तक की स्‍कोर वाली खानों को 4 स्टार दिया जाएगा
  • 71 से 80% तक की स्‍कोर वाली खानों को 3 स्टार दिया जाएगा
  • 61 से 70% तक की स्‍कोर वाली खानों को 2 स्टार दिया जाएगा
  • 41 से 60% तक की स्‍कोर वाली खानों को 1 स्टार दिया जाएगा
  • 0 से 40% तक स्कोर करने वाली खानों को कोई स्टार नहीं मिलेगा


राज्य समाचार

2. ऋषिकेश में बनाया जाएगा भारत का पहला ग्लास ब्रिज 
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
उत्तराखंड सरकार ने देश में अपनी तरह के पहले ग्लास फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज के डिजाइन को मंजूरी दे दी है, जो सख्त आर-पार देखे जाने वाले ग्लास से बनाया जाएगा। यह पुल ऋषिकेश में गंगा नदी पर बनाया जाएगा। ये पुल लगभग 94 साल पुराने प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के विकल्प के तौर पर बनाया जाएगा, जिसे सुरक्षा कारणों के चलते 2019 में बंद कर दिया गया था। पुल का डिजाइन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा तैयार किया गया है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उत्तराखंड मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य
3. त्रिपुरा में पहली बार आयोजित किया जाएगा “हॉर्नबिल फेस्टिवल”
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
अगरतला में त्रिपुरा का पहला हॉर्नबिल फेस्टिवल मनाया गया। इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य प्राचीन वन पक्षी “हॉर्नबिल” का संरक्षण करना और पर्यटन के माध्यम से लोगों की आजीविका को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री (सीएम) बिप्लब कुमार देव ने पश्चिमी त्रिपुरा के बारामुरा पहाड़ी में इस महोत्सव का उद्घाटन किया।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • त्रिपुरा की राजधानी: अगरतला
  • त्रिपुरा के सीएम: बिप्लब कुमार देब
  • त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस

पुरस्कार

4. IOC ने गोपीचंद को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित 
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee’s) ने भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया हैं। वह ओलंपिक समिति द्वारा लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कोच हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति मुख्यालय: लुसानै, स्विट्जरलैंड
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष: थॉमस बाख
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के महानिदेशक (डीजी): क्रिस्टोफ डे कीपर
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना: 1894 पेरिस, फ्रांस

रक्षा समाचार

5. भारत और ब्रिटेन के बीच किया जाएगा संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास ‘अजय वारियर’
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
भारत और ब्रिटेन 13-26 फरवरी तक यूनाइटेड किंगडम के सैलिसबरी मैदानी क्षेत्र में 5 वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजय वारियर -2020’  का आयोजन करेंगे। ये अभ्यास वर्ष 2005 से आयोजित किया जा रहा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे

बैठक एवं सम्मलेन

6. वडोदरा में विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी ‘Engiexpo 2020’ का किया जाएगा आयोजन
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
वडोदरा के गुजरात में 15 से 17 फरवरी, तक विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी ‘Engiexpo 2020’ के छठे संस्करण का आयोजन किया जाएगा । ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादो को बढ़ावा देने के लिए फेडरेशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज (FSSI) इस तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इस प्रदर्शनी में 300 से अधिक स्टालों में 10,000 से अधिक औद्योगिक उत्पादों को रखा जाएगा। इस प्रदर्शनी में उज्बेकिस्तान की कई कंपनियां भी भाग ले रही हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फेडरेशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष: धनकेश पटेल
  • फेडरेशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात

7. मुंबई में ई-गवर्नेंस पर आयोजित किया गया राष्ट्रीय सम्मेलन 

Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
महाराष्ट्र के मुंबई में ई-गवर्नेंस 2020 पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय : इंडिया 2020: डिजिटल ट्रांस्फोर्मिंग था। साथ ही सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड्स 2020 भी प्रदान किए गए।

ई-गवर्नेंस 2020 पर राष्ट्रीय सम्मेलन के बार में अधिक जानने के लिए:- Click Here

8. इथियोपिया में आयोजित किया गया 33 वां अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन 

Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

इथियोपिया के अदिस अबाबा में 33 वां अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन का आयोजित किया गया। अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन का 33 वां संस्करण “साइलेंसिंग द गन्स: क्रिएटिंग अड्रेसिव कंडीशन्स फॉर अफ्रीका डेवलपमेंट” की पर आयोजित किया गया।

अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन के बार में अधिक जानने के लिए:- Click Here


खेल समाचार

9. ऑस्ट्रेलिया को प्रदान की गई ICC वीमेन चैम्पियनशिप ट्रॉफी 
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऑस्ट्रेलिया को ICC वीमेन चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2020 से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने 2017 से 2020 के दौरान आठ टीमों के बीच खेली गई एक दिवसीय चैंपियनशिप में जीत हासिल करके बरकरार रखा। इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलियाई की टीम की कप्तानी मेघन मोइरा लैनिंग ने की, जो पिछली बार यह ट्रॉफी ( पहले संस्करण 2014–16 के मध्य) जीती थी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
10. काम्या कार्तिकेयन ने सबसे कम उम्र में माउंट एकांकागुआ चोटी पर फहराया तिरंगा 
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
भारत की काम्या कार्तिकेयन (Kaamya Karthikeyan) माउंट एकांकागुआ की चोटी पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की माउंटेनियर बन गई है। माउंट एकॉनकागुआ एशिया के बाहर और दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है। अर्जेंटीना की 6962 मीटर ऊंची चोटी पर फतेह करने वाली काम्या कार्तिकेयन सातवीं कक्षा की छात्रा हैं।

11. आर्मंड डुप्लांटिस ने तोड़ा पोल वॉल्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड, नया कीर्तिमान किया स्थापित 

Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
स्वीडन के पोल वाल्टर, आर्मंड डुप्लांटिस ने 2014 में फ्रांस के रेनॉड लविलीन द्वारा बने पोल वॉल्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आर्मंड डुप्लांटिस ने पोलैंड के टोरुन में कोपरनिकस कप में 20 फीट 2.9 इंच या 6.1 मीटर की छलांग लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। पिछला विश्व रिकॉर्ड फरवरी 2014 में यूक्रेन के डोनेट्स्क में  रेनॉड लाविलेनि ने 6.16 मीटर की छलांग लगाकर  बनाया था।

12. आदित्य मेहता और विद्या पिल्लई बने नेशनल स्नूकर चैम्पियन 

Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
आदित्य मेहता और विद्या पिल्लई ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप में जीत दर्ज की है। आदित्य मेहता ने विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को हराकर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का पुरुष खिताब अपने नाम किया। कर्नाटक की विद्या पिल्लई ने मध्य प्रदेश की अमी कमानी को हराकर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का महिला खिताब जीता।

पुस्तकें एवं लेखक

13. उपराष्ट्रपति ने ‘A Child of Destiny’ पुस्तक का किया विमोचन 

Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
उपराष्ट्रपति मुप्पावराप्पु वेंकैया नायडू ने प्रो. के. रामकृष्ण राव की आत्मकथा ‘A Child of Destiny’ का विमोचन किया। भारत सरकार ने उन्हें 2011 में पद्म श्री सम्मान” से भी सम्मानित किया था।
.

महत्वपूर्ण दिन

14. विश्व स्तर पर 11 फरवरी को मनाया जाता है विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
International Day of Women and Girls in Science: विश्व स्तर पर 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। ये दिवस पहली बार 2016 में मनाया गया था। इस दिन को मनाएं जाने उद्देश्य  विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीआर) के क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की समान सहभागिता और भागीदारी सुनिश्चित करना है।  

निधन

15. प्रख्यात हिंदी उपन्यासकार गिरिराज किशोर का निधन
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
हिंदी उपन्यासकार और पद्म श्री से सम्मानित गिरिराज किशोर का निधन। वे अपने उपन्यास ‘‘पहला गिरमिटिया” के लिए प्रसिद्ध थे जो महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बिताये समय पर आधारित था। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था और साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिया जा चुका हैं। उन्हें 2000 में व्यास सम्मान, और 2002 में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा मानद पीएचडी से सम्मानित किया गया था।
16. जाने-माने क्रिकेट पत्रकार एवं फिल्म इतिहासकार राजू भारतन का निधन
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
प्रसिद्ध क्रिकेट पत्रकार और फिल्म इतिहासकार राजू भारतन का निधन। भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड गानों के बारे में लिखने वाले भारतन, साप्ताहिक फीचर पत्रिका, द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया और भारतीय फिल्मों के साप्ताहिक अखबार, स्क्रीन के लिए काम किया था ।

विविध

17. NIFM का नाम बदलकर रखा गया अरूण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान
Daily GK Update 11 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_18.1
केंद्र सरकार ने राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान (NIFM), फरीदाबाद का नाम बदलकर अरूण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान (AJNIFM) रखने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (NIFM), फरीदाबाद की स्थापना 1993 में गई थी। NIFM की स्थापना भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत की गई थी। यहां संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के माध्‍यम से भर्ती किए गए विभिन्‍न वित्‍त एवं लेखा सेवाओं के अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय व्‍यय लेखा सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाता है।
Watch Current Affairs Headlines:


All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me