Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 10th November,...

Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams

बैंकर्स अड्डा के प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg



आज की प्रतियोगी परीक्षाओं में बदलते पैटर्न के अनुसार Current Affairs सबसे महत्वपूर्ण हो गया है. उसे समझते हुए इस पोस्ट में हम आपको Latest Current Affairs से अवगत करा रहे हैं जो परीक्षा की आवश्यकता के अनुसार आपको General Knowledge से Update रखेगी.

केंद्र सरकार ने स्मार्ट इंडिया हैकाथन का शुभारंभ किया
Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1i. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2017 की शुरुआत की.
ii. यह दुनिया की सबसे बड़े डिजिटल नेशनल बिल्डिंग पहल है.
iii. इस पहल के द्वारा, एचआरडी मंत्रालय देश के सभी प्रौद्योगिकी संस्थानों तक पहुंचने के लिए उत्सुक है और हमारे देश को पेश आ रही कुछ चुनौतीपूर्ण समस्याओं के लिए अभिनव समाधान की पेशकश करने की छात्रों को चुनौती देगा.




नड्डा ने “स्वस्थ भारत पहल” पत्रिका और मोबाइल एप की शुरुआत की
Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1
i. स्वास्थ्य को बढ़ावा देने एवं स्वास्थ्य संचार कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने “स्वस्थ भारत पहल” पत्रिका और ‘नो मोर टेंशन’ मोबाइल एप की शुरुआत की.
ii. स्वस्थ भारत पत्रिका: यह तिमाही पत्रिका है. यह स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देगी और स्वस्थ रहने के बारे में जागरूकता बढ़ाएगी. 
iii. नो मोर टेंशन एप: यह यूजर को तनाव से निपटने में सहायक होगी और तनाव, उसके लक्षणों एवं उसके प्रबंधन और उससे निपटने के बारे में सूचना भी उपलब्ध कराएगी.









सरकार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में “प्रधान मंत्री कौशल विकास केंद्र” खोलेगी
Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1i. केंद्र सरकार ने, लोगों को कौशल प्रशिक्षण देने और उन्हें रोजगार हेतु सक्षम बनाने के लिए, प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में “प्रधान मंत्री कौशल विकास केंद्र” खोलने का फैसला किया है.
ii. इन केन्द्रों के माध्यम से, प्रशिक्षुओं के कौशल के स्तर को बढ़ाने के लिए एक मानक निर्मित किया जाएगा ताकि वे और अधिक पैसे कमा सकें.




कारपोरेशन बैंक ने भारतीय सेना के साथ समझौते पर किया हस्ताक्षर

Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1i. कारपोरेशन बैंक ने भारतीय सेना के साथ रक्षा वेतन पॅकेज पर एक सहमति ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं. इस एमओयू के तहत कारपोरेशन बैंक, सेना को निशुल्क/रियायती दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराएगा.
ii. इस सेवा में निशुल्क ड्राफ्ट, चेक बुक, पूरे भारत में RTGS/NEFT द्वारा किसी भी बैंक में धन हस्तांतरण, सभी एटीएम पर असीमित लेन-देन (अन्य बैंकों को भी शामिल करते हुए) सेवाएँ शामिल हैं.



मिस्त्री की जगह इशात हुसैन बने टीसीएस के अंतरिम चेयरमैन
Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1i. टाटा संस ने पिछले महीने बर्खास्त किये गए साइरस मिस्त्री की जगह, इशात हुसैन को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है.
ii. हुसैन कार्यकारी निदेशक (ईडी) के रूप में 1 जुलाई, 1999 को टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे. अप्रैल 2005 में, हुसैन व्यापार बोर्ड के सदस्य नियुक्त किये गए थे.






ट्विटर के सीओओ एडम बैन ने पद छोड़ा
Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1i. ट्विटर कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ), एडम बैन ने कंपनी छोड़ने का निर्णय किया है, जो इस माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट के राजस्व व्यवसाय के प्रभारी थे. इससे कंपनी को भारी क्षति हुई है.

ii.  कंपनी के एक सूत्र के अनुसार कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी  (CFO) एंथनी नोटो सीओओ के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे.






कृषि जैवविविधता प्रबंधन पर दिल्ली घोषणा स्वीकार की गई
Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1i. 6 से 9 नवंबर 2016 तक नई दिल्ली में हुई पहली अंतर्राष्ट्रीय कृषि-जैवविविधता सम्मलेन का समापन, कृषि जैवविविधता प्रबंधन पर दिल्ली घोषणा को स्वीकार करने के साथ संपन्न हुआ. इसमें 60 देशों से 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.

ii. सम्मलेन के दौरान, 16 तकनीकी सत्रों में, चार उपग्रह सत्रों, एक जीन-बैंक राउंडटेबल, एक पब्लिक फोरम, एक किसान फोरम और पोस्टर सत्र के दौरान सभी देशों के प्रतिनिधियों ने उपयोग के विभिन्न पहलुओं, संरक्षण और कृषिजैव विविधता के प्रयोग पर चर्चा की.







ब्रिक्स संचार मंत्रियों की दो दिवसीय मीटिंग आज बेंगलुरु में शुरू
Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1i. भारत के संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में ब्रिक्स संचार मंत्रियों की दो दिवसीय दूसरी मीटिंग आज बेंगलुरु में शुरू हुई.
ii. ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, दूरसंचार और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अधिक से अधिक सहयोग के लिए विचार-विमर्श करेगा.


चीन ने पल्सर नेविगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण किया
Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_10.1i. चीन ने एक नौवहन (नेविगेशन) उपग्रह प्रक्षेपित किया है, जो नई प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने के लिए पल्सर डिटेक्टरों का उपयोग कर, कक्षा-प्रयोगों का संचालन करेगा.
ii. एक्स-रे पल्सर नौवहन उपग्रह का प्रक्षेपण जिउकुआन प्रक्षेपण केंद्र से 10 नवंबर को किया गया.



राज बिसारिया और बंसी कौल को मिलेगा राष्ट्रीय कालिदास सम्मान
Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_11.1i. मध्य प्रदेश सरकार राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से वर्ष 2015-16 के लिए लखनऊ के सुविख्यात रंगकर्मी पद्म श्री से सम्मानित, राज बिसारिया और 2016-17 के लिए भोपाल एवं नई दिल्ली में सक्रिय सुप्रतिष्ठित रंगकर्मी एवं परिकल्पक बंसी कौल को विभूषित किया जाएगा.
ii. मध्य प्रदेश सरकार ने पहली बार यूपी के किसी कलाकार का इस सम्मान हेतु चयन किया है. सम्मान उन्हें 10 नवंबर 2016 को उज्जैन की कालिदास अकादमी में राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली द्वारा प्रदान किया जाएगा.


नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड रत्न से सम्मानित
Daily GK Update : 10th November, 2016 for All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_12.1i. उत्तराखंड की स्थापना की 17वीं जयंती के अवसर पर, राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 9 नवम्बर 2016 को नारायण दत्त तिवारी को उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया.
ii. श्री तिवारी समेत नौ विभूतियों को उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया जिसमे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, श्रीदेव सुमन, इंद्रमणि बडोनी, गौरा देवी, माता मंगला देवी, बद्रीदत्त पांडे, जयानंद भारती, और महंत घनश्याम भी शामिल हैं. इसमें कई विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me